बरसात में आपकी सभी समस्याओं का ऑल इन वन इलाज है सोंठ और शहद का सेवन

बरसात में खांसी - जुकाम बुखार जैसी समस्याएं लगी रहती हैं, ऐसे में बेहतर है कि आप घरेलू नुस्खों की मदद से इसे पहले ही कंट्रोल करलें, ताकि आपको ओर कोई बीमारी न घेरे और डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत न पड़े। ऐसे में सोंठ और शहद का कॉम्बिनेशन आपके लिए परफेक्ट है।
saunth se paayein bloating se raahat
सोंठ से डाइजेशन संबधी समस्याएं हल होने लगती है और शरीर एसिडिटी से भी बचा रहता है। चित्र ; शटरस्टॉक

सोंठ और शहद के मिश्रण का सेवन करना आसान है और इसके कई फायदे भी हैं। शहद और अदरक के इस कॉम्बिनेशन का उपयोग आयुर्वेद द्वारा अनुशंसित सर्दी और खांसी जैसी सांस की समस्याओं के इलाज के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है। सोंठ के विभिन्न लाभों को शरीर तक पहुंचाने के लिए शहद एक बहुत अच्छा माध्यम है। और यह दोनों स्वाद में भी काफी अच्छे होते हैं, इसलिए बच्चों को भी इसे खाने में कोई समस्या नहीं होगी। शहद और अदरक दोनों के अपने स्वास्थ्य लाभ हैं।

आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है सोंठ और शहद

खांसी और जुकाम में फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार शहद बलगम को पतला करने के लिए जाना जाता है। बलगम ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण का कारण बनता है। इसी तरह अदरक वायुमार्ग की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए, शहद और सोंठ दोनों का मिश्रण खांसी और सर्दी के लक्षणों के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रदान करता है।

इम्युनिटी मजबूत करे

शहद, सोंठ और नींबू – ये 3 सामग्रियां बीमारी से लड़ने के लिए एकदम सही हैं। ये आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती हैं। सोंठ और शहद का रोजाना सेवन करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिल सकता है। इसके अलावा, अदरक और शहद दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की ताकत बढ़ती है।

खाना पचाने में मदद करे

आयुर्वेद के अनुसार सोंठ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है। इसलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उनके लिए एक चम्मच सोंठ शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

नेचुरल पेन किलर है

सोंठ और शहद का कॉम्बिनेशन एक प्राकृतिक पेन किलर के रूप में जाना जाता है। भले ही अदरक का स्वाद तीखा होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता है। यह गले के दर्द और सूजन से भी छुटकारा पाने में मदद करता है। साथ ही, यह श्वसन तंत्र खोलता है और बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है।

ginger-and-honey
एक चम्‍मच अदरक के रस में थोड़ा सा शहद मिलाएं और पिएं। चित्र: शटरस्‍टॉक

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

एनसीबीआई द्वारा किए गए कई अध्ययनों से पता चलता है कि अदरक शहद हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। सोंठ रक्त के थक्कों को रोकने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी बहुत उपयोगी साबित हुआ है।

मॉर्निंग सिकनेस को रोके

क्या आप जानते हैं कि अदरक मतली में मदद करता है? यह घबराहट के लिए सबसे पुराने प्राकृतिक उपचारों में से एक है। मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में मदद के लिए आप गर्म पानी में सोंठ और अदरक मिलाकर पी सकती हैं।

घर पर सोंठ का पाउडर कैसे तैयार करें:

सोंठ ड्राई जिंजर पाउडर होता है। यह आपको बाज़ार में मिल जाएगा, लेकिन आप इसे बड़ी आसानी से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। जानिए क्या है इसका पाउडर बनाने का तरीका

सबसे पहले ताजा अदरक को धोकर छील लें और सुखा लें।

इसे पतले-पतले स्लाइस में काटकर 2-3 दिन के लिए सुखा लें। फिर इसे 4 दिनों के लिए कमरे के तापमान पर सूखने दें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अच्छी तरह सूखने के बाद, इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।

सोंठ के पाउडर को एयर टाइट जार में भर कर रख लीजिए।

आपका सोंठ पाउडर तैयार है।

इसके बाद आप इसे एक चम्मच शहद में मिला कर दिन में 2 से तीन बार सेवन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए आपकी पूरी सेहत के लिए फायदेमंद कोलाइन के ये 6 फूड रिसोर्स

  • 142
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख