महिलाओं के लिए बजट फ्रेंडली और हेल्दी सब्जी है केल, वेट लाॅस डाइट में जरूर करें शामिल

बैली फैट ओर महंगाई महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल प्रश्न हो सकते हैं। मगर परेशान न हों, क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसी सब्जी ले आए हैं, जो बिल्कुल पॉकेट फ्रेंडली है।
Kale sabji ke swasthy labhon ki lambi list hai
केल सब्जी के स्वास्थ्य लाभों की एक लंबी लिस्ट है। चित्र: शटरस्टॉक
श्याम दांगी Published: 1 Feb 2022, 16:54 pm IST
  • 103

अगर आजकल आप तनाव में हैं, वेट लॉस करना चाहती हैं और आयरन की कमी से जूझ रहीं हैं, तो केल आपके लिए परफेक्ट है। इसके पोषक तत्वों के कारण इसे साग की रानी भी कहा जाता है। सबसे अच्छी बात यह कि ये बिल्कुल आपके बजट में है। यानी ये आपकी जेब पर भी हल्की है। तो फिर जानिए क्यों हम कर रहे हैं वेट लॉस के लिए इस सब्जी की सिफारिश। 

क्याें खास है केल 

कैबेज फैमिली परिवार से संबंध रखने वाली केल (Kale) को सागों की रानी कहा जाता है। यह विभिन्न रंगों जैसे लाल, सफेद, बैंगनी, पीले और हरे में पाया जाता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व क्वेरसेटिन, केम्पफेरोल और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। 

शोध के मुताबिक, केल (Kale Vegetable) एंटी-वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-डिप्रेसेंट और एंटी-कैंसर होता है। इसमें पालक की तुलना में अत्यधिक मात्रा में विटामिन-सी (Vitamin-c) पाया जाता है। इस वजह से केल हड्डियों और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के लिए बेहद जरुरी है। केल का सेवन आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स (Kale vegetable benefits) देता है, जिसे आप इस लेख के जरिए समझ सकते हैं।     

केल सब्जी के स्वास्थ्य लाभों की एक लंबी लिस्ट है, जानते हैं उन सभी के बारे में विस्तार से  

1 वेट लॉस में मददगार (Helpful in weight loss) 

जो लोग अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपने आहार में केल वेजिटेबल (Kale Vegetable) को शामिल कर सकते हैं। केल कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने के साथ ही एक लो कैलोरी फूड है। ये एक एनर्जी डेंसिटी है जिसमें फाइबर और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इस वजह से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं।  

2 पचने में आसान (Ease of digestion) 

केल न सिर्फ खाने में टेस्टी और कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है, बल्कि इसे पचाना भी बेहद आसान होता है। यह अपने प्रीबायोटिक्स गुणों के कारण तले हुए खाने के साथ एक बेहतरीन ट्रीट है।   

3 आयरन का अच्छा स्रोत (Good source of iron)

जो महिलाएं अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं, उनके लिए केल की सब्जी बेहद फायदेमंद है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, यह एंजाइम और हीमोग्लोबिन के निर्माण में मददगार है। यदि आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं, तो केल का सेवन करना चाहिए। केल विटामिन-सी से भरपूर होता है जो आयरन अवशोषण में मददगार है।    

4 कैल्शियम से भरपूर (Rich in calcium)

इसके अलावा केल में कैल्शियम, विटामिन K1 और K2 उच्च मात्रा में पाया जाता है। इस वजह से यह हड्डियों के विकास में सहायक है। धमनियों के कार्य में भी केल मददगार है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाला मैट्रिक्स ग्लै नामक प्रोटीन धमनियों का स्वास्थ्य बढ़ाता है।  

kale mei calcium vitamin k1 aur k2 paya jata hai.
केल में कैल्शियम, विटामिन K1 और K2 पाया जाता है। चित्र: शटरस्टॉक

5 एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर (Rich in antioxidants)

स्वास्थ्य की दृष्टि से केल काफी महत्पूर्ण है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक का काम करते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स और कैरोटेनॉयड्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। जो कि कैंसर की असामान्य कोशिकाओं के निर्माण को रोकते हैं। इसमें कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए सल्फोराफेन जैसे गुण पाए जाते हैं।  

6 कोलेस्ट्रॉल कम करता है (Lowers cholesterol)

आपकी हेल्थ के लिए केल हरफनमौला कार्य करता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें पाये जाने वाले पित्त एसिड सिक्वेस्ट्रेंट वसा को पचाने में मददगार है। इस वजह से यह हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है। दरअसल, शरीर जब पित्त अम्ल की मदद से कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है तब पित्त अम्ल रक्तप्रवाह में फिर से अवशोषित हो जाता है। यही वजह है कि हार्ट पेशेंट के लिए फायदेमंद है।  

7 बीटा कैरोटीन से भरपूर (Rich in beta carotene)

दूसरी हरी सब्जियों की तरह केल भी बीटा-कैरोटीन से भरपूर है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे किडनी, फेफड़ों, हृदय की आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्जा करने में मददगार है।  

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें: आपके तनाव को दूर करने में मदद करता है कॉपर, यहां हैं कॉपर डेफिशिएंसी दूर करने वाले 7 फूड्स

  • 103
लेखक के बारे में

...और पढ़ें

अगला लेख