शाइनी और स्ट्रॉन्ग बालों के लिए प्रियंका चोपड़ा भी करती हैं चंपी, यहां जानिए हेयर ऑयलिंग का उनका तरीका

देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने हेयर केयर रूटीन के बारे में बताया और वे भी वही करती हैं, जो हम भारतीय सालों से करते आ रहे हैं।
baalon mein tel lganane ke fayde
यहां हैं बालों में तेल लगाने के 5 फायदे। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 13 Jun 2022, 15:20 pm IST
  • 116

प्रियंका चोपड़ा जोनस एक ग्लोबल स्टार हैं। वे बहुत ज़्यादा काम कर रही हैं और हाल ही में उन्होनें सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी, मालती का स्वागत किया है। शोबिज और रेड कार्पेट के इस जगत में उन्हें हमेशा ग्लैमरस दिखने की ज़रूरत होती है। जिसकी वजह से बहुत ज़्यादा हीट स्टाइलिंग और केमिकल्स का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो बालों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ता है। पर इन सबके बावजूद उनके बाल अगर अब भी मजबूत और शाइनी दिखते हैं, तो उसकी वजह है चंपी। जी हां, प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी हेयर ऑयलिंग को ही बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद (Hair oiling benefits) मानती हैं।

लेकिन, ‘देसी गर्ल’ अभी भी अपने बालों के लिए पुराने नुस्खे ही अपनाती हैं। प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने चमकदार और घने बालों के रहस्य को साझा किया। हम सभी भारतीयों को एक ही चीज़ पसंद है और वो है बालों में ऑयल चंपी (Hair oiling) करना। हालांकि, बाज़ार में कई फैंसी हेयर मास्क और सीरम उपलब्ध हैं, लेकिन प्रियंका अभी भी अपने बालों के लिए एक स्वदेशी चीज़ें चुनती हैं।

अपने वीडियो में, प्रियंका ने बताया कि, “मुझे अपने बाल धोने से एक दिन पहले शाम को अपने सिर पर तेल लगाना पसंद है।” वह अपने बालों और स्कैल्प को धोने से पहले रात में तेल मालिश करना पसंद करती हैं। लेकिन, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह है बालों में तेल लगाने का उनका तरीका।

यहां बताया गया है कि कैसे प्रियंका चोपड़ा अपने स्कैल्प पर तेल लगाती हैं:

जैसा कि उनके वीडियो में देखा जा सकता है, प्रियंका अपने स्कैल्प पर एक नुकीले नोजल वाली बोतल का इस्तेमाल करती हैं। वह अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटती हैं और अपने पूरे स्कैल्प पर तेल लगाती हैं। एक बार तेल लगाने के बाद, प्रियंका अपनी उंगलियों का उपयोग करके अपने सिर की एक अच्छी मालिश करती हैं।

अब जब बालों में तेल लगाना ‘देसी गर्ल अप्रूव्ड’ हो गया है, तो कोई शक नहीं कि आप इस पर भरोसा न करें। यदि आप अभी भी आश्वस्त नहीं हैं, तो हम आपके बालों में तेल लगाने के कुछ लाभ बताते हैं।

baalon mein tel lagane ke fayde
जानें बालों में तेल लगाने के फायदे। चित्र : शटरस्टॉक

प्रियंका चोपड़ा की तरह जानिए आपके लिए कैसे फायदेमंद है बालों में तेल लगाना

1 तेल लगाने से प्रदूषण, यूवी किरणों और मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले सूखेपन से निपटने में मदद मिलती है।

2 नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प के स्वास्थ्य में सहायता करते हैं और स्कैल्प के किसी भी संक्रमण और खुजली को रोकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3 जब आप अपने स्कैल्प की धीरे से मालिश करती हैं, तो बालों का तेल बालों के शाफ्ट में गहराई से प्रवेश करता है। इससे बालों में चमक आती है।

4 सिर में तेल लगाने से भी रक्त संचार बेहतर होता है। ऐसा नियमित रूप से करें और कुछ ही महीनों में आपके बाल घने हो जाएंगे।

5 बालों की चमक बनाए रखने और रूखे बालों को रोकने के लिए, सप्ताह में एक या दो बार आप अपने सिर पर तेल लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Dry and dull skin? Try hibiscus face masks and get a rosy glow in return

  • 116
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख