अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करें पपीते का जूस और इन लाभों के लिए तैयार हो जाएं

पपीता सुपरफूड है। आप चाहें इसका जैसे भी इस्तेमाल करें ये आपकाे फायदा ही देने वाला है। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो पपीते का जूस आपके लिए बेस्ट है।
Papaya juice ke fayade
आपके लिए फायदेमंद है पापीती का जूस। चित्र : शटरस्टॉक
  • 114

मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन हो रहा है। हवाएं गर्म हो रही हैं और शरीर की जरूरत है बदल रही है। डिहाइड्रेशन गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या है। हालांकि कुछ फल आपको आपकी इन समस्याओं से जीतने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें पपीता (Papaya) एक बड़ा नाम है। हर मौसम में हमारे शरीर की जरूरत अलग होती है, जिस को पूरा करने के लिए हमें वक्त वक्त पर अपना आहार बदलना चाहिए। आप अक्सर पपीते का सेवन करती होंगी, लेकिन अगर आप जल्दी डिहाइड्रेट हो जाती हैं तो पपीते का सेवन करने से बेहतर है कि आप पपीते का जूस पिएं। कारण जानना चाहती हैं क्यों? तो बस इसे पढ़ती रहें। 

इस मौसम में बहुत खास है पपीता 

पपीते का जूस आपको कई कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकता है। पपीता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लू लग जाना, तेज धूप के कारण चक्कर आ जाना बदलते मौसम की कुछ बड़ी दिक्कतें हैं और पपीता कई ऐसे पोषक तत्वों का खजाना है, जो इन समस्याओं से आपको राहत दे सकता है। दरअसल पपीते में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खासकर महिलाओं के लिए पपीते का सेवन बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह स्तन कैंसर के जोखिम को कम करता है।

papaya ke fayade
आपकी डाइट में ज़रूर होना चाहिए पपीता। चित्र: शटरस्‍टॉक

एनसीबीआई के अनुसार, पपीते में कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं। दरअसल यह एक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। हमारा शरीर इन लाभकारी एंटीऑक्सीडेंट्स को बाकी अन्य फलों की मात्रा में पपीते से काफी बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। विशेष रूप से एक प्रकार जिसे लाइकोपीन कहा जाता है। 

और भी खास है पपीते का जूस 

पपीते में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए भी पाया जाता है। इसमें कई खनिज भी होते हैं, जिसमें फोलेट मैग्नीशियम, तांबा सबसे ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। पपीते का जूस आपको वर्कआउट के बाद इंस्टेंट एनर्जी देने के काम आता है। क्योंकि इसमें बायोएक्टिव पौधों के यौगिकों और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

यहां जानिए पपीते के जूस के स्वास्थ्य लाभ 

  1. वेट लॉस में है मददगार 

यदि आप अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो सुबह नाश्ते में पपीते का जूस का सेवन करना आपको वेट लॉस करने में सहायता प्रदान करता है। दरअसल पपीता फाइबर से भरपूर होता है और यह जूस आपको लंबे समय तक तृप्त रखने में मदद करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

  1. इम्युनिटी बढ़ाता है पपीते का जूस

पपीता आपकी ब्‍यूटी के लिए काफी खास है। चित्र: शटरस्‍टॉक

देश अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप से मुक्त नहीं हुआ है। ऐसे में हमें अभी भी अपनी इम्यूनिटी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पपीते में मौजूद पोषक तत्व आप को आप की इम्युनिटी का ख्याल रखने में मदद करेंगे। यकीनन आपने कोरोना काल में विटामिन सी की बहुत गोलियां खाई होंगी। लेकिन पपीते का जूस विटामिन सी का एक प्राकृतिक स्रोत है।

  1. आंखों की रौशनी बढ़ा सकता है पपीते का जूस

वक्त से पहले आंखों की रोशनी कमजोर हो जाना आज के वक्त में एक बड़ी समस्या है खासकर बच्चों में। लेकिन पपीता आपको इसमें सुधार दिला सकता है। पपीता विटामिन ए का पावर हाउस है। जो आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना पपीते को अपने दैनिक खुराक में शामिल कर आप आंखों की कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

चलिए बनाने हैं पपीते का जूस

इन सामग्रियों की आपको होगी जरूरत (Serving 1)

  1. एक कप ताजा कटा हुआ पपीता 
  2. डेढ़ चम्मच शहद 
  3. ठंडा पानी

झटपट बन जाता है यह जूस 

  1. पपीते के टुकड़े और शहद को मिक्सी में पीस लें। हालांकि पपीते की अपनी मिठास होती है, पर आप स्वाद बढ़ाने के लिए शहद या ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  2. इसमें ठंडा पानी डालें और फिर से ग्राइंड करें।
  3. लीजिए तैयार है पपीते का जूस। बस गिलास में डालकर सर्व करें।

यह भी पढ़े : एक्सपर्ट से जानिए 30 की उम्र के बाद आपको अपनी डाइट में पपीता क्यों शामिल करना चाहिए

  • 114
लेखक के बारे में

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

अगला लेख