World Kidney Day : आयुर्वेद में हैं ये 3 सुपरफूड, जो आपकी किडनी का ख्याल रख सकते हैं

किडनी (kidney) शरीर के सुचारू काम के लिए अत्यावश्यक अंग है। इसलिए यह जरूरी है कि आप हर दिन इसका ख्याल रखें।
kya aap ek kidney se ji sakte hain
क्या आप एक किडनी से जी सकते हैं. चित्र : शटरस्टॉक
अक्षांश कुलश्रेष्ठ Published: 10 Mar 2022, 09:30 am IST
  • 113

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर के बेहतर तरीके से काम करने में हमारी सहायता करती है। किडनी का काम मुख्य रूप से यूरिया, क्रिएटिनिन, एसिड कई वेस्ट मटेरियल से हमारे ब्लड को फिल्टर करना है। ये सभी वेस्ट मटेरियल हमारे ब्लैडर में पहुंचते हैं और यूरिन के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। 

पर जब हमारी किडनी बेहतर ढंग से काम नहीं करती, तो हमें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों को किडनी की समस्या होने के बाद भी अंदाजा नहीं लग पाता जिसके कारण जान पर भी बन जाती है। इसलिए किडनी की समस्याओं को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है।

आज के वक्त में किडनी की समस्याओं से निपटने के लिए कई चिकित्सा मौजूद है, लेकिन क्या आयुर्वेद हमें इसमें सहायता दे सकता है? दरअसल कोरोना वायरस महामारी के बाद से लोगो ने आयुर्वेद को अपने जीवन का एक हिस्सा बना लिया है। यह कई रोगों से हमें निजात दिलाने में सक्षम है। चलिए विश्व किडनी दिवस पर जानते हैं कि क्या किडनी की समस्या में आयुर्वेद हमारे काम आ सकता है! अगर हां तो आखिर कैसे?

किडनी और आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार शरीर में पित्त के स्तर में असंतुलन के कारण किडनी की समस्या होती। हालांकि एक स्वस्थ जीवन शैली जैसे स्वस्थ आहार का पालन, अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी, अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना और योगा जैसी गतिविधियों में शामिल होना, शरीर पर अतिरिक्त मोटापे का नियंत्रण होना, धूम्रपान और शराब पीने जैसी आदतों का ना होना हमारी किडनी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। 

kidney aur ayurveda
आयुर्वेद के पास हैं आपकी किडनी का इलाज। चित्र : शटरस्टॉक

असल में आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों का उल्लेख है, जो हमारी किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। वर्ल्ड किडनी डे के उपलक्ष्य में आज ही उन्हीं खास चीजों पर बात करने वाले हैं। 

वर्ल्ड किडनी डे 2022 (World Kidney Day 2022)

हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन द्वारा 66 देशों में साल 2006 में शुरू किया गया था। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में किडनी की बीमारियों के बढ़ते मामलों को रोकना है और लोगों को इसकी समस्याओं के बारे में जागरूक करना है। 

world kidney day kya hai
आपकी कुछ दैनिक आदतें, आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। चित्र-शटरस्टॉक।

इस मौके पर कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं। ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके। National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases के अनुसार 44% किडनी के नए मामलों के लिए डायबिटीज जिम्मेदार है। इस साल यानी 2022 में विश्व किडनी दिवस 10 मार्च 2022 को मनाया जा रहा है। 

कैसे पता चलेगाा कि आपकी किडनी खराब हो रही है 

किडनी की बीमारी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें जब तक लक्षण गंभीर नहीं हो जाते तब तक आसानी से इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। हालांकि आपको कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं जैसे :

  1. थकान
  2. नींद न आना
  3. अपर्याप्त भूख
  4. मांसपेशियों में ऐंठन
  5. सूजे हुए पैर / टखने
  6. सूखी, पपड़ीदार त्वचा
  7. बार-बार पेशाब आना, विशेष रूप से देर रात में।

किडनी फेलियर होने की समस्या में जो लक्षण शामिल उनमें : 

  1. जी मिचलाना
  2. उल्टी
  3. भूख में कमी
  4. मूत्र उत्पादन में परिवर्तन
  5. शरीर में तरल की अधिकता
  6. एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं में कमी)
  7. सेक्स ड्राइव में कमी

यहां हैं वे आयुर्वेदिक फूड्स जो आपकी किडनी के स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद 

1.क्रैनबेरी

किडनी की समस्या से निपटने के लिए कैनबरी सबसे प्रभावी उपचारों में से एक है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जानी जाती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की उपस्थिति आपकी किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। यह UTI की समस्या में बेहद फायदेमंद है।

UTI ke liye Craneberry
यूटीआई में आपकी मदद कर सकती है क्रैनबेरी। चित्र : शटरस्टॉक

2.अदरक

आयुर्वेद में अदरक को एक अहम स्थान दिया गया है। यह आपकी किडनी की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से लिवर और किडनी डिटॉक्स हो जाते हैं इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण किडनी के दर्द और सूजन को कम करता है। यदि आपको यूटीआई की समस्या है तो यह इनफेक्शन में भी मदद कर सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3.धनिया

dhaniya ke fayade
किडनी के लिए फायदेमंद है धनिया के दाने । चित्र: शटरस्टॉक

धनिया के बीज यूटीआई की समस्या में सबसे प्रभावी माना गया है। इसके अलावा किडनी की अन्य समस्याओं जैसे किडनी स्टोन में भी धनिया एक सरल आयुर्वेदिक उपाय है। यह किडनी को बेहतर ढंग से साफ करने में सहायता प्रदान करता है। यह यूरिनरी सिस्टम को साफ रखने के लिए रोजाना खाली पेट धनिया का पानी पिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े : No Smoking Day: स्किन एजिंग से लेकर सैगिंग ब्रेस्ट तक का कारण हो सकती है स्मोकिंग, हम बताते हैं कैसे

  • 113
लेखक के बारे में

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख