खास दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करना है, तो ट्राई करें अंगूर की ये ग्रीन आइसक्रीम रेसिपी

डेजर्ट में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपके लिए एक बेहतर विकल्प है स्वाद एवं पोषण से भरपूर अंगूर से बने आइस क्रीम की रेसिपी। आइये जानते हैं इसे किस तरह तैयार करना है।
grapes ice cream
स्वाद और पोषण से भरपूर है आइस क्रीम। चित्र शटरस्टॉक।
अंजलि कुमारी Published: 26 Jan 2023, 08:00 am IST
  • 120

खट्टे मीठे अंगूर के दोनों में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। सालों से इसका इस्तेमाल वाइन बनाने में होता चला आ रहा है। इसके साथ ही लोग इसे बड़े चाव से स्नेक में भी इंजॉय करते हैं। वहीं इसे कस्टर्ड, सलाद, स्मूदी, जूस बनाने से लेकर अलग-अलग प्रकार के डेजर्ट के टॉपिंग्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी अंगूर काफी ज्यादा पसंद होता है।

डायबिटीज हो या दिल से जुड़ी समस्या अंगूर का सेवन इन सभी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। इसलिए आज हम आप सभी के स्वाद को ध्यान में रखते हुए लेकर आये हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर के आइसक्रीम की स्वादिष्ट रेसिपी। इस आइसक्रीम को बनाना काफी आसान है। तो बिना देर किए फटाफट से नोट कीजिए अंगूर के आइसक्रीम की आसान सी रेसिपी (Grapes ice cream recipe)।

यहां जाने अंगूर की आइसक्रीम की स्वदिष्ट रेसिपी (Grapes ice cream recipe)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

अंगूर
क्रीम
शुगर
दूध
पिस्ता
कॉर्न फ्लोर

grapes health benefits.
पोषक तत्वों से भरपूर है अंगूर। चित्र एडोबी स्टॉक।

इस तरह तैयार करें

सबसे पहले एक पैन लें उसमे 2 कप दूध डाल दें।

अब दूध में स्वादानुसार चीनी डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें।

एक अलग बाउल में 2 से 3 चम्मच कॉर्न फ्लोर लें, उसमे थोड़ा दूध डालें और दोनों को अच्छी तरह मिला लें।

अब तैयार किए गए कॉर्नफ्लोर के मिश्रण को उबलते हुए दूध में डाल दें। अब आंच को तेज करके इसे तब तक पकाएं जब तक की दूध पूरी तरह गाढ़ी न हो जाए।

फिर गैस बंद कर दें और तैयार किये गए दूध को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक ब्लेंडर लें अंगूर डालें और उसे ब्लेंड करते हुए एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इधर कुछ अंगूर को 2 से 3 हिस्सो में काट कर रख लें।

अब एक बड़े से बाउल में फ्रेश क्रीम निकालें और इसे व्हिसक की मदद से अच्छी तरह फेंटे। यदि आपके पास इलेक्ट्रॉनिक व्हिसक है तो यह कम समय लेगा, वहीं हैंड व्हिसक थोड़ा ज्यादा समय लेता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

क्रीम को कुछ देर फेंटने के बाद इसमें तैयार किए गए दूध के मिश्रण को डाल दें। इन्हें साथ मे अच्छे से फेंटे।

फिर इसमे तैयार किये गए अंगूर के पेस्ट को डाल दें और व्हिसक कि मदद से इसे कुछ देर और फेंटे। यदि आप चाहें तो इसमें रंग लाने के लिए, हरे रंग के फूड कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

जब यह पूरी तरह से गाढ़ा हो जाये तो इसमें कटे हुए अंगूर के टुकड़ों को डाल दें। अब बाउल के ऊपर सिल्वर फॉयल लगाएं और इसे लगभग 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।

2 घंटे बाद इसे निकालें और दोबारा से व्हिसक की मदद से फेंटे।

फिर इस मिश्रण को किसी एयर डाइट कंटेनर में डालें और उसके ऊपर पिस्ता के छोटे टुकड़ों से गार्निश करें फिर ढक्कन को बंद कर दें और फ्रीजर में डाल कर 8 से 10 घंटे के लिए छोड़ दें।

8 से 10 घंटों के बाद इसे निकालें और कंटेनर को पानी मे डालकर 3 से 4 मिनट के लिए छोड़ दें। ताकि आइसक्रीम आसानी से कंटेनर से बाहर निकाली जा सके।

आपका स्वादिष्ट आइसक्रीम बनकर तैयार है इसे अंगूर के कुछ टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें।

यह भी पढ़ें : अंगूर सिर्फ सेहत ही नहीं आपकी स्किन के लिए भी कर सकता है कमाल, ट्राई करें ये ग्रीन ग्रेप्स फेस मास्क

seht ke liye faydemand hai angur
अंगूर सेहत के लिए कर सकता है कमाल। चित्र शटरस्टॉक।

अंगूर के दानों में छिपे हैं कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अंगूर के दानों में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कॉपर, विटामिन के, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B6, पोटेशियम, विटामिन सी, मैंगनीज और विटामिन ई जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

अंगूर में मौजूद कॉपर विटामिन के शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऑफिस ऑफ डाइटरी सप्लीमेंट द्वारा प्रकाशित डेटा के अनुसार अंगूर में मौजूद थाइमिन, राइबोफ्लेविन और विटामिन बी शरीर के ग्रोथ एवं डेवलपमेंट के लिए जरूरी हैं।

इतना ही नहीं अंगूर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रखता है। ऐसे में इसका सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना को कम कर सकता है। वही अंगूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ऐसे में फ्री रेडिकल से शरीर पर होने वाले प्रभाव को कम कर देता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन की माने तो अंगूर का सेवन डायबिटीज की स्थिति में भी फायदेमंद होता है। यह इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है और इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ा देता है। इसके साथ ही अंगूर में मौजूद प्लांट कंपाउंड्स आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें : Republic Day 2023 : सेहत के तीन रंगों के साथ गणतंत्र दिवस पर बनाएं हार्ट हेल्थ फ्रेंडली ये 3 रेसिपी

  • 120
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख