क्या रात में एक्सरसाइज करना भी है उतना ही फायदेमंद जितना सुबह? आइए पता करते हैं

ज़्यादातर लोगों को सुबह जल्दी उठने में आलस आता है, ऐसे में एक्सरसाइज़ रूटीन में ब्रेक न लगे इसके लिए लोग रात में वर्कआउट करते हैं। जानिए क्या रात में वर्कआउट करना सुबह एक्सरसाइज़ करने जितना ही इफेक्टिव है?
exercise karne ke fayde
एक्सरसाइज़ करने के फायदे. चित्र : शटरस्टॉक

हालांकि सुबह जल्दी उठना एक अच्छी आदत है, मगर बहुत कम लोग ही सुबह जल्दी उठना पसंद करते हैं। सुबह – सुबह शायद ही अपनी नींद खराब करना किसी को पसंद हो। और जब बात एक्सरसाइज़ करने की आती है, तो हर रोज़ सुबह 6 बजे जिम जाने वाले बहुत कम लोग आपको दिखाई देंगे। जबकि ज्यादातर घरेलू महिलाएं शाम के समय एक्सरसाइज के लिए समय निकालना पसंद करती हैं। हमने कुछ सेलिब्रिटीज से देर रात शूट से लौटकर एक्सरसाइज करने के बारे में भी सुना है।

तो क्या आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो रात को एक्सरसाइज़ करना पसंद करती हैं? यदि हां… तो आपके लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि रात को एक्सरसाइज़ आपके लिए फायदेमंद है भी या नहीं? क्या यह सुबह एक्सरसाइज़ करने जितनी ही कारगर है? चलिये पता करते हैं।

इसके लिए हमने मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम की क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट उपासना शर्मा से बात की। जानिए इस बारे में वे क्या कहती हैं।

सेहत के लिए क्यों जरूरी है एक्सरसाइज

डॉ. उपासना के अनुसार ”एक्सरसाइज हर इंसान के लिए जरूरी है। डेली एक्सरसाइज से मूड हल्का और तनाव को रोकने में भी मदद मिलती है। हर रोज व्यायाम से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसलिए वजन घटाना हो या नहीं सामान्य तौर पर भी सभी को 30 से 40 मिनट हर रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। डेली व्यायाम करने वाले लोगों को सुबह उठने में तकलीफ नहीं होती है।”

तो क्या रात में भी एक्सरसाइज़ करना भी उतना ही फायदेमंद है?

1 आप खुद को ज़्यादा ऊर्जावान महसूस कर सकती हैं

ऐसा महसूस करें कि जब आप सुबह वर्कआउट करते हैं, तो आप ट्रेडमिल पर सो रहे होते हैं? जब आप नींद कम लेती हैं, तो आपके शारीरिक समन्वय और सहनशक्ति दोनों को नुकसान होता है, जो सुबह-सुबह के व्यायाम को कठिन बना सकता है। यह संभावित रूप से चोट का कारण भी बन सकता है। इसलिए रात में कसरत भी की जा सकती है।

instant energy
रात को आप ज़्यादा एक्टिव महसूस कर सकती हैं। चित्र ; शटरस्टॉक

2 आप दिनभर की थकान को भी बर्नआउट कर सकती हैं

दिन के अंत में दैनिक तनावों से मुक्त होने के लिए रात में वर्कआउट किया जा सकता है। यह भी एक कारण है कि लोगों को रात में वर्कआउट करना पसंद होता है। इससे आपको पूरे दिन का स्ट्रेस रिलीज करने में मदद मिलती है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार ज्यादातर लोग शारीरिक रूप से शाम के वक़्त बेहतर काम करते हैं। सुबह की तुलना में शाम को मांसपेशियों की ताकत, लचीलापन, उत्पादन और सहनशक्ति सभी बेहतर होती है। साथ ही, जो लोग शाम को व्यायाम करते हैं उन्हें थकावट तक पहुंचने में 20% तक अधिक समय लगता है।

3 आप रात को बेहतर नींद ले पाएंगी

रिहैबिलिटेशन सर्विसेज इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर की चीफ डॉ चित्रा कटारिया का कहना है कि ”सामान्य तौर पर अगर आप रात में एक्सरसाइज करने जा रहे हैं, तो हल्की से मध्यम मेहनत वाली एक्सरसाइज करना सबसे अच्छा होता है। इस स्तर की एक्सरसाइज आपको जल्दी सोने और बेहतर गुणवत्ता वाली नींद प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकती है।”

उनका कहना है कि ” शाम के समय एक्सरसाइज करने से नींद में सुधार हो सकता हैं बशर्ते कि एक्सरसाइज बहुत ज्यादा मेहनत वाली नहीं होनी चाहिए और सोने से 1 घंटे या इससे ज्यादा पहले एक्सरसाइज करने से नींद में कोई बाधा नहीं पहुंचती है।”

raat mein workout ke fayde
रात को वर्कआउट करना भी फायदेमंद हो सकता है . चित्र : शटरस्टॉक

तो सुबह वर्कआउट करना ज़्यादा बेहतर है या रात को?

जबकि सुबह की कसरत अधिक फायदेमंद लगती है, शाम की कसरत आमतौर पर उन लोगों के लिए सबसे अच्छी होती है जो काम कर रहे हैं और सुबह ज़्यादा नींद लेना पसंद करते हैं। शाम के कसरत इष्टतम हैं क्योंकि आपके शरीर ने भारी कसरत करने के लिए ताकत, मांसपेशियों और शक्ति प्राप्त की है जिसमें भारोत्तोलन, कार्डियो और स्ट्रेचिंग व्यायाम शामिल हैं।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

शाम की कसरत से आपके शरीर को ठंडक मिलती है और आप भारी कसरत के बाद रात को जल्दी सो सकते हैं। शाम की कसरत के लिए अतिरिक्त वार्म-अप की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि आपका शरीर पहले से ही गति और सक्रियता का आदी होता है। हालांकि, देर रात में एक गहन कसरत भी आपकी नींद में खलल डाल सकती है।

चलते – चलते

हावर्ड हेल्थ के अनुसार परंपरागत रूप से, विशेषज्ञों ने रात में व्यायाम न करने की सलाह दी है, क्योंकि इससे आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। मगर अब स्पोर्ट्स मेडिसिन में 29 अक्टूबर, 2018 को प्रकाशित एक नया अध्ययन बताता है कि जब तक आप सोने से कम से कम एक घंटे पहले जोरदार गतिविधि नहीं कर रहे हैं, तब तक आप शाम को व्यायाम कर सकते हैं।

तो आप रात को भी वर्कआउट कर सकती है, बस आपको यह देखना है कि आपके लिए क्या सहज है।

यह भी पढ़ें : फ्रूट्स की क्रीमी रेसिपी के साथ करें हेल्दी फास्टिंग, नोट कीजिए मलाई फ्रूट चाट की विधि

  • 121
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख