Shoulder Exercises : कंधों के दर्द और स्टिफनेस से छुटकारा दिला सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, जानिए कैसे करनी हैं

कंधों की मांसपेशियों को मज़बूत बनाने के लिए एक्सरसाइज़ एक आसन उपाय है। अगर आप भी कंधों में दर्द और झुके हुए कंधों की समस्या से परेशान है, तो इन आसान एक्सरसाइज़ को बनाएं रूटीन का हिस्सा
Shoulder ko shape dene ke liye karein yeh exercise
जानते हैं, वो 4 आसान एक्सरसाइज़ जिससे कंधों को दोबारा शेप में लाया जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक
ज्योति सोही Published: 22 May 2023, 08:00 am IST
  • 141

शरीर को दर्द मुक्त रखने और बॉडी को बेहतर शेप देने के लिए योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लिया जाता है। कई बार मोटापे के चलते या फिर देर तक बैठने से कंधों पर अतिरिक्त फैट (Extra fat) जमा हो जाता है और स्टिफनेस (Stiffness) आ जाती है। इससे कंधों में हर वक्त दर्द रहता है। साथ ही नीचे की ओर झुके हुए नज़र आने लगते हैं। ऐसे में कंधोंं को दोबारा शेप में लाने और हड्डियों को मज़बूत करने के लिए कुछ खास किस्म की एक्सरसाइज़ को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं (Exercise for shoulders)। इसे करने से कंधों में दर्द से लेकर सूजन तक सभी समस्याएं हल होने लगती है। साथ ही आपके कंधों की चौड़ाई बढ़ने लगती है।

जानते हैं, वो 4 आसान एक्सरसाइज़ जिससे कंधों को दोबारा शेप में लाया जा सकता है

1. वॉल क्लाइंब एक्सरसाइज़

इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए दीवार की ओर मुंह करके खड़े हो जाए। अब अपनी दाहिनी बाजू को सीधा कर ले। ध्यान रखें की कोहनी को मोड़ने से बचें। बाजू को धीरे धीरे उपर की ओर लेकर जाएं और उंगलियों को भी उपर की ओर बढ़ाएं। जब आप तनाव महसूस करने लगे, तो हाथ को नीचे कर लें। इस व्यायाम में बाजू को 30 सेकण्ड से 1 मिनट तक यूं ही उपर रखें। इसे करने के बाद दूसरी बाजू को उपर कर लें। इसे एक बार में तीन से चार बार दोहराएं।

wall strech ismein aapki madad kar sakta hai
वॉल स्ट्रेच कंधों को दोबारा शेप में लाने में आपकी मदद कर सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

2. ओवर शोल्डर प्रेस

इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए डंबल की मदद ली जाती है। इसे करने के लिए बॉडी को कुछ देर वार्म अप करने के बाद सीधे खड़े हो जाएं। अब अपनी क्षमता के मुताबिक डंबल का चुनाव करें और दोनों हाथों में लेते हुए छाती से उपर की ओर ले जाएं।

कोहनी का सीधा रखने की जगह थोड़ा सा मोड़कर रखें। इसे नियमित तौर पर करने से कंधों को एक बेहतर शेप मिलने के साथ साथ रीढ़ की हड्डी का सीधा होना और पैरों की मांसपेशियों में मज़बूती आने लगती है। इस व्यायाम के दौरान लंबी सांस लें और छोड़ें। बाजूओं में ऐंठन महसूस होते ही हाथ नीचे करें। इसे आप डंबल की मदद से 2 से 3 बार अवश्य दोहराएं।

3. इनवर्टिड पुश अप

इसे करने के लिए मैट पर सीधा खड़े हो जाएं। अब दोनों पैरों के मध्य दूरी बना लें। आगे की ओर झुककर दोनों हाथों को जम़ीन पर लगा लें। टांगों और बाजूओं के मध्य जितनी संभव हो उतनी दूरी बना लें। इससे कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव आने लगता है। शरीर को वी शेप में लाकर दोनों हाथों के पंजों को भी चौड़ा करके ज़मीन पर लगा लें। इसके बाद सिर को ज़मीन से छूएं और इस दौरान दोनों कोहनियों को अंदर की ओर मोड़ लें। 10 से 20 सेकण्ड तक शरीर को इस पोज़िशन में रखें। इस स्टैप को 8 से 10 बार दोहराएं।

Inverted pushup ke fayde
इनवर्टिड पुशअप करने का तरीका और इसके फायदे। चित्र : शटरस्टॉक

4. एक्सटेंशन प्लैंक

इसे करने के लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों हाथों के बल उपर की ओर खड़े हों। दोनों पंजों को जम़ीन पर टिका कर रखें। पीछे से दोनों पैरों की उंगलियों को ज़मीन से छूते हुए आगे की ओर बढ़ें। वहीं दोनों दोनों पैरों को फिर पीछे की ओर ले जाएं। इस दौरान आपके शरीर का पूरा वज़न आपके कंधों पर होता है। इससे कंधों के मसल्स में खिंचाव आता है। जब आप पीछे की ओर जाएं, तो सिर नीचे की ओर झुका लें। वहीं आगे की ओर बढ़ते समय सिर को उपर उठा लें।

ये भी पढ़ें- डबल चिन हटाकर आपको एक शार्प जॉ लाइन दे सकती हैं ये 6 आसान एक्सरसाइज

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख