Negative calorie foods: वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते है निगेटिव कैलोरी वाले ये 7 फूड्स

वेट लॉस के लिए अब आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं है। क्योंकि निगेटिव कैलोरी फूड्स न केवल आपका पेट भरा हुआ रखते हैं, बल्कि एक्स्ट्रा कैलोरी का बर्डन भी आप पर नहीं डालते।
नकारात्मक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ में न केवल कम कैलोरी होती है, बल्कि कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। चित्र : एडोबी स्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 25 Jan 2023, 12:01 pm IST
  • 125

एक्सपर्ट और शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि वजन घटाने के लिए कैलोरी गेन और लॉस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। व्यस्त जीवनशैली के कारण यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मोटापा और फैट डिपोजिशन पूरी तरह से नियमित कैलोरी खपत से जुड़ा है। कैलोरी कम खर्च होने पर यह चयापचय को भी धीमा कर देता है। फिटनेस से जुड़े एक्सपर्ट बताते हैं कि नकारात्मक कैलोरी खाद्य पदार्थ खाने से कैलोरी की खपत कम होती है। आइये सबसे पहले जानते हैं इस खाद्य पदार्थ के बारे में।

निगेटिव कैलोरी फूड्स क्या (negative calorie food) हैं?

आपने कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों के बारे में सुना होगा, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। जब आप ‘निगेटिव कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ’ शब्द सुनती हैं, तो आपको यह जीरो कैलोरी वाले भोजन का आभास दे सकता है। लेकिन यह उन खाद्य पदार्थों के बारे में कहा गया है, जिन्हें पाचन के दौरान शरीर में अवशोषित करने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
दूसरे शब्दों में, भोजन को पचाने के लिए आवश्यक कैलोरी की मात्रा, उसमें मौजूद ऊर्जा की मात्रा से अधिक होती है। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में अक्सर बहुत अधिक फाइबर और पानी होता है। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इन खाद्य पदार्थ में न केवल कम कैलोरी होती है, बल्कि कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। इस प्रकार नकारात्मक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ वजन घटाने में मदद (negative calorie food) करते हैं।

वेट लॉस के लिए कैसे काम करते हैं निगेटिव कैलोरी फूड्स

हेल्थशॉट्स ने बेंगलुरु के मदरहुड हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट, पोषण और आहार विशेषज्ञ दीप्ति लोकेशप्पा से बात की। दीप्ति ने कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को सूचीबद्ध किया, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।

लोकेशप्पा कहती हैं, ‘निगेटिव कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ वजन घटाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें जितनी कैलोरी होती है, उससे अधिक कैलोरी को पचाने में खर्च होती है। उन्हें अपने आहार में शामिल करने से वजन घटाने में तेजी आ सकती है। इससे कैलोरी लॉस किया जा सकता है।

लोकेशप्पा वजन घटाने के लिए इन 7 निगेटिव कैलोरी फूड्स खाने की सलाह देती हैं

1. सलाद लीव्स (Lettuce)

अपने सलाद में लेट्यूस को शामिल करना सुनिश्चित करें। इसमें फाइबर, फोलिक एसिड और विटामिन बी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। पौष्टिक होने के बावजूद इसमें प्रति 100 ग्राम में केवल 15 कैलोरी ही सामग्री होती है।

2. खीरा (Cucumber)

खीरा में सबसे अधिक पानी होता है। इसके अलावा, इसमें खनिज, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स भी भरपूर होते हैं। गर्मी के दिनों में यह पारंपरिक रूप से ठंडा भोजन माना जाता है। यह शरीर के वाटर बैलेंस को बेहतर बनाने का काम करता है। इसके प्रति 100 ग्राम में लगभग 16 कैलोरी होती हैं।

3. सेब (Apple)

सेब नाश्ते के लिए एक बेहतरीन फल है। प्रति 100 ग्राम में लगभग 50 कैलोरी के साथ यह एक फाइबर युक्त भोजन है। इससे आप दोपहर की भूख से मुकाबला कर सकती हैं। सेब में पेक्टिन प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है, जो वजन घटाने को बढ़ावा देता है।

Apple-benefits-for-skin
सेब में पेक्टिन प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह वजन घटाने को बढ़ावा देता है। चित्र शटरस्टॉक

यह ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में भी मदद करता है।

4. जुकिनी (Zucchini)

जुकिनी में प्रति 100 ग्राम में 18 कैलोरी होती है। तोरी के फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर में इरिटेबल बाउल को शांत करते हैं। ये पानी के संतुलन में भी मदद करते हैं। इससे यह वजन कम करने वाले आहार के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बन जाता है।

5. टमाटर (Tomato)

टमाटर के प्रति 100 ग्राम में सिर्फ 19 कैलोरी होती है। इसके अलावा, रसदार और स्वादिष्ट होने के अलावा, यह पोटेशियम, विटामिन सी और पोषण संबंधी फाइबर का एक बड़ा स्रोत है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

6. ब्रोकोली (Broccoli)

ब्रोकोली के प्रति 100 ग्राम में केवल 34 कैलोरी होती है। साथ ही इसे सुपरफूड माना जाता है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

Vitamin aur mneral se bharpur hai broccoli
ब्रोकोली के प्रति 100 ग्राम में केवल 34 कैलोरी होती है। यह वजन घटाने में मदद करता है।
चित्र : शटरस्टॉक

शोध में पाया गया है कि इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं।

7. गाजर (Carrots)

लगभग 100 ग्राम गाजर में लगभग 41 कैलोरी होती है। इसके अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल और संतृप्त वसा में कम होता है गाजर। इसमें विटामिन ए, सी, और हाई फाइबर होते हैं। इनके अलावा यह डाइटरी फाइबर का एक अद्भुत स्रोत है।

यह भी पढ़ें :- मैंने आलू की जगह डाइट में शामिल किया शकरकंद, टेस्टी खाने के बावजूद नहीं बढ़ा वजन

  • 125
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख