डियर 40 प्लस लेडीज, आपको अब हर रोज़ खाना चाहिए एक अंडा, यहां जानिए कारण

अंडा सुपरफूड है, पर यह सिर्फ आपके बच्चों के लिए ही नहीं आपके लिए भी आहार का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। खासतौर से तब जब आप मेनोपाॅज के करीब पहुंच रहीं हों।
har roj khayen ek anda
40 की उम्र पार कर गई हैं तो आहार में हर रोज एक अंडा शामिल कर लें। चित्र: शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 29 Oct 2023, 20:24 pm IST
  • 100

अगर आपकी उम्र 40 पार करने लगी है तो अब आपको अनिवार्य रूप से अपनी डाइट में अंडा शामिल करना शुरू कर देना चाहिए। उम्र के साथ हो रहे बदलावों को संभालने में ये आपकी मदद करेगा। यदि आपको पहले से एग एलर्जी या किसी और तरह की समस्या नहीं है, तो आप गर्मी के मौसम में भी हर रोज़ अंडा खा सकती हैं। तो आपके लिए हम ले आए हैं एक ऐसी हेल्दी रेसिपी जिसे आप कम से कम सप्ताह में एक बार अपने मेन्यू में जरूर शामिल कर सकती हैं। तो फिर देर किस बात की जानिए महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है हर रोज़ अंडा खाना (Egg benefits for women)।

क्या हर रोज़ खाए जा सकते हैं अंडे?

विज्ञापनों में अक्सर यह कहा जाता है कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। वास्तव में एक अंडे में सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। इससे दिन भर एनर्जी बनी रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि अंडे को उबालना, इसकी रेसिपी तैयार करना बेहद आसान है।

ज्यादातर लोग अंडे का ऑमलेट, पोच, अंडा करी आदि आसानी से तैयार कर लेते हैं। एग बिरियानी रेसिपी बनाना भी आसान है। यदि कम मसाले और तेल का प्रयोग किया जाए, तो इसकी पौष्टिकता भी बरकरार रहती है। अंडे की पौष्टिकता के बारे में हमने बात की चंडीगढ़ की न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. आशा अरोड़ा से।

यह भी पढ़ें :- ज्यादा मीठा खाएंगी, तो उम्र से पहले हो जाएंगी बूढ़ी, यहां हैं इसके 4 कारण

कितने अंडे रोज

डॉ. आशा अरोड़ा केे अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति 1 अंडे का सेवन रोज कर सकता है। खिलाड़ियों या बॉडी बिल्डर तो छह-आठ अंडे का सेवन भी कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अंडे का पीला वाला भाग कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इसलिए अंडे के सफेद वाले भाग को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि एक सामान्य व्यक्ति को किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है, तो वह एक दिन में 3 अंडे का भी सेवन कर सकता है।

पर गर्मी में अंडे खाएं या नहीं

गर्मी के मौसम में 1 अंडा कभी भी नुकसानदेह नहीं हो सकता है। दरअसल, गर्मी में बॉडी को कूल करने की जरूरत पड़ती है। अधिक अंडे खा लेने से शरीर का टेम्प्रेचर बढ़ जाता है। अधिक तेल-मसाले में तैयार अंडे खा लेने से डायजेस्टिव सिस्टम में भी गड़बड़ी हो सकती है।

कब्ज या कभी-कभी किसी व्यक्ति को लूज मोशन भी होने लगते हैं। कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी भी होती है। वे यदि अंडे का सेवन कर लें, तो उन्हें पेट दर्द या उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें :- बाल सफेद होने लगे हैं तो अपनी डाइट को करे चेक, ये 9 सुपरफूड्स हैं या नहीं

क्यों महिलाओं के लिए जरूरी है अंडा

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होने के अलावा, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी12, विटामिन बी 6, फोलेट, एमिनो एसिड, फॉस्फोरस, लिनोलिक, ओलिक एसिड जैसे अनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। ये सभी न्यूट्रीएंट्स न सिर्फ ग्रोइंग चाइल्ड के लिए जरूरी हैं, बल्कि एडल्ट के लिए भी जरूरी हैं। इन सभी तत्वों की मौजूदगी के कारण 40 साल के बाद महिलाओं को अपने भोजन में एक अंडा रोज शामिल करना चाहिए।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

एनर्जी बूस्टर है अंडा

अंडा बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। 1 अंडा खाने से शरीर में दिन भर एनर्जी बनी रहती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम बोंस और मसल्स को मजबूत बनाते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अंडा कैंसर के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद कोलीन मेमोरी पॉवर को सही रखता है और माइंड को एक्टिव रखता है। स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या नहीं होती है। बालों, चेहरे और नाखून को भी स्वस्थ बनाता है अंडा।

यह भी पढ़ें :- तपती-जलती गर्मी के मौसम में कूल रहना है, तो इन 8 फूड्स से रहें दूर

  • 100
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख