कैल्शियम की कमी से जूझ रहीं हैं, तो तिल को करें अपने आहार में शामिल, तरीका हम बता देते हैं

आप चाहें तो इस मौसम में भी तिल काे अपने आहार में शामिल कर कैल्शियम का लाभ ले सकती हैं। पर इसके सेवन से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
til healthy hain
तिल बालों के लिए फायदेमंद हैं। चित्र:शटरस्टॉक

छोटे से दिखने वाले तिल अपने में कई पोषक तत्व लिए रहते हैं। यही वजह है कि इसे कई तरह के व्यंजनों में शामिल किया जाता है। पर सामान्य मान्यता है कि इनकी तासीर गर्म होती है। तो क्या इस वजह से इनके पोषक तत्वों का लाभ गर्मियों में (How to eat sesame seeds) नहीं लिया जा सकता? क्या वाकई गर्मियों में तिल का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

बहुत खास हैं तिल

तिल (Sesame Seeds), दिखने में जितना छोटा होता है इसके पोषण मूल्य उतने ही ज़्यादा होते हैं। यह अपने पौष्टिक गुणों और सोंधे स्वाद के कारण दुनिया भर के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। एक चौथाई कप (36 ग्राम) तिल लगभग 200 कैलोरी और 351 मिलीग्राम कैल्शियम प्रदान करता है। इसके अलावा, इन बीजों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए भी ये फायदेमंद हैं। यह अपने पौष्टिक गुणों और सोंधे स्वाद के कारण दुनिया भर के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।

चूंकि तिल की तासीर गरम होती है, इसलिए अक्सर लोग इसे सर्दियों में खाना पसंद करते हैं। इसलिए, सर्दियों में आने वाली कई त्योहारों पर आपको तिल गुड़ के लड्डू खाने को मिल जाएंगे। मगर, सोचने वाली बात यह है कि क्या इन्हें गर्मियों के मौसम में भी खाया जा सकता है? या इनके सेवन से सेहत खराब हो सकती है..? चलिये पता करते हैं। मगर उससे पहले बात कर लेते हैं इसके फ़ायदों की

तिल आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद हैं। चित्र: शटरस्टॉक

यहां हैं आहार में तिल शामिल करने के कुछ स्वास्थ्य लाभ

1. गंभीर बीमारियों को दूर रखे

आजकल बरसात का मौसम है ऐसे में तिल को अपने आहार में आप इसके रोगाणुरोधी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी – इंफ्लेमेटरी, मधुमेह विरोधी और कैंसर विरोधी गुणों के लिए शामिल करें। क्योंकि एनसीबीआई के अनुसार ये सभी तत्व आपको कई सारी बीमारियों के बचा सकते हैं।

2. इम्युनिटी सुधारे

ये बीज सेलेनियम, कॉपर, जिंक , लोहा, विटामिन B6, विटामिन E जैसे विभिन्न पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत हैं जो संक्रमण से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप जिंक की कमी से पीड़ित हैं, तो इसके स्तर बढ़ाने के लिए तिल का सेवन करें।

3. फाइबर का समृद्ध स्रोत

तिल के बीज फाइबर का एक अद्भुत स्रोत हैं। लगभग 30 ग्राम तिल आपको 3.25 ग्राम फाइबर प्रदान करते हैं जो कि दैनिक सेवन का 12 प्रतिशत है। अच्छी मात्रा में फाइबर का सेवन पाचन को बढ़ावा देता है, कुछ प्रकार के कैंसर को रोकता है, हृदय स्वास्थ्य प्रदान करता है, मोटापे के जोखिम को कम करता है और टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित करता है।

तिल को अपने आहार में ज़रूर शामिल करे. इसे खाने के हैं ढ़ेरों स्वास्थ्य लाभ . चित्र : शटरस्टॉक
तिल को अपने आहार में ज़रूर शामिल करे. इसे खाने के हैं ढ़ेरों स्वास्थ्य लाभ . चित्र : शटरस्टॉक

क्या इस मौसम में खाने चाहिए तिल?

गर्मियों में तिल का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। इनका सेवन करने से आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और आपको बेचैनी हो सकती है। प्रेगनेंट महिलाओं को भी मॉडरेशन में ही इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। पर इतने सारे पोषक तत्वों को आप छोड़ना नहीं चाहेंगी। इसलिए अगर आप इस मौसम में तिल का सेवन कर रही हैं, तो इसका सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

यहां जानिए गर्मियों के आहार में तिल शामिल करने का तरीका

गर्मी के दिनों में आप एक चम्मच सफेद तिल को थोड़े से पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें और सुबह इसका सेवन करें। इससे तिल की गर्माहट निकल जाएगी और ये आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

थोड़े से तिल को सैंडविच के साथ बेक या टोस्ट किया जा सकता है। ये बर्गर बन्स, सलाद और ब्रेडस्टिक्स पर एक अच्छी टॉपिंग भी बन सकते हैं। इन्हें सलाद में भी डाला जा सकता है। ताहिनी, जो हुमस में मुख्य घटक है, पिसे हुए तिल से बनाई जाती है।

आप इन पोषक तत्वों से भरपूर बीजों को अपने सीरियल, नूडल्स या चावल पर छिड़क सकती हैं। और इसे दही या स्मूदी के साथ भी मिला सकती हैं ताकि इसे अच्छा स्वाद मिल सके।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें : सेवईं से पहले इस बार सावन में बनाएं ओट्स की खीर, पाचन और इम्युनिटी दोनों को होगा फायदा

  • 143
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख