इन 5 स्टेप्स को फॉलो कर घर पर बनाएं कैमिकल फ्री डिओड्रेंट और बस महकती रहें

डियोड्रेंट कहीं भी बाहर जाने से पहले आप जरूर लगाते होंगे कई लोगों को इसका खासा शौख होता है। गर्मियों में तो ये बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको घर पर ही डियोड्रेंट बनाना सिखाएंगे।
depdrant ghar pr banaye
डियोड्रेंट में कई हानिकारक रसायन होते है जैसे एल्युमिनियम, पैराबेन्स और थैलेट होते है। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 26 Apr 2023, 20:21 pm IST
  • 145

क्या आप स्टोर से खरीदे गए डियोड्रेंट का उपयोग करके थक गए हैं जिनमें हानिकारक रसायन होते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप घर पर ही प्राकृतिक तरीके से डियोड्रेंट बना सकती है तो क्या आप विश्वास करेंगी तो चलिए आज आपको सीखाते है प्रकृतिक तरीके से डियोड्रेंट बनाना।

गर्मियों का मौसम आ चुका है और शरीर में बहुत सारा पसीना भी आने लगा है। इस पसीने से दुर्गंध भी आती है। बाजार में मिलने वाले डियोड्रेंट रसायन से भरे होते है जिससे दुर्गंध की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। हमारे अंडरआर्मस में से भी दुर्गंध आने लगती है। घर पर डियोड्रेंट बनाना न केवल आपको रसायन से मुक्त रखता है बल्कि आपको कई तरह की समस्या से भी बचा सकता है। बाजार में मिलने वाले डियोड्रेंट में कई हानिकारक रसायन होते है जैसे एल्युमिनियम, पैराबेन्स और थैलेट जो आपकी त्वचा में जलन से लेकर कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। घर बने डियोड्रेंट का इस्तेमाल करके आप इन खतरनाक रसायन से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते है।

घर पर कैसे बनाएं कैमिकल फ्री डियोड्रेंट

सामाग्री

बेकिंग सोडा ½ कप
अरारोट पाउडर ½ कप
नारियल का तेल 5 बड़े चम्मच
एसेंशियल ऑयल 10 से 15 बूंदे (जैसे टी ट्री ऑयल, लैवेंडर ऑयल, पेपरमिंट ऑयल)

Deodrant ko badle
डिओडरेंट को घर पर तैयार करके आप काफी रसायन से बच सकती है। चित्र-शटरस्टॉक.

इन 5 स्टेप्स को फॉलो करें और बनाएं अपने लिए कैमिकल फ्री डिओड्रेंट

1 एक कटोरा लें उसमें बेकिंग सोडा और अरारोट पाउडर डालकर दोनों को अच्छे से मिलाएं। बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक डिओडोराइज़र के रूप में काम करता है जो शरीर से दुर्गंध को दूर करता है। अरारोट प्रकृतिक नमी को रोकता है और अंडरआर्मस में पसीने को कम करता है।

2 अब इसमें नारियल का तेल डालकर मिलाएं और एक अच्छा पेस्ट बनने तक मिलाएं। नारियल के तेल में एंटीबैक्टिरियल गुण पाएं जाते है। जो गंध करने वाले बैक्टिरिया को दूर करने में मदद करते है।

ये भी पढ़े- गर्मी से गड़बड़ हो गया है पेट, तो पिएं मुलेठी की चाय, जानिए इस जादुई औषधि के और भी लाभ

3 अब इस मिश्रण में अपने पसंद के किसी भा एसेंशियल ऑयल की 10 से 15 बूंदे मिला दें। यह आपके डियोड्रेंट को खुशबू देगा बल्कि इसमें एंटी बैक्टिरियल गुण भी है जो शरीर में गंध देने वाले बैक्टिरिया को शरीर से दूर रखता है।

4 इन सभी सामाग्री को अच्छे से मिक्स करें जब तक की आपको एक स्मूद क्रीम जैसा थिक पेस्ट न मिल जाए। इस पेस्ट को एक टाइट बंद होने वाले कांच के डिब्बे में डालें।

5 आपका डियोड्रेंट बनकर तैयार है इस्तेमाल करने के लिए अपनी उंगलियों से डियोड्रेंट की थोड़ी सी मात्रा को अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। जहां भी आपको पसीना ज्यादा आता है वहां आप इसे लगा सकती हैं।

अरारोट प्रकृतिक नमी को रोकता है और अंडरआर्मस में पसीने को कम करता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

ध्यान देने योग्य कुछ टिप्स

अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो आप इसमें से बेकिंग सोडे की मात्रा को कम कर सकती है या पूरी तरह से हटा सकती है। कई बार बेकिंग सोडे से आपको खुजली हो सकती हैअगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

आपको जो भी एसेंशियल ऑयल पसंद है आप उसका उपयोग कर सकती हैं, लेकिन अगर एंटी बैक्टिरियल ऑयल पसंद हैं, तो टी ट्री ऑयल बेस्ट है। इसके अलावा भी आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं जो एंटी बैक्टीरियल हों।

यदि आप चाहती हैं कि आपका ये डियोड्रेंट खुशबू के साथ-साथ एक मॉइस्चराइजर का काम भी करे तो आप इसमें शिया बटर भी मिला सकती है। इसके बाद ये आपके शरीर को बहुत ज्यादा मॉइस्चराइज भी करेगा।

इसे रखने के लिए आपको कोई नई स्प्रे बोतल खरीदने की जरूरत नही है, बल्कि आप इसे किसी भी पुरानी कांच की साफ बोतल में रख सकती हैं।

चलते चलते

घर पर बने इस डियोड्रेंट को न केवल आप एक परफ्यूम की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं, बल्कि ये आपके शरीर को मॉइस्चराइज भी करेगा। इसमें कोई रसायनिक पदार्थ नहीं है, जो आपकी त्वचा और स्वास्थ को खराब करेगा।

ये भी पढ़े- समर डे में बिजी गर्ल्स के लिए परफेक्ट है मोनाेक्रोमेटिक मेकअप, इन स्टेप्स के साथ मिनटों में हों तैयार

  • 145
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख