आपकी हार्ट हेल्थ के लिए धीमा ज़हर हैं टेस्टी लगने वाली चीजें ये 5, आज ही से कर दें डाइट से बाहर

दुर्भाग्य से युवाओं में हृदय संंबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि आप उन चीजों की पहचान करें, जो आपकी धीरे-धीरे आपके दिल को बीमार कर रहीं हैं।
aloo ka sahi matraa mein sewan hriday rogo se bachata hai
आलू का सही मात्रा में सेवन हृदय रोगों से बचाए। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Updated: 29 Aug 2021, 14:15 pm IST
  • 90

आज कल दिल की बीमारियों (Heart Disease) का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बड़े ही नहीं बच्चे भी आजकल इस खतरनाक बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो हमारे देश में लगभग 4 लोगों में से 1 की मृत्यु दिल की बीमारी की वजह से होती है। दुर्भाग्य से इसमें युवाओं की संख्या भी कम नहीं है। अगर आप अपने और अपने प्रियजनों की हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखना चाहती हैं, तो उन चीजों के बारे में जान लें जो आपके हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

सिबिया मेडिकल सेंटर, कार्डियोलॉजिस्ट एंड डायरेक्टर, डा. एस.एस. सिबिया, के अनुसार जब हम अधिक तेल व मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं, तो हमारे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से हमारे बॉडी की धमनिया बंद हो जाती हैं।

यदि आप चाहती हैं कि आपके दिल की हेल्थ सही रहे, तो आप अपने भोजन में से वे 5 चीजें (worst foods which increase heart diseases) हटाएं जो दिल को नुकसान पहुंचाती हैं। 

यह भी पढ़ें– इन 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करें अपने सप्ताह की शुरूआत, मूड और सेहत दोनों रहेंगे फिट

यहां हैं टेस्टी लगने वाली वे 5 चीजें, जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए धीमा ज़हर हैं 

1 आपके दिल को नुकसान पहुंचाता है ज्यादा आइसक्रीम खाना 

यदि आप आइसक्रीम की शौकीन हैं, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के लिए कुल ढाई सौ से 300 मिलीग्राम तक कोलेस्ट्रोल का सेवन करना सही है।

Ice cream apki heart health ke liye nuksandayak ho sakta hai
आपकी हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है ज्यादा आइसक्रीम का सेवन। चित्र : शटरस्टॉक

इससे अधिक मात्रा आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आइसक्रीम में इससे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा और फैट्स होते हैं, जिससे आपको दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

2 सोडा भी है नुकसानदायक

अपने आप को कूल रखने के लिए सोडा या कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करती हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस तरह के ड्रिंक आपके हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद शुगर आपका वजन बढ़ा सकती है। बढ़ा हुआ वजन हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। डाइट सोडा बताकर बेचे जा रहे पेय भी आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए उतने ही खतरनाक हैं।  

3 बेक्ड फूड्स से बनाएं दूरी

अगर आप अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो आपको बेक्ड फूड्स खाने से भी बचना चाहिए। दरअसल इनमें सैचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा काफी होती है। जबकि पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। इसीलिए ब्रेड, बन, बिस्कुट, कुकीज़, केक, आदि खाने से बचना चाहिए। इन सब के सेवन से आपको दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

4 फ्रेंच फ्राइज भी हो सकते हैं खतरनाक 

बर्गर से लेकर पिज्जा तक, जंक फूड का परफेक्ट कॉम्बो बनने वाले फ्रेंच फ्राइज जितने स्वादिष्ट होते हैं, आपके हृदय के लिए ये उतने ही नुकसानदायक भी हैं। फ्रेंच फ्राइज को आलू से बनाया जाता है और इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। बड़े से बड़े फूड स्टोर में भी ये लगातार एक ही ऑयल में तले जाते हैं।

phrench phraij jitane svaadisht hote hain utana hee nukasaanadaayak hota hai.
फ्रेंच फ्राइज जितने स्वादिष्ट होते हैं उतना ही नुकसानदायक होता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

जिससे उसमें खतरनाक रसायन बनने लगते हैं। ये सभी रसायन आपकी आर्टरीज को ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद नमक की अधिकतम मात्रा भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5 व्हाइट ब्रेड या मैदा से बनी हुई चीजें 

छोले-भठूरे, पिज्जा और यहां तक कि ब्रेड भी, मैदे से बनने वाली चीजें आपके हृदय के लिए धीमा ज़हर हैं। मैदे से बनी हुई चीजों का अधिक सेवन करते हैं, तो भी यह आपके दिल के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं। क्योंकि इनमें किसी भी प्रकार का कोई पोषक तत्व नहीं होता। अच्छा होगा यदि आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करें।

  • 90
लेखक के बारे में

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख