Hair gummies: क्या वाकई बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार होते हैं हेयर गमीज? आइए चेक करते हैं

इन दिनों भारत में हेयर गमीज का चलन बड़ी तेजी से बढ़ा है। विज्ञापन दावा करते हैं ये आपके बालों को लंबा और घना बनाने में मददगार हैं। पर क्या वाकई ऐसा होता है?
fibre gummy aant ke liye badhiya hai
फाइबर पेट को जरूरी पोषक तत्व देने के अलावा, लाभकारी बैक्टीरिया की संख्या को भी बढ़ाता है। चित्र : शटर स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 20 Jan 2023, 14:47 pm IST
  • 126

हेयर ग्रोथ के लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कभी वह बालों के लिए फायदेमंद होता है, तो कभी यह काम नहीं करता है। किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले हमें यह जानना होगा कि बालों के टूटने-झड़ने और रूखे-बेजान होने के कारण क्या हैं। दरअसल विटामिन, मिनरल्स की कमी के कारण बालों की ग्रोथ पर प्रभाव पड़ता है। इन दिनों विज्ञापनों में हेयर गमी (hair gummies) पोषक तत्वों की कमी दूर करने वाला बताया जा रहा है। पर क्या वाकई ऐसा है? क्या वाकई हेयर गमी बालों की ग्रोथ में फायदेमंद हो सकती हैं? आइए चेक करते हैं?

क्या हेयर गमी काम करते हैं (Does hair gummies work)

डर्मेटोलोजिस्ट डॉ. पंकज चतुर्वेदी अपने इन्मस्टाग्राम पोस्ट में बताते हैं, ‘ भारत में हेयर गमी के प्रयोग का चलन तेजी से बढ़ा है। ज़्यादातर हेयर गमीज़ में बायोटिन और विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होते हैं।

कुछ खाद्य पदार्थों में बायोटिन, यानी विटामिन बी 1 स्वाभाविक रूप से मौजूद होते हैं। बायोटिन मेटाबोलिज्म को सक्रिय करते हैं। यह बालों की टूटने-झड़ने से बचाते हैं। वहीं इसमें विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन सी भी मौजूद होते हैं। यह बालों को किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को दूर कर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

बालों के झड़ने की समस्या

यूरोपीय जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल और मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित शोध आलेख के अनुसार, हेयर गमीज़ बालों के लिए विटामिन सप्लीमेंट की तरह हैं। बालों पर इनके प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए क्लिनिकल परीक्षण किया गया। शोधकर्ता डॉ. गायत्री गणु, डॉ. उमेश गजारे, दिविज बजाज के अनुसार, पोषक तत्वों की कमी के कारण पुरुषों और महिलाओं में बालों का झड़ना एक आम समस्या है।

पोषण की कमी पुरुषों और महिलाओं में बालों की संरचना और बालों के विकास दोनों को समान रूप से प्रभावित कर सकती है।

बालों के लिए जरूरी विटामिन (Vitamin for Hair) का स्रोत

अक्सर स्कल हेल्थ के प्रभावित होने के कारण बालों का झड़ना, बालों के सफ़ेद होना, रूसी, ड्राईनेस और दो मुंहे बाल जैसी समस्या होने लगती है। विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन बी12, बायोटिन और फोलिक एसिड बालों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हेयर गमीज़ में बायोटिन और विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होते हैं। चित्र : एडोबी स्टॉक

बालों के स्वास्थ्य के लिए ज़िंक और आयोडीन जैसे खनिजों के साथ आवश्यक विटामिनों का संतुलित मिश्रण जरूरी होता है।

एलोपेसिया के प्रबंधन में हेयर गमीज़ हो सकते हैं प्रभावी

क्लिनिकल स्क्रीनिंग के लिए 60 लोगों को 2 ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप को हेयर गमीज दिए गये, तो दूसरे ग्रुप को दूसरे तरह के उत्पाद दिए गये। उनके बालों और स्कैल्प हेल्थ का विश्लेषण करते हुए एक ट्राइकोग्राम तैयार किया गया। उनसे स्कैल्प और बालों के स्वास्थ्य से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए।

क्या रहा परिणाम

2 महीने के बाद देखा गया कि जिन महिलाओं और पुरुषों ने हेयर गमीज का प्रयोग किया, उनके बाल टूटने-झड़ने बंद हो गये। बालों का घनत्व बढ़ा और वे चमकदार भी हुए। क्लिनिकल रिसर्च के निष्कर्ष बताते हैं कि बालों के घनत्व में सुधार करने के लिए हेयर गमीज़ काफी प्रभावी हैं। बालों के झड़ने में कमी देखी गई। शोधकर्ता इस बात पर जोर देते हैं कि एलोपेसिया के प्रबंधन में हेयर गमीज़ या पावर सुरक्षित और प्रभावी हैं।

अंडे के ओवर यूज से बेहतर हैं हेयर गमी

हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर ऑफ़ अमेरिका वर्ष 2022 में किये अपने अध्ययन में यह दावा करता है कि अमेरिका में 37 प्रतिशत लोग बालों के लिए विटामिन और सप्लीमेंट गमी के रूप में लेते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
baalon ko den prakritik poshan.
अण्डों का बहुत अधिक प्रयोग करना सही नहीं होता है। अच्छी कंपनी का हेयर गमी प्रयोग करना बढ़िया होता है। चित्र : शटरस्टॉक

शोधकर्ता इस बात की चेतावनी देते हैं कि बालों पर अत्यधिक अंडे का प्रयोग बायोटिन की कमी लाता है। इसलिए अण्डों का बहुत अधिक प्रयोग करना सही नहीं होता है। इसकी बजाय अच्छी कंपनी का हेयर गमी प्रयोग करना बढ़िया होता है।
यह भी पढ़ें :- हेल्दी बालों के लिए अच्छा शैम्पू नहीं, अच्छा खाना है जरूरी, ये 5 पोषक तत्व बनाते हैं बालों को लंबा और शाइनी

  • 126
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख