सर्दियों में सूखे-फटे होंठों की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये 2 होम मेड लिप मास्क

लिप मास्क न केवल आपके होंठों की डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं, बल्कि ये उन्हें लंबे समय तक मॉइश्चराइज रख फटने से बचाते हैं।
pink lips ke liye upaye
नर्म और गुलाबी होंठों के लिए यह उपाए अपनाएं । चित्र : शटरस्टॉक

अपने चेहरे का तो हम सभी ध्यान रखते हैं, मगर सर्दियों के मौसम में आपके होंठों को एक्स्ट्रा केयर की ज़रूरत होती है। काफी बार मॉइस्चराइजेशन या लिप बाम का इस्तेमाल करने के बाद भी यह फटने लगते हैं।

ऐसे में होठों को एक कंप्लीट केयर की ज़रूरत होती है, ताकि ये हमेशा मॉइस्चराइज्ड रहें। हमारी सलाह है कि आपको एक अच्छे लिप मास्क की ज़रूरत है! अब आप कहेंगी की फ़ेस मास्क तो सुना था मगर लिप मास्क? ये क्या है?

क्या हैं लिप मास्क और यह कैसे काम करते हैं (Lip Mask)

लिप मास्क (Lip Mask) अल्ट्रा-मॉइस्चराइजिंग ट्रीटमेंट हैं, जो आपके सूखे होंठों को नर्म-मुलायम बना देते हैं। फेस मास्क की तरह ही, लिप मास्क का उपयोग स्किन केयर में मॉइस्चराइजेशन और एक्सफोलिएशन के लिए किया जाता है। ताकि यह सुंदर और मुलायम दिखें। एक लिप मास्क न केवल आपके फटे होठों को हाइड्रेट करेगा, बल्कि मुलायम और चमकदार दिखाएगा।

होठों पर भी मास्क लगाना जरूरी है। चित्र- शटरस्टॉक।

बाज़ारों में भी लिप मास्क आपके बाम जैसे फॉर्मूले में उपलब्ध हैं, लेकिन वे शीट, रिंस-ऑफ, ओवरनाइट फॉर्मूलेशन और जैल के रूप में भी आ सकते हैं।

मगर हम आपके लिए लाए हैं होम मेड मास्क, जो प्राकृतिक तत्वों से भरपूर हैं और आपके होठों के लिए दोगुने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

चलिये जानते हैं होठों के लिए कुछ होममेड लिप मास्क

1. बेरी लिप मास्क

स्ट्रॉबेरी न केवल आपके दांतों के लिए अच्छे हैं, बल्कि ये आपके होठों पर भी अद्भुत काम करते हैं! स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होती है जो फटे होंठों को सही करने में मदद कर सकती है। इनमें कोलेजन गुण भी होते हैं – जिससे आपके होंठ मुलायम दिखते हैं।

सामाग्री :

1-2 स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच विटामिन ई ऑयल
एक चुटकी कॉफी ग्राउंड

इस्तेमाल करने का तरीका

स्ट्रॉबेरी को मैश करें।
एक अच्छा पेस्ट बनाने के लिए विटामिन ई ऑयल मिलाएं।
एक्सफोलिएंट के रूप में कार्य करने के लिए एक चुटकी ग्राउंड कॉफी जोड़ें।
एक साथ मिलाएं और अपने होठों पर लगाएं।
हाइड्रेटेड होंठों के लिए 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

Hotho ko extra care de
आपके होंठों को खास ख्याल की जरूरत है। चित्र : शटरस्टॉक

2. एवोकाडो हाइड्रेटिंग लिप मास्क

एवोकाडो सिर्फ खाने के लिए नहीं है। यह आमतौर पर चेहरे, होंठ और यहां तक कि हेयर मास्क के लिए भी उपयोग किया जाता है! एवोकाडो में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन उत्पादन का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसमें मौजूद विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो त्वचा की रक्षा करते हैं। सर्वोत्तम परिणामों के लिए पके हुए एवोकाडो का उपयोग करें।

सामाग्री :

2 चम्मच मसला हुआ एवोकाडो
1 चम्मच शहद

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इस्तेमाल करने का तरीका :

एवोकाडो को मैश करके एक बाउल में दो चम्मच डाल दें।
शहद डालें और मिलाएं।
मॉइश्चराइज़्ड होठों के लिए 20 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं।

यह भी पढ़ें : बाल पतले और कमजोर हो गए हैं, तो आयुर्वेदिक उपाय करेंगे बालों की रिग्रोथ में मदद

  • 130
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख