मांसपेशियों में ऐंठन से परेशान हैं, तो ये 7 फूड नेचुरली इससे छुटकारा पाने में करेंगे आपकी मदद

मांसपेशियों में ऐंठन सिर्फ दर्दनाक नहीं है, बल्कि यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में भी बहुत कुछ बताती है।
हॉर्स पोज मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद है। चित्र-शटरस्टॉक।
पोटेशियम, कैल्शियम या मैग्नीशियम की कमी हो, तो यह मांसपेशियों में ऐंठन की वजह बन सकता है। चित्र-शटरस्टॉक।
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 12 Feb 2021, 12:09 pm IST
  • 83

क्या आप कभी मांसपेशियों में ऐंठन के कारण रात के बीच में उठी हैं? क्या यह गंभीर रूप से दर्दनाक नहीं है? यह न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि यह आपके शरीर का संकेत देने का एक तरीका भी है कि आपकी मांसपेशियां थक गई हैं।  और आपके शरीर में कुछ महत्वपूर्ण मिनरल्स की कमी है।

हम अक्सर मांसपेशियों में ऐंठन का अनुभव तब करते हैं, जब हम अपनी मांसपेशियों का अधिक इस्तेमाल करते हैं, विशेष रूप से वर्काउट के दौरान या चलते समय। कैल्शियम, सोडियम या पोटेशियम की कमी से भी मांसपेशियों में ऐंठन होती है। शरीर के अंगों में रक्त की आपूर्ति का निम्न स्तर भी मांसपेशियों में ऐंठन का कारण बन सकता है, खासकर शारीरिक गतिविधि करते समय।

कभी-कभी, मांसपेशियों की चोट या स्पाइनल नर्व कम्प्रेशन (spinal nerve compression) भी मांसपेशियों में ऐंठन का कारण बन सकता है, इसके अलावा डिहाइड्रेशन और मासिक धर्म भी इसके कुछ सामान्य कारण हैं। अपनी मांसपेशियों को स्ट्रेच करना और उनकी मालिश करना आपको मांसपेशियों में ऐंठन से राहत प्रदान करता है।

यहां बताया गया है कि भोजन कैसे मांसपेशियों में ऐंठन से राहत पाने में मदद कर सकता है

पोषण विशेषज्ञ मनीषा चोपड़ा बताती हैं, “मांसपेशियों में ऐंठन को ठीक करने के लिए पानी का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, इस तरह की ऐंठन से निपटने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाना भी महत्वपूर्ण है।

पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और मिनरल से भरपूर खाद्य पदार्थ मांसपेशियों में ऐंठन को होने से रोकते हैं, क्योंकि वे इलेक्ट्रोलाइट्स के रूप में कार्य करते हैं। यह उचित मांसपेशियों के कामकाज को सुनिश्चित करता है और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है।

मांसपेशियों में ऐंठन कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
मांसपेशियों में ऐंठन कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

यहां ऐसे 7 फूड्स हैं, जो मांसपेशियों में ऐंठन से निपटने में आपकी मदद करेंगे

  1. केले (Bananas)

केला कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स में समृद्ध है, जो इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही मांसपेशियों में ऐंठन को रोकने के लिए आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें: इस बदलते मौसम में होने वाली कई बीमारियों से बचाव का उपाय है अनार, हम बता रहे हैं इसके 5 कारण

  1. शकरकंद (Sweet potatoes)

शकरकंद विटामिन-ए और सी, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, और मैग्नीशियम में समृद्ध होती है। ये पोषक तत्व मांसपेशियों के ठीक तरह से काम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। शकरकंद में पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है, जो मांसपेशियों में ऐंठन को रोकती है।

  1. एवोकाडो (Avocado)

पोटेशियम और मैग्नीशियम में समृद्ध, एवोकाडो मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम इलेक्ट्रोलाइट्स के रूप में कार्य करते हैं, जो मांसपेशियों में ऐंठन से बचाव करता है।

  1. तरबूज (Watermelons)

तरबूज डिहाइड्रेशन से बचाता है, जो मांसपेशियों में ऐंठन के सबसे आम कारणों में से एक है। स्वस्थ मांसपेशियों के  सुचारु रूप से कार्य करने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा की आवश्यकता होती है, और शरीर में पानी की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन होती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
गर्मियों के फलों की खास बात यह है कि वे आपकी पानी और ग्‍लूकोज की आवश्‍यकता को पूरा करते हैं। चित्र: शटरस्‍टाॅक
  1. दूध (Milk)

दूध इलेक्ट्रोलाइट जैसे कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम का सबसे अच्छा स्रोत है। यह प्रोटीन में भी समृद्ध है, जो मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करता है।

  1. नारियल पानी (Coconut water)

नारियल पानी शरीर को रिहाइड्रेट करने में मदद करता है और प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करता है। यह कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम में समृद्ध है, और मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में बेहद मददगार है।

  1. पपीता (Papaya)

पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर पपीता इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसे मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने के लिए जाना जाता है।

यदि आप एक फिटनेस फ्रीक हैं, तो आपको चोटों से खुद को बचाने के लिए इन सभी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए

यह भी पढ़ें: संतुलित आहार और बेहतर पोषण चाहिए तो पत्‍ता गोभी को न करें नजरंदाज, यहां हैं इसके 5 फायदे

  • 83
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख