National Sports Day 2022 : बस एक घंटे खेलें अपना पसंदीदा खेल और तेजी से घटाएं वज़न

वज़न घटाने से लेकर कई बीमारियों को दूर करने तक खेलों के कई फायदे हैं। अपने डेली रुटीन में एक खेल शामिल करने से हमारी सेहत में कितना सुधार हो सकता है, इससे अब भी बहुत से लोग अंजान हैं।
national sports day
विभिन्न खेल जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकते हैं. चित्र : शटरस्टॉक

राष्ट्रीय खेल दिवस (National sports day) हर साल, 29 अगस्त को मनाया जाता है। नेशनल स्पोर्ट्स डे के दिन कई देशों में राष्ट्रीय अवकाश भी होता है। यह दिन दुनिया भर में एथलीट, नेशनल टीम और खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। भारत में यह दिन प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती (major dhyan chand birthday) के रूप में भी याद किया जाता है। तब जब हम न केवल हॉकी के बारे में बल्कि अन्य खेलों के लाभों पर भी चर्चा करते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2022 सिर्फ स्पोर्ट्स डे ही नहीं है, बल्कि शारीरिक गतिविधि और सभी खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी दिन है। ऐसे में हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये दिवस इस महत्व को भी दर्शाता है कि स्पोर्ट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कितने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

चलिये जानते हैं कुछ फेमस स्पोर्ट्स के बारे में, जो कैलोरी बर्न करने में हैं सुपर इफेक्टिव

1 बॉक्सिंग

बॉक्सिंग उन फिटनेस ट्रेंड्स या एक्सरसाइज में से एक है, जो हमेशा टॉप लिस्ट में है। जब आप अपने वेट लॉस रूटीन में बॉक्सिंग शामिल करती हैं, तो आपको एथलीट कौशल का एक उच्च स्तर बनाए रखने की आवश्यकता होती है। यानी ताकत, गति, चपलता आदि। ये एक्टिविटीज खेल और फिटनेस गोल्स दोनों पर लागू होती हैं। सिर्फ एक घंटे की बॉक्सिंग आपको एक 800 कैलोरीज तक बर्न करने में मदद कर सकती है।

इसलिए, यह वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा खेल माना जाता है। शरीर के वजन को कम करने के अलावा, बॉक्सिंग कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ, शरीर की ताकत में सुधार करती है और तनाव से संबंधित मुद्दों का मुकाबला करती है।

2 बास्केटबॉल

आपकी सभी मसल्स को एंगेज करने वाली एक्टिविटी है बास्केटबॉल। जो बहुत अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करती है, जिससे वजन कम होता है। जब आप बास्केटबॉल खेलते हैं, तो आपको दौड़ना, कूदना, अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ना होता है।

ध्यान रखें, बास्केटबॉल खेलने से बर्न होने वाली कैलोरी की संख्या कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि खेलने की अवधि, तीव्रता का स्तर, फुल कोर्ट या हाफ कोर्ट खेलना आदि। एक घंटे तक बास्केटबॉल खेलने से आप 576 कैलोरीज़ तक बर्न कर सकती हैं।

swimming karne ke fayde
स्विमिंग करना वज़न घटाने में मदद कर सकता है। चित्र-शटरस्टॉक।

3 स्विमिंग

पेट की चर्बी तेजी से कम करने के लिए स्विमिंग सबसे अच्छे खेलों में से एक है। जब आप तेज़ी से स्विम करते हैं और अधिक दूरी तय करते हैं तो आप अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसके अलावा, वसा हानि की दर चुने गए स्ट्रोक पर निर्भर करती है। मान लीजिए, अगर आप फ्रीस्टाइल की जगह ब्रेस्टस्ट्रोक चुनते हैं, तो आपको लंबे समय के लिए तैरना होगा। इस प्रकार, आप अधिक अधिक कैलोरी बर्न कर सकती हैं। एक घंटा स्विमिंग करने से आप लगभग 400 कैलोरीज़ तक बर्न कर सकती हैं।

4 साइकलिंग

साइकिल चलाना सभी के लिए उपयुक्त है, किसी भी उम्र या फिटनेस के स्तर के लिए। यह वसा जलाने में मदद करता है, स्वास्थ्य में सुधार करता है और आपको सही शेप में लाता है। यह पैरों में प्रमुख मांसपेशी समूहों को भी मजबूत करता है: क्वाड्रिसेप्स, ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और कल्व्स। आप साइकल चलाने से प्रति घंटे 670 से 1000 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : जिद्दी बेली फैट को हमेशा के लिए खत्म करना है, तो हर रोज़ करें ये 5 कार्डियो एक्सरसाइज

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
  • 121
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख