इन 3 पावर पैक्ड हेल्दी रेसिपीज के साथ दें अपने बच्चों को एक्स्ट्रा पोषण

बच्चों को इनोवेटिक और पौष्टिक मील परोसने के लिए हम कई प्रकार के प्रयास करते है। खाने में न्यूनेस लाने के लिए इन रेसिपीज़ को ज़रूर करें ट्राई।
bacchon ko is trh khilaen palak
पालक को अपने बच्चों के आहार में कैसे शामिल करें। चित्र शटरस्टॉक।
ज्योति सोही Published: 5 Mar 2023, 11:00 am IST
  • 141

बच्चों के खान पान को लेकर हम हमेशा बेहर गंभीर रहते है। दरअसल, बढ़ती उम्र में सही खान पान बच्चे की मेंटल और फिज़िकल ग्रोथ में सहायक सिद्ध होते हैं। बच्चे के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने के लिए मील में सुपरॅफूड (superfood) का एड होना ज़रूरी है। आज हम बच्चों के लिए लेकर आए है, तीन ऐसी रेसिपीज़, जो स्वाद के साथ देगी पोषण का डबल डोज। आज ही आप भी बच्चों के लिए बनाए ये आसान और हेल्दी रेसिपीज़ (healthy recipes for Kids)

पॉवर पैक्ड ग्रीन स्मूदी

गर्मी के मौसम में जब बच्चे जूस या शेक्स पीने के लिए उतावले रहते हैं। उस वक्त स्मूदीज़ बच्चों को हेल्दी और तरोताज़ा रखने का एक आसान तरीका है। ढ़े सारी सब्जियों और फलों को मिलाकर तैयार किए जाने वाले ये पेय पदार्थ बच्चों की ग्रोथ में सहायक सिद्ध होते हैं।

Bachon ko smoothie rakhti hain tarotaaza
स्मूदीज़ बच्चों को हेल्दी और तरोताज़ा रखने का एक आसान तरीका है। चित्र: शटर स्टॉक

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

ठंडा पानी आधा कप
कटा हुआ 1 केला
पाइनएपल एक कटोरी
कटा हुआ एक सेब
फ्रेश बेबी स्पीनेच
शहद 1 चम्मच

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

सभी फलों को पहले ब्लैंण्ड कर लें।
अब उस मिश्रण में फ्रेश बेबी स्पीनेच को मिलाकर एक बार दोबारा ब्लैण्ड करें।
पानी युक्त पालक आसानी से और जल्दी ब्लैण्ड हो जाती है इसीलिए इसे बाद में एड करें।
अब स्मूदी तैयार होने के बाद उसमें एक चम्मच शहद को एड कर दें।
आप चाहें, तो फलों से गार्निश करके इसे सर्व करें।

मिक्स वेजिटेबल इडली

कोई भी ऐसा फूड जो हैडी हो, बच्चे उसे आसानी से खा लेते हैं। वेजिटेबल इडली में मौजूद सब्जियों सें बच्चों को कई पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा बच्चों का पेट भी काफी देर तक भरा हुआ रहता है। सूजी एक ऐसा सुपरफूड है, जो बच्चों के पाचन तंत्र को भी दुरूस्त बनाए रखता है।

oats idli
इस तरह बनाये ओट्स इडली। चित्र शटरस्टॉक।

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

दही दो कप
सूजी एक कप
पानी आधा गिलास
टमाटर प्यूरी दो बड़े चम्मच
मटर आधा कटोरी
गाजर एक बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च एक बारीक कटी हुई
कटा हुआ एक प्याज
वेजिटेबल ऑयल
काली मिर्च एक चुटकी
सरसों एक चुटकी
नमक स्वादानुसार

इसको बनाने के लिए सबसे पहले सूजी में दही को मिक्स कर लें।
अब सभी सब्जियों को धोने के बाद काटकर बैटर में मिक्स कर दें
आधे घंटे तक बैटर को रखे रहें। अगर मिश्रण गाढ़ा हो तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी को मिला दे।
अब सांचा लेकर उसे वेजिटेबल ऑयल से ग्रीस करें।
उसके बाद सांचों में इडली के घोल को भर दें और उसे माइक्रोवेव में 5 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
अब आपकी वेजिटेबल इडली बनकर तैयार है। आप इसे सॉस या सांबर के साथ सर्व कर सकते हैं।

ओट्स का चीला

quinoa chila
जल्दी बनाएं ये स्वादिष्ट और हेल्दी ओट्स चीला। चित्र:शटरस्टॉक

बच्चे अक्सर पिज्जा, बर्गर और पैन केक्स को खाने की जिद्द करते हैं। ऐसे में पौष्टिकता से भरपूर ओट्स का चीला शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है। इसके लिए आप ओट्स के साथ कुछ इंगरीडिएंटस को मिलाकर चीले को हेल्दी और टेस्टी बना सकती है।

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

ओट्स एक कप पिसे हुए
बेसन आधा कप
जीरा एक चम्मच
प्याज 1 कटा हुआ
ग्रीन चिली 1 कटी हुई
धनिया बारीक कटा हुआ
वेजिटेबल ऑयल एक चम्मच
जिंजर गार्लिक पेस्ट एक चम्मच
काली मिर्च एक चुटकी
नमक स्वादानुसार

सबसे पहले एक बाउल में बेसन और ओट्स को मिक्स कर लें। अब इसे घोल बनाने के लिए इसमें ज़रूरत के मुताबिक पानी मिलाएं।
इसके बाद इस मिश्रण में प्याज, अदरक लहसुन की पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया और नमक मिला दें।
अब तवा गर्म होने के बाद उसे ऑयल से ग्रीस करें और मिश्रण को गोलाकार में फैला दें।
आप देखेंगे कि चीला चंद मिनटों में तैयार हो जाएगा।
अब आप इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर दें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ये भी पढ़ें- अजवाइन के पानी से लेकर परांठों तक इस तरह से करें अजवाइन को डेली रूटीन में इस्तेमाल, होंगे बेमिसाल लाभ

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख