कंधों में दर्द से इंस्टेंट रिलीफ पाने के लिए आजमाएं ये 3 एक्सरसाइज

कभी एक ही करवट सोते रहने से, तो कभी लगातार काम करने से आपके कंधों में दर्द हो सकता है। इस दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए आप ये व्यायाम कर सकती हैं।
shoulder stiffnness exercise
कंधों में है समस्या तो इग्नोर न करें।चित्र : शटरस्टॉक

हमारे कंधे ज़िम्मेदारियों के अलावा और भी बहुत से कामों का बोझ पड़ता है। कभी लैपटॉप का भारी बोझ तो कभी घंटों एक ही पोजीशन में काम करते रहने के कारण हमारे कंधे थक जाते हैं। लगभग हर एक्टिविटी में कंधों और इसकी मांसपेशियों की अहम भूमिका रहती है। इन सब की वजह से कंधों में कभी-कभी खिंचाव और दर्द होने लगता है। परेशान न हों, क्योंकि व्यायाम से बेहतर इसके लिए कुछ भी नहीं है।

कंधे का दर्द या जकड़न असामान्य नहीं है। यह 18 से 26 प्रतिशत वयस्कों को प्रभावित करता है और तनाव को दूर करने और अपनी मांसपेशियों को फ्लेक्स करने का एकमात्र उपाय है एक्सरसाइज करना।

इसलिए हम आपको बता रहे हैं 3 आसान शोल्डर एक्सरसाइज, जो आप कंधे के दर्द से कुछ राहत पाने के लिए कर सकती हैं। इसमें केवल 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। सबसे सुविधाजनक बात यह कि आप उन्हें दिन में किसी भी समय कर सकती हैं। आपको दर्द से इंस्टेंट राहत मिलेगी!

कंधों के दर्द के लिए 3 आसान एक्सरसाइज

shoulder pain ke liye exercises
ये एक्सरसाइजेज कंधे के दर्द को दूर कर सकती हैं. चित्र : शटरस्टॉक

1 शोल्डर रोल (Shoulder Roll)

जानिए इसे करने का तरीका:

1. जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को एक-दूसरे से थोड़ा अलग रखें। अपने दोनों हाथों को अपने कंधे पर रखें।

2. सांस अंदर लें और इसके साथ ही अपने कंधों और हाथों को गोलाकार में घुमाएं।

3. ध्यान रहे आपकी पीठ सीधी हो और हाथ भी पूरी तरह से घूमें।

4. समान गति में सांस लेते हुए इस एक्सरसाइज करें, दोनों हाथों को एक साथ 15 से 20 बार घुमाएं।

2 नैक रिलीज (Neck Release)

जानिए इसे करने का तरीका

1. आराम से जमीन पर खड़ी हो जाएं।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

2. अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं (अपनी ठुड्डी को अपनी छाती की ओर ले जाएं)। आपको अपनी गर्दन के पिछले हिस्से में खिंचाव महसूस होगा।

3. इस मुद्रा में 5 सेकेंड तक रहें। फिर अपनी गर्दन को बाएं कंधे की ओर ले जाएं। (आप दाहिनी ओर खिंचाव महसूस करेंगे)। 5 सेकंड के लिए रुकें।

4. वहीं पीछे की ओर, और फिर दाईं ओर दोहराएं। यह आपके सिर को गोल गति में घुमाने जैसा है। ऐसा 10-15 बार करें।

shoulder pain ke liye exercises
नैक रिलीज : चित्र: निष्‍ठा बिजलानी

3 आर्म-क्रॉस-चेस्ट स्ट्रेच (Arm- Cross-Chest-Stretch)

यह कैसे करना है

1. अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए कुर्सी पर आराम से बैठ जाएं।

2. अपने बाएं हाथ को अपनी कोहनी से अपने दाहिने हाथ से पकड़ें और इसे अपने शरीर पर अपनी छाती की ओर खींचे। आप अपने बाएं कंधे में खिंचाव महसूस करेंगे।

3. सुनिश्चित करें कि आपका हाथ आपके कंधे की ऊंचाई पर हो और आपके शरीर के करीब हो।

4. 5-10 सेकंड के लिए रुकें और फिर हाथ को सामान्य स्थिति में ले जाएं। दूसरे हाथ से भी ऐसा ही करें।

यह भी पढ़ें : गर्दन में दर्द है? तो ये सुपर इफेक्टिव योगासन दे सकते हैं आपको राहत

  • 118
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख