Navratri 2023: किसी भी एक्सरसाइज से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है एक घंटे का गरबा 

नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही गरबा पंडाल सजने शुरू हो जाते हैं। जहां लड़के और लड़कियां देर रात तक गरबा खेलते हैं। गरबा खेलना न केवल आपको खुश करता है, बल्कि ये किसी भी वर्कआउट से ज्यादा कैलाेरी बर्न करने में आपकी मदद करता है। 
garba ke laabh
गरबा से वेट लॉस होने के साथ मेंटल हेल्थ भी मजबूत होता है | चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 6 Oct 2023, 17:06 pm IST
  • 125

क्या नवरात्रि (Navratri) के अवसर पर आपने कभी गरबा किया है? क्या आप जानती हैं कि यह पावर डांस हार्ट हेल्थ (Garba for heart health) और वजन घटाने (Garba for Weight Loss) के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है? 9 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में सबसे लोकप्रिय रीति-रिवाजों में से एक है गरबा। यह पावर-पैक गुजराती नृत्य है। इसे कई लोगों के साथ किया जाता है। गरबा एक मज़ेदार नृत्य है। इसका अर्थ भी गहरा होता है। पर यह ओवरआल हेल्थ (Garba for Overall Health) के लिए भी बढ़िया है। जी हां घंटों गोल घेरे में घूमते हुए किया जाने वाला यह डांस आपके पूरे शरीर की कैलाेरी बर्न (Garba for Clorie Burn) करने में आपकी मदद करता है। यकीन नहीं होता, तो गरबा के स्वास्थ्य और फिटनेस (Garba health benefits) के बारे में और विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

गरबा किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है (Garba is an exercise) 

नवरात्रि शुरू होते ही उत्साह और उमंग का रंग लोगों में भरने लगता है। लोग जश्न में डूबने लगते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में उत्सव और उत्साह अपने चरम पर होता है। भारत के सभी प्रदेशों में अलग- अलग तरीके से नवरात्रि मनाई जाती है। 

जुंबा, बॉलीवुड डांस और भांगड़ा कई ऐसे नृत्य हैं, जो हाल के वर्षों में फिटनेस के लिए एक्सरसाइज के तौर पर अपनाये जा रहे हैं। लेकिन गरबा भी किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है।

हमने कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस को गरबा करते हुए देखा है। चाहे वह “ढोल बाजे” में ऐश्वर्या राय बच्चन हों, “नगाड़ा संग ढोल” में दीपिका पादुकोण और “ढोलिदा” में आलिया भट्ट हों। यहां ध्यान देने वाली बात है कि गरबा करने के लिए बहुत जोश, समन्वय और सहनशक्ति की जरूरत पड़ती है।

गरबा किस तरह एक्सरसाइज की तरह काम करता है और स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं, यह जानने के लिए हेल्थ शॉट्स ने फिटनेस विशेषज्ञ सिमरन वलेचा से बातचीत की।

5 कारण जो साबित करते हैं कि गरबा कैलोरी बर्न करने वाली एक बेहतरीन एक्सरसाइज है (Garba to burn Calorie)  

  1. कैलोरी बर्न करता है (Garba to burn Calorie)  

वलेचा हेल्थ शॉट्स को बताती हैं, “बढ़िया स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ पूरे शरीर को रोजाना एक घंटे तक मूव करने की सलाह देते हैं। इसलिए आप अपने दोस्तों के साथ बीट्स पर डांस कर सकती हैं। मांसपेशियों के लिए वर्क करने और बहुत सारी कैलोरी बर्न करने का यह एक शानदार तरीका हो सकता है।” 

एक अनुमान के मुताबिक एक घंटे तक गरबा खेलने से 500-600 कैलोरी बर्न होती है। यदि आप जानना चाहती हैं कि क्या गरबा वजन घटाने में मदद कर सकता है, तो यहां है उसके जवाब। वलेचा बताती हैं, “महीने में 2-3 किलो वजन कम करने के लिए आपको कैलोरी खर्च करनी पड़ती है। यदि आप अपने आहार में कुछ भी परिवर्तन नहीं करती हैं और केवल गरबा खेलती हैं, तो  इससे आप 2-3 किलो वजन कम कर सकती हैं।”

  1.  दिल और फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद (Garba for heart and lung health) 

वे बताती हैं, ‘यह डांस किसी भी दूसरे एरोबिक व्यायाम की तरह है। दिल और फेफड़ों को मजबूत करने के लिए लार्ज मसल्स ग्रुप लगातार एक लय में मूवमेंट करते हैं। ” सांस भी सभी एक्सरसाइज  में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसमें मेन मसल्स भी शामिल होते हैं।”

  1. कोर स्ट्रेंथ

वलेचा बताती हैं, ‘गरबा स्टिक के साथ जब आप पार्टनर डांस करती हैं, तो इससे आपको अपने कोर और ऑब्लिक पर ज्यादा फोकस करने में मदद मिलती है। मजबूत कोर मांसपेशियों का मतलब न केवल शरीर का बेहतर संतुलन होना है, बल्कि यह महिलाओं की प्रेगनेंसी को भी आसान बनाता है। आप अगले दिन सचमुच अपने कोर में जलन महसूस करेंगी।

  1. गरबा पूरे शरीर की एक्सरसाइज है (Do Garba for workout) 

गरबा पूरे शरीर की एक्सरसाइज है, जिसमें कई बार ऊपरी और निचले शरीर को केंद्रित कर मूवमेंट किये जाते हैं। इसमें कई मूवेमेंट एक साथ किये जाते हैं, जो एक बार में कई मसल्स ग्रुप्स पर काम करते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, 1 घंटे का गरबा वर्कआउट की दक्षता को बढ़ाता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
  1. फोकस और कोर्डिनेशन बढ़ाता है (Garba increase focus and coordination) 

इस नृत्य रूप को बड़े गोलाकार समूह में किया जाता है। यह डांडिया की छड़ियों के साथ किया जाता है। इसलिए आपको कदमों से चूकने या अपनी छड़ी से किसी और की  छड़ी  पर मारने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए कंसंट्रेशन बहुत जरूरी है। 

लेकिन यहां  ध्यान देने की जरूरत है – अपने आप को बहुत अधिक दबाव में न डालें। बस नृत्य के प्रवाह का आनंद लें और त्योहार की भावना में डूब जाएं। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दिमाग भी जरूरी है।

कुछ टिप्स जो नवरात्रि में गरबा खेलते समय मददगार होंगें

गरबा खेलते समय सही तरह के जूते पहनना जरूरी है ताकि अपने फॉर्म से समझौता न करें और चोटिल न हों।

dance
गरबा डांस से मसल्स मजबूत होते हैं| चित्र : शटरस्टॉक

अगर आप अपने लहंगे के नीचे स्नीकर्स नहीं पहनना चाहती हैं, तो नंगे पैर डांस करें ताकि डांस करते समय आपकी टखनों या घुटनों पर कोई दबाव न पड़े।

हाइड्रेटेड रहें।

यदि आप थका हुआ महसूस करती हैं, तो ब्रेक लें।

यह भी पढ़ें : – कैलोरी बर्न करने में पिलाटीज से भी ज्यादा इफेक्टिव है सूर्य नमस्कार, जानिए क्या है इसे करने का सही तरीका 

 

  • 125
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख