Food Storing : आप भी फूड स्टोर करते समय करते हैं ये छोटी-छोटी गलतियां, आज ही संभल जाएं

कई बार फूड्स (Foods) को ठीक तरीके स्टोर (Store) नहीं किए जाने पर इनमें बैक्टीरिया विकसित होने की आशंका बढ़ जाती है। इससे बैक्टीरिया जनित बीमारियां हो सकती है।
Food storing ke dauran kuch baton ka dhyan rakhna chahiye.
फूड स्टोरिंग के दौरान कुछ बातों का ध्यान का रखना चाहिए। चित्र: शटरस्टॉक
श्याम दांगी Published: 2 Feb 2022, 15:10 pm IST
  • 103

हम में से ज्यादातर लोग बचा हुआ खाना अक्सर फ्रिज के हवाले कर देते हैं। फूड स्टोरिंग के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होता है। जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजतन, हेल्थ पर इसके विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। खाने की ज्यादातर चीजें जैसे कच्चा फूड, पक्का और जमा हुआ फूड फ्रिज में स्टोर करते हैं। वहीं कुछ चीजों को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक कंटेनर या एयर टाइट कंटेनर्स का प्रयोग करते हैं। पर क्या ये सभी तरीके हेल्दी हैं? क्या इनसे फूड के पोषण मूल्य पर कोई असर नहीं पड़ता? कहीं ये भोजन में किसी तरह के बैक्टीरिया को तो जन्म नहीं दे रहे? आइए जानते हैं फूड स्टाेर (How to store food) करने के हेल्दी तरीकों के बारे में विस्तार से। 

फूड स्टोर के समय ये गलतियां कभी न करें, इनसे कैसे बचें  

  1. भूलकर भी न करें प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग  

लंबे समय तक खाने की चीजों को स्टोर करने के लिए ज्यादातर लोग प्लास्टिक कंटेनर का प्रयोग करते हैं। दरअसल, प्लास्टिक कंटेनर बाजार में सस्ता और आसानी से मिल जाता है। वहीं, इसे संभालना भी बेहद आसान होता है। यही कारण है कि लोग अपनी सहूलियत को ध्यान में रखकर ज्यादातर फूड्स इसी में  स्टोर कर देते हैं। हालांकि, हम भूल जाते हैं कि अधिक समय तक प्लास्टिक का उपयोग करना हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसे में प्लास्टिक कंटेनर की बजाय अधिक समय तक फूड्स को स्टोर करने के लिए स्टील या कांच के कंटेनर का उपयोग करना चाहिए।  

  1. एयर-टाइट कंटेनर्स का प्रयोग न करें  

कई तरह के फूड्स है जो हवा लगने से जल्दी ख़राब हो जाते हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोग लंबे समय तक अपने स्पेशल फूड्स को सुरक्षित रखने के लिए एयर-टाइट कंटेनर का प्रयोग करते हैं। इससे लंबे समय फूड्स बचा रहता है, लेकिन इसका हेल्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। बता दें कि एयर टाइट कंटेनर में हम नमकीन, कटे फल, सब्जियां, बिस्कुट, मसाला समेत आदि फूड्स स्टोर करते हैं।  

  1. सही तापमान की जांच नहीं करना  

आप सभी जानते हैं कि फ्रिज और फ्रीजर में अलग-अलग चीजें स्टोर की जाती है। एफडीए (Food and drug administration) के मुताबिक, फ्रीजर का तापमान 0 डिग्री तथा रेफ्रिजेटर का तापमान 40 डिग्री रखने की सलाह देता है। पक्की हुई चीजों को ज्यादा टाइम तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज की बजाय फ्रीजर का इस्तेमाल करना चाहिए। तैयार और जमे हुए फूड को स्टोर करने के लिए भी फ्रीजर का उपयोग किया जा सकता है।

  1. जमे हुए फूड को स्टोर करते समय न करें लापरवाही

आप सभी मीट या दूसरे जमे हुए फूड्स को फ्रीजर में स्टोर कर देते हैं। जिससे वह जम जाता है और बाद में उसे पिघलाते है। बता दें कि किसी भी चीज को पहले जमे को पिघलाने और दोबारा उसे जमाने में आवश्यक पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव हमारी हेल्थ पर पड़ता है।  

meat ya doosre jame huye foods ko freezer me store karna chahiye.
मीट या दूसरे जमे हुए फूड्स को फ्रीजर में स्टोर करना चाहिए। चित्र: शटरस्टॉक
  1. फ्रिज से निकालकर दोबारा गरम करना 

यह गलती हर वो व्यक्ति करता है जिनके घरों में फ्रिज है। ज्यादातर लोग फ्रोजन फूड को माइक्रोवेव में मेल्ट करते हैं। जो कि बेहद ही गलत है। इसे कमरे के सामान्य तापमान में ही पिघलने दें। वहीं ज्यादातर लोग खाने की चीजों को माइक्रोवेव में गर्म करते समय कांच के कंटेनर की बजाय प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल करते हैं। 

उपरोक्त छोटी-छोटी गलतियां अगर आप भी फूड स्टोर करते समय करते हैं इन्हें आज दुरुस्त करने की आवश्यकता है। कई बार हमारी छोटी-सी लापरवाही बड़ा हेल्थ इशू बन सकती है। इन गलतियों को नजरअंदाज करने की बजाय सुधारने की कोशिश करें।  

ये भी पढ़ें: शाकाहारी होने पर पछता रहें हैं? तो हमारे पास हैं आपके लिए दो प्लांट बेस्ड प्रोटीन रेसिपीज

  • 103
लेखक के बारे में

...और पढ़ें

अगला लेख