जानिए ऐसे 4 विदेशी फल जो बन गए हैं भारतीय डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा

फलो में भरपूर मात्रा में पोषण तत्व पाए जाते हैं, जो हमें सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। जलवायु में अंतर होने के कारण कुछ फल बाहर से आयात किए जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही विदेशी फलों के बारें मे बताएंगे जो आपको कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं।
aane fal khane ka sahi tarika
जानिए फल खाने का सही तरीका।। चित्र: शटरस्टॉक
ईशा गुप्ता Updated: 19 Sep 2022, 12:30 pm IST
  • 148

हमारी प्रकृति की सबसे खूबसूरत देन फल और सब्जियां है। जो हमें स्वस्थ बनाए रखने के साथ एक स्वस्थ जिंदगी जीने में मदद करते हैं। फलों में मौजूद पोषण तत्व हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग रोज फल खाते हैं उनके बीमार होने की संभावनाएं काफी कम होती है। हम फलों को कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है, जैसे कि सुबह नाश्ते के रुप में या दोपहर में एक मिड डे मील के रुप में।

विशेषज्ञों के मुताबिक फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और जरूरी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना फलों का सेवन करते हैं, तो आपको कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद मिल सकती है। फलों में प्राकृतिक रुप से मिठास होती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए फल एक जरुरी मील का हिस्सा होते हैं। जलवायु में अंतर होने के कारण सभी देशों में अलग-अलग फलों को बाहर से आयात किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही विदेशी फलों के बारें मे बताएंगे जो आपको सेहत के अनगिनत फायदे देने के साथ कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे विदेशी फलों के बारें में, जो आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद कर सकते है (5 healthy foreign fruits)

वेट लॉस के लिए ड्रेगन फ्रूट एक अच्छा ऑपशन हो सकता है। चित्र : शटरकॉक

1. ड्रेगन फ्रूट

ड्रेगन फ्रूट में कैलोरी की मात्रा बेहद कम लेकिन विटामिन और मिनरल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, साथ ही इसमें डायट्री फाइबर भी पाया जाता है। यूएसडीए फूड कंपोजिशन डेटाबेस से अनुसार एक कप ड्रेगन फ्रूट में आपको 136 कैलोरी ही मिलती है। जिसके कारण वेट लॉस के लिए ड्रेगन फ्रूट एक अच्छा ऑपशन हो सकता है। ड्रेगन फ्रूट में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, बीटा कैरोटिन की भरपूर मात्रा होती है।

पबमेड सेंट्रल से अनुसार एंटीऑक्सिडेंट होने के कारण पुरानी बीमारियों में इसका सेवन करना लाभदायक हो सकता है। यह आंतो में हेल्दी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। यह विटामिन सी के साथ आयरन की कमी को भी पूरा करता है।

2. कीवी

कीवी, जिसे किवीफ्रूट के नाम से भी जाना जाता है, यह फल मुख्य तौर पर दक्षिण पश्चिम चीन के पहाड़ों और पहाड़ियों में पाया जाता है। कीवी अत्यधिक पौष्टिक होते हैं इनमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल के साथ फाइबर भी पाया जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिस कारण इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है।

कीवी हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाए रखने में मदद भी करता है। नेशनल इंस्टिटूट ऑफ मेडिसिन के अनुसार कीवी हमारें पाचन तंत्र के साथ हमारें हर्ट हेल्थ को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है।

curly hair
जानिए एवोकाडो का सेवन करना आपके लिए कैसे लाभदायक है।चित्र: शटरस्टॉक

3. एवोकाडो

एवोकाडो को बटर फ्रूट के रूप में भी जाना जाता है, एवोकाडो एक प्रकार की बेरी है। जो गर्म जलवायु में पैदा होते हैं। एवोकाडो में फाइबर, हेल्दी फेट, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पब मेड सेंट्रल के अनुसार पोषण तत्वों से भरपूर होने के साथ यह हमारें हर्ट हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक था। यह आपकी विजन पॉवर बढ़ाने के साथ पाचन क्रिया स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

4. ग्रेपफ्रूट

ग्रेपफ्रूट में कैलोरी की मात्रा कम लेकिन फाइबर, विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। नेशनल इंस्टिटूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक ग्रेपफ्रूट का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके साथ ही यह वजन कम करने के लिए ग्रेपफ्रूट एक अच्छा ऑपशन है। इसमें एंटी ओक्सिडेंट होने के कारण यह डाईबीटीज कंट्रोल रखने के साथ किडनी में स्टोन की समस्या होने से बचाता है।

यह भी पढ़े – आपकी प्रोटीन की जरुरतों को पूरा कर सकती है मसूर दाल चीले की यह हेल्दी रेसिपी

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 148
लेखक के बारे में

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख