अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो जानिए दिन की शुरुआत में आपको सबसे पहले क्या खाना चाहिए

वेट लॉस में ये ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप क्या खा रही है और क्या नहीं, अगर आप वेट लॉस कर रहीं है तो आज हम आपको बताएंगे की आप ब्रेक फास्ट में क्या खा सकती है।
weight lose ke liye protein diet khayen
ब्रूसेल स्प्राउट्स फाइबर और प्रोटीन के साथ साथ कई विटामिन और खनिज ले भरपूर होता है। चित्र: शटरस्टॉक
संध्या सिंह Updated: 20 Oct 2023, 10:05 am IST
  • 146

अगर आप वेट लॉस कर रही है तो उसका मतलब ये बिल्कुल नहीं होता है कि आप किछ खाए ही नहीं, ये चीज न आपके वेट लॉस के लिए सही है बल्कि आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप वेट गेन की जर्नी पर है और उसके लिए आपको खाना बहुत जरूरी होता है वैसे ही अगर आप वेट लॉस करना चाहती है, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप कुछ न खाएं। बल्कि आप एक ऐसी डॉइट फॉलो करें जिससे आपका वेट भी लॉस हो और आप स्वस्थ्य भी रहें। तो चलिए आज आपको बताते है ऐसी क्या चीजें है जिसे आप दिन का शुरुआत यानि ब्रेक फास्ट में लें सकती है।

ब्रेकफास्ट दिन का एक बहुत अहम मील है अगर आप इसे मिस करते है तो आपको पूरे दिम थकान महसुस हो सकती है। ब्रेक फास्ट आप पूरे 8 से 9 घंटे भूखे रहने के बाद करते है तो ये इसलिए भी अहम हो जाता है। ब्रेक फास्ट करने से आपको पूरे दिन काम करने की एनर्जी मिलती है और अगर आप वेट लॉस कर रही है फिर तो ये बहुत अहम हो जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट करिश्मा शाह के अनुसार सबसे पहले तो आपको उठने के आधे घंटे के अंदर ब्रेक फास्ट कर लेना चाहिए अगर आप इसमें ज्यादा देर करेंगी तो इसेस मेटाबॉलिजम प्रभावित हो सकता है। इसलिए सुबह उठने के साथ ही जितना जल्दी हो आपको ब्रेक फास्ट कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़े- Pelvic floor muscles : जानिए क्या हैं ये और यूरीन लीकेज से कैसे बचा सकती है इन मसल्स की मजबूती

इन फूड्स को करें वेट लॉस डाइट में शामिल

1 नट्स

करिश्मा शाह के अनुसार आपको सुबह उठते ही एक मुट्ठी नट्स लेने चाहिए आप वेट लॉस पर है या नही इससे फर्क नहीं पड़ता है अगर आप सुबह उठते ही नट्स लेगें तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। काजू, बादाम, अखरोट, पिश्ता कोई भी नट्स आप ले सकते है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार नट्स बायोएक्टिव मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के अच्छे स्रोत हैं जो मेटाबॉलिक और हृदय संबंधी समस्या को दूर रखता हैं। नट्स प्रोटीन (लगभग 25% ऊर्जा) का एक अच्छे स्रोत हैं।

2 फल

कोई भी सिजन के अनुसार आप फल खा सकते है। सेव, केला, पाइनएप्ल, चीकू आदि।
हार्वड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार फलों का सेवन करने से बल्ड प्रेशर कम हो सकता है, यह हृदय संबंधी समस्याओं को कम और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता है।

कैंसर के खतरे को रोक सकता है, आंखों और पाचन संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है और ब्लड शूगर लेवल को नियंत्रित करता है, जो भूख को कम रखने में मदद कर सकता है। फल जैसे सेब, नाशपाती, और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से भी वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

ये भी पढ़े- आपकी उम्र लंबी कर सकती है मेडिटेरिनियन डाइट, कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा भी होता है कम

3 पोहा

करिशमा शाह के अनुसार अगर आपको लाइट ब्रेक फास्ट नहीं करना है तो आप हैवी ब्रेक फास्ट में पोहा खा सकती है। पोहा चिड़वा का बना होता है जिसमें आप अपने पसंद के अनुसार सब्जियां डाल सकती है, नट्स डाल सकती है। पोहे को कम तेल में ही बनाने की कोशिश करें ज्यादा तेल न डाले नहीं तो ये फैट को बढ़ा सकता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

पोहा एक पौष्टिक आहार है। यह कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और कुछ जरूरी विटामिन का एक अच्छा स्रोत है। पोहा में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें लगभग 76.9% कार्बोहाइड्रेट और 23% वसा होती है, जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

4 चीला

चीले को आप एक अच्छे ब्रेक फास्ट के लिए ले सकते है, जिसे खाने के बेद आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी। चीला किसी भी चीज का बनाया जा सकता है, दाल का चीला, बेसन का चीला, सूजी का चीला, ओट्स का चीला।

5 ओट्स

ओट्स एक संतुलित पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। ओट्स एक शक्तिशाली फाइबर बीटा-ग्लूकन सहित कार्बोस और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। इसमें अमीनो एसिड अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन का उच्च मात्रा में पाए जाते हैं।

ये भी पढ़े- मशीन से पहले ये 5 संकेत बता देते हैं कि बढ़ रहा है आपका वजन, तुरंत दें ध्यान

  • 146
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख