Navratri 2023 : उपवास के साथ वेट लॉस भी करना चाहती हैं, तो इन 5 चीजों को करें फास्टिंग में शामिल

नवरात्रि के दौरान अगर आप भी उपवास करने वाली हैं, तो उन हेल्दी हेबिट्स को शामिल करें जो वेट लॉस को आसान बना सकती हैं।
Navratri fasting tips
नवरात्रि के दौरान वेट लाॅस के लिए आप क्या कर सकती हैं।चित्र : एडॉबीस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 20 Mar 2023, 08:00 am IST
  • 144

उत्तर भारत और पश्चिमी भारत में हर साल दो बार नवरात्रि (Navratri 2023) का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान व्रत के साथ वजन कम (Weight loss in Navratri) करने के लिए भी लोग सोचते हैं, तो यह उनके लिए उत्तम मौका है। इस दौरान लोगों को ज्यादा समय मिलता है वजन कम करने का और डाइटिंग के बारे में भी नहीं सोचना पड़ता। नवरात्रि में लोग बाहर का जंक और प्रोसेस्ड फूड लेने से बचते हैं। इसके बजाए वे शुद्ध और सादा खाना पसंद करते हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि सात्विक आहार (Satvik ahar) वेट लॉस और सेहतमंद रहने के लिए फायदेमंद है। तो अगर आप भी इस नवरात्रि वेट लॉस की योजना बना रहीं हैं, तो इन 5 चीजों (Weight loss tips for fasting) को करें अपने मील प्लान में शामिल। जाे पेट की चर्बी और वजन दोनों को कम कर सकते हैं।

नवरात्रि के दौरान उपवास करने वाली हैं, तो जरूर याद रखें इन 5 बातों को

tomato flu se sakramit bachhe ka hydrated bane rahna jaruri hai
पानी कि कमी न होने दें। चित्र शटरस्टॉक

1. रहना होगा हाइड्रेटेड (Stay hydrated)

हर बार ज्यादातर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार होते है। ऐसे में पानी का ज्यादा से ज्यादा पीना होगा। जिससे शरीर में पानी की कमी न रह जाए। इसके लिए व्रत रखने वाले लोग नारियल पानी, नींबू पानी, फलों का जूस, सब्जियों का जूस आदि पेय पदार्थ ले सकते हैं। जिससे पानी की कमी नहीं हो पाएगी। बता दें होंठों का सूखना, आंखों में कालापन छाना, आंखों के आसपास काला होना, चेहरे की चमक कम होना शरीर में पानी कम होने के संकेत हैं। इसके लिए व्रत रखने वाले लोग गर्म पानी को ठंडा कर के भी पी सकते हैं। इससे शरीर का फैट भी कम होगा और कमजोरी भी नहीं आएगी। आमूमन लोग सादा पानी पीना पसंद नहीं करते तो गुड खाने के साथ सादा पानी पी सकते हैं।

यह भी पढ़े – World Salt Awareness Week : अगले दो वर्ष में ढाई मिलियन मौतों का कारण बन सकता है ज्यादा नमक

2. फैट को कम करेगा मखाना (Fat burning Makhana)

मखाने में मौजूद प्रोटीन, फाइबर आपकी भूख पर लगाम कस देता है। इसके साथ शरीर को जितनी प्रोटीन की जरूरत होती है, वह मखाने के माध्यम से प्राप्त हो जाती हैं। मखाने व्रत में लोग दूध में खीर बना कर, घी से तल कर लोगा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। मखाना वजन कम करने का भी बेहतरी त्रोत माना गया है। इसके सेवन से शरीर में कैल्सियम की कमी भी पूरी होती है। यह पुरूषों के साथ महिलाओं के लिए भी बेहतर है। इसके निरंतर सेवन से शरीर में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहता है।

3. पैकेज्ड फूड की जगह खाएं घर का बना खाना (Homemade foods)

आधुनिक दौर में लोग व्रत के दौरान पैकेज्ड फूड का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे उन्हें काम कर के इनर्जी नहीं वेस्ट करनी पड़ती, जो कि गलत है। व्रत में पैकेज्ड फूड खाना सेहत के लिए नुकसान देह है साथ ही वजन कम करने में घरेलू चीजों की अपेक्षा कम असरदार है। घरों में बनी हुई व्रत की सामग्री पूरी तरह फ्रेश और पवित्र होती है। जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है। इसके लिए कई जानकारों का भी मानना है घरों में बने हुए लडडू, मूंगफली, चने खा कर शरीर के चुस्त और फैट फ्री रख सकते हैं।

4. आलू की बजाए शकरकंद का करें सेवन (Replace potato with Sweet potato)

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

व्रत में ज्यादातर लाेग आलू का सेवन करते हैं। हालांकि आलू भी पौष्टिक हैं, पर इनका ज्यादा मात्रा में सेवन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। इसलिए इस बार फास्टिंग में आलू की बजाए शकरकंद का सेवन करें। शरीर में मौजूद फैट को कम करने के लिए पनीर और शकरकंद का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। दोनों में ही संतुलित मात्रा में आहार मौजूद रहता है। जिससे शरीर को कमजोरी का एहसास भी नहीं होता और वजन भी कम होता है। व्रत के दौरान पनीर और शकरकंद वेट लॉस के अहम खाने के आइटम में अहम है। क्योंकि शकरकंद में फाइबर होता है। वहीं पनीर में प्रोटीन के साथ फाइबर दोनों बेहतरीन मात्रा में पाया जाता है।

fal khaane ke fayde
फल खाने से मिलेंगे फायदे। चित्र : शटरस्टॉक

5. फलों का करें सेवन (Add more fruits)

चैत्र के नवरात्रो में गर्मी का एहसास होने लगता है। गर्मी में पानी के साथ प्रोटीन की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए फलों का सेवन करना चाहिए। जैसे संतरा, सेब, केला, खीरा, ककड़ी, तरबूज़, पपीता, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े – कब्ज और बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो अपने आहार में शामिल करें काला जीरा, बेहद खास है यह मसाला

  • 144
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख