स्ट्रेस से परेशान हैं? तो इन इफैक्टिव माइंड एक्सरसाइज को डेली फिटनेस रूटीन का हिस्सा बनाएं

स्वस्थ रहने का मतलब केवल मसल गेन और बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी नहीं है। मुश्किल समय में मानसिक स्थिरता और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी इसका हिस्सा है। तो ट्राई करें ये स्ट्रेस बस्टिंग एक्सरसाइज!
mental health ke liye
एथलीट के लिए मेंटल हेल्थ मजबूत होना जरूरी है। चित्र : शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 10 Feb 2022, 18:52 pm IST
  • 121

सभी के जीवन में ऐसे क्षण होते हैं जब आपको तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में इस स्ट्रेस से उबरने के लिए आपके पास कुछ उपकरण होने जरूरी हैं। यह भावनात्मक एवं शारीरिक भी हो सकते हैं। स्ट्रेस किसी भी घटना या विचार से आ सकता है, जो आपको निराश, क्रोधित या नर्वस महसूस कराती है।

किसी भी दैनिक चुनौती या मांग के लिए आपके शरीर की प्रतिक्रिया है स्ट्रेस। शॉर्ट बर्स्ट में, तनाव सकारात्मक हो सकता है।  यह आपको खतरे से बचने या किसी समय सीमा को पूरा करने में मदद करता है। लेकिन जब तनाव लंबे समय तक बना रहे, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

लंबे समय के स्ट्रेस को नियंत्रित करने के लिए आपको कुछ प्रभावी मेंटल एक्सरसाइज का पालन करना चाहिए। आपका ब्रेन किसी दवा या थेरपी से कंट्रोल नहीं हो सकता। अपने मानसिक विचारों को बदलना और परिस्थितियों को सकारात्मक रूप से देखना आप पर निर्भर करता है। 

एक्सरसाइज से स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

लेडीज, स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए इन मेंटल एक्सरसाइज का अभ्यास करें 

1 अंग्रेजी अल्फाबेट या हिंदी की वर्णमाला से शुरू होने वाले शब्दों के बारे में सोचें

तनावपूर्ण स्थिति में खुद को शांत करने का एक आसान तरीका है अपने मस्तिष्क के रैशनल यानी तर्कसंगत हिस्से का इस्तेमाल करना। अध्ययन बताते हैं कि यदि आप अपनी चिंता को तर्क में बदल सकते हैं, तो यह स्ट्रेस रिलीज में मदद करता है। 

ऐसा करने के लिए आप ए, बी, सी और इसी तरह से शुरू होने वाली चीजों के बारे में सोचें। आप यह हिंदी वर्णमाला के साथ भी कर सकते हैं। आपको इसी तरह से शुरू होने वाली चीजों के बारे में सोचना है, जब तक कि आप वर्णमाला पूरी नहीं कर लेते। आप भोजन, प्रथम नाम या देशों जैसी विभिन्न श्रेणियों का उपयोग करके इसे जितनी बार आवश्यक हो उतनी बार दोहरा सकते हैं।

2 उल्टी गिनती करें 

अपने मस्तिष्क के तर्कसंगत हिस्से को जल्दी से संलग्न करने का एक और तरीका है कि 100 से शुरू करके सात अंक पीछे की ओर गिनें। जब आप भावनाओं से अभिभूत होते हैं, तो आपके दिमाग के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स का उपयोग करना अधिक कठिन होता है। बस 100 से सात की गिनती करके, आप अपने मस्तिष्क के उस हिस्से तक पहुंचने में सक्षम होते हैं, और बाद में, शांत महसूस करते हैं।

3 मेडिटेट करें

हम जानते हैं, ध्यान के लिए बैठना हर किसी के लिए संभव नहीं हो सकता है। लेकिन ध्यान कई अलग-अलग चीजों की तरह लग सकता है। यह निश्चित रूप से एक मानसिक व्यायाम के रूप में गिना जाता है। ध्यान तनाव को कम करने और समग्र सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाने के लिए सिद्ध हुआ है। इसमें गर्म पेय पीने से लेकर पैदल चलने, संगीत सुनने या मंडल आर्ट बनाने तक कुछ भी शामिल हो सकता है। 

meditation ke fayde
नियमित ध्यान करें . चित्र : शटरस्टॉक

मायो क्लिनिक के शोध के अनुसार ध्यान विश्राम की एक गहरी अवस्था और एक शांत मन उत्पन्न कर सकता है। ध्यान के दौरान, आप अपना मन केंद्रित करते हैं और उलझे हुए विचारों की धारा को खत्म करते हैं। जो आपके दिमाग में तनाव पैदा कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप शारीरिक और भावनात्मक भलाई हो सकती है।

4 एक रंग को फॉलो करें

अंत में, यदि आप उस तनावपूर्ण विचार को अपने दिमाग से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं, तो लेडीज अपना ध्यान एक विशेष रंग की ओर निर्देशित करें। यह आपकी इंद्रियों को उलझाने में मदद करता है। अपने चारों ओर देखें और वह सब कुछ खोजें जो आपके रंग से मैच करता है। जैसे पहले नीला, फिर हरा, पीला, आदि रंग के साथ दोहराएं।

आप इस अभ्यास में मूवमेंट को शामिल करके एक कदम आगे बढ़ सकते हैं। एक विशिष्ट रंग का पालन करते हुए अपने आस-पड़ोस में टहलें। हो सकता है कि आपको आगे एक नीली कार दिखाई दे, और फिर जब आप वहां पहुंचें, तो आपको आगे एक नीला बोर्ड दिखाई दे। अगली नीली चीज़ की ओर तब तक चलते रहें जब तक कि आपका दिमाग थोड़ा शांत न हो जाए। 

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

तो लेडीज, आप जीवन के तनाव को नियंत्रित नहीं कर सकती हैं। लेकिन इन मेंटल एक्सरसाइज का अभ्यास करके उनका सामना करने में सक्षम हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : कम नहीं हो रहा बैली फैट? तो ये एक्सरसाइज आ सकती हैं आपके काम

  • 121
लेखक के बारे में

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख