कौन सा लिप बाम है आपके होंठों के लिए सबसे अच्छा, यहां जानिए

होंठों की ड्राईनेस को खत्म करने के लिए हम सभी लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या सभी लिप बाम होंठों पर एक जैसा काम करते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं शोध।
फटे होंठ न सिर्फ देखने में बुरे लगते हैं, बल्कि हंसने-बोलने में भी दिक्कत होती है। होंठों की ड्राईनेस को कुछ उपायों से नर्म मुलायम बनाया जा सकता है। चित्र : एडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 7 Jan 2023, 09:30 am IST
  • 125

सर्दियों में ड्राईनेस कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। इस मौसम में आपके होंठ भी सूखने लगते हैं। इस ड्राईनेस के पीछे हवा में नमी की कमी मुख्य वजह है। लिप ड्राईनेस के कारण होंठ रूखे, फटे दिखने लगती हैं। कई बार तो होठों से खून भी आने लगता है। फटे होंठ न सिर्फ देखने में बुरे लगते हैं, बल्कि हंसने-बोलने में भी दिक्कत होती है। होंठों की ड्राईनेस को कुछ उपायों से नर्म मुलायम बनाया जा सकता है। पर कौन सा लिप बाप आपके लिए सही (Best lip balm) है और कौन सा नहीं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

आखिर हमारे होंठ क्यों सूखते (Lip Dryness) हैं

एक्टा ओटोरिनोलेरिंजोल इटेलिका जर्नल में प्रकाशित शोध आलेख के अनुसार, होठों की त्वचा की सतह पर तेल पैदा करने वाली ग्रंथियां नहीं होती हैं। इसलिए नमी की कमी वाले हवा के संपर्क में आने पर होंठ सूखने और फटने लगते हैं। सूखे होंठ डिहाईड्रेशन का भी प्रतीक हैं।

शरीर के वजन का लगभग 70% पानी है। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है और स्किन, बालों और होंठों पर नमी बनाये रखता है। दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने पर होंठ रूखे और पपड़ीदार हो जाते हैं। साथ ही घर से लगातार बाहर रहने पर हवा और यूवी किरणों का जोखिम भी निर्जलीकरण का कारण बन सकता है।

इसके अलावा, खट्टे फलों के एसिड, विटामिन ए की आवश्यकता से अधिक मात्रा, मुंह से सांस लेना, बार-बार होठों को चाटना भी होंठ के सूखने का कारण बन सकते हैं।

लिप बाम कैसे करते हैं होंठों की सुरक्षा

शोधकर्ता डॉ. सुरुचि विश्वासराव के अनुसार, नेचुरल प्रोडक्ट से तैयार लिप बाम ठंड से प्रभावित होठों को बचाने में मदद करते हैं। जाड़े के दिनों में फ्लू और एलर्जी के कारण भी होंठ सूखते हैं। इससे बाम बचाव करते हैं। जब तेज हवा चलती है, तो फ्रिक्शन से सूखापन की अनुभूति अधिक होती है। ऐसी स्थिति में ओलिव आयल या कोकोनट आयल वाले लिप बाम कारगर होते हैं।

सन ब्लॉक लिप बाम (Sun Block Lip Balm)

शोधकर्ता डॉ. सोनिया सिंह के अनुसार, सन ब्लॉक लिप बाम पराबैंगनी किरणों को रोकने के लिए सिद्ध होते हैं। यूवी विकिरण, सूखापन और प्रदूषण के कारण सबसे अधिक होंठ प्रभावित होते हैं। ऐसी स्थिति में ये बाम कारगर होते हैं।

कौन से लिप बाम हैं होंठों के लिए ज्यादा फायदेमंद (Best Lip Balm) 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च इन कॉस्मेटिक साइंस में महाराष्ट्र के अलार्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी के शोधकर्ता मयूरी कडू, डॉ. सुरुचि विश्वासराव और डॉ. सोनिया सिंह ने होंठों की ड्राईनेस को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले लिप बाम पर रिसर्च किया। शोधकर्ताओं के अनुसार, स्त्री हों या पुरुष, होंठों की ड्राईनेस के उपचार के लिए सबसे अधिक लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने नेचुरल प्रोडक्ट से तैयार लिप बाम और केमिकल युक्त लिप बाम पर स्टडी की।

नेचुरल प्रोडक्ट से तैयार लिप बाम होठों की ड्राईनेस खत्म करते हैं। चित्र : शटर स्टॉक

दोनों की तुलना के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि कि जिस लिप बाम में कोकोनट आयल, बीट रूट, स्ट्रॉबेरी, बी वैक्स, ऑलिव आयल, शीया वैक्स, कोकोआ बटर, विटामिन ई, टी ट्री आयल, हल्दी, चंदन, सूर्यमुखी और रोजमेरी के तेल जैसे नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है, वह लिप हेल्थ के लिए सबसे बढ़िया है।

लिप बाम के इस्तेमाल के वक्त रखें ध्यान

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च इन कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित शोध के अनुसार, प्राकृतिक लिप बाम के नुकसान भी हो सकते हैं। कम गुणवत्ता वाली सामग्री से बने लिप बाम होंठों को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस तरह के लिप बाम होंठों को रूखा बना सकते हैं। इससे होठों के प्राकृतिक रंग, कोमलता और चमक की भी हानि हो सकती है। प्राकृतिक तेलों से तैयार बाम होठों को अधिक चिकनाई दे सकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ghar par banaen lip balm
प्राकृतिक तेलों से तैयार लिप बाम होठों को अधिक चिकनाई दे सकते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

इसलिए इसकी खरीदारी करते समय विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। यदि बाम होंठों को रूखा बना रहे हैं, तो मॉइस्चराइज़ करना ज्यादा सही होता है। ध्यान दें कि महिलाएं होममेड लिप बाम का भी प्रयोग करती हैं। पर ये होंठों पर कम समय के लिए ही टिक पाते हैं।

यह भी पढ़ें :-Skin care 2023: साल भर ग्लोइंग स्किन चाहिए तो सर्दियों मे जरूर रखें इन 5 चींजों का ध्यान

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख