सेलेब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर दे रहीं हैं गर्मियों में ताड़गोला खाने की सलाह, जानिए क्या है ये सुपरफूड

स्वस्थ पाचन क्रिया के साथ ही आपकी त्वचा एवं इम्युनिटी के लिए भी खास है ताड़गोला। तो इस गर्मी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर ताड़गोला को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
tadgola ke fayde
जानें ताड़गोला के महत्वपूर्ण फायदे। चित्र : एडॉबीस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 19 May 2023, 11:00 am IST
  • 120

गर्मी में विभिन्न प्रकार के हाइड्रेटिंग फल मिलते हैं उन्हीं में से एक है ताड़गोला। ताड़गोला को आइस एप्पल (ice apple) के नाम से भी जाना जाता है। ठंडी तासीर वाला यह फल पानी से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। शरीर को ठंडक प्रदान करते हुए सेहत के लिए कई अन्य रूपों में फायदेमंद हो सकता है। इसका स्वाद नारियल के समान है।

विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी, कैलशियम, पोटैशियम, जिंक, फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व इसे खास बनाते हैं। क्या इस गर्मी आपने अभी तक ताड़गोला नहीं खाया है तो आज ही इसे ट्राई करें। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होते हैं।

सेलिब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये ताड़गोला खाने के महत्वपूर्ण फायदे बताये हैं। उन्होंने बताया है कि किन स्थितियों में आपको ताड़गोला खाने की आवश्यकता होती है। तो चलिए जानते हैं ताड़गोला के कुछ महत्वपूर्ण फायदे (tadgola benefits)।

ice apple yani tadgola wajan ghatane ke liye sabse aham fal hai
आइस एप्‍पल आपके स्वाआइस एप्पल वजन घटाने के लिए सबसे शानदार फल में एक है। चित्र : शटरस्टॉक

इन स्थितियों में जरूर खाएं ताड़गोला

रुजुता दिवेकर के अनुसार यदि गर्मी में आप निम्न में से किसी भी समस्या से पीड़ित रहती हैं, तो आपको ताड़गोला का सेवन करना चाहिए।

यदि आपको सुबह उठते के साथ ब्लोटिंग की समस्या होती है।

आपको एसिडिटी के कारण अक्सर सिर में दर्द का अनुभव होता है।

कब्ज की समस्या और पेट में भारीपन लगता है।

त्वचा पर टैनिंग हो जाती है या त्वचा पिगमेंटेड नजर आती है।

त्वचा में खुजली और रैशेज होना।,

यहां जानें ताड़गोला के महत्वपूर्ण फायदे

1. शरीर को ठंडक प्रदान करता है

गर्मी में शरीर से पसीना आता है और बॉडी अधिक वॉटर रिलीज करती है। इलेक्ट्रोलाइट लॉस के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या होती है और शरीर ऊर्जा की कमी महसूस करता है। ताड़गोला मैं पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है जो बॉडी को डिहाइड्रेटेड नहीं होने देता। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को भी बनाए रखता हैं जिससे कि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान होती है और शरीर का तापमान भी बना रहता है। ताड़गोला का सेवन आपको हीट स्ट्रोक से प्रोटेक्ट करता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

2. इम्यूनिटी बूस्टर है ताड़गोला

ताड़गोला में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को पर्याप्त मजबूती प्रदान करता है, साथ ही यह इम्यून सिस्टम के सेल्यूलर फंक्शन को भी इंप्रूव करता है। वहीं इसका सेवन शरीर को बीमारियों एवं संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करता है।

paachan tantr ke liye khayen tamatar
पाचन में फायदेमंद है ताड़गोला। चित्र: शटरकॉक

3. पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है

यदि ऑफ कॉन्स्टिपेशन, ब्लोटिंग, एसिडिटी इत्यादि जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में ताड़गोला आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर इसे पाचन क्रिया के लिए खास बनाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के साथ ही आपके समग्र शरीर को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें : 40 के बाद भी रहना है फिट और खूबसूरत, तो इन 6 सप्लीमेंट्स पर जरूर दें ध्यान

4. स्किन रैशेज से राहत देता है

गर्मियों में स्किन रैशेज की समस्या बिल्कुल आम है। वहीं इनपर काफी ज्यादा जलन महसूस होता है। ऐसे में ताड़गोला को खाने के साथ ही आप प्रभावी जगहों पर लगा सकती हैं। जिससे आपका जलन कम होगा और आपको खुजली से राहत मिलेगी।

ice apple ke fayde
त्वचा को ग्लोइंग बनाता है ताड़गोला। चित्र : एडॉबीस्टॉक

5. त्वचा को ग्लो प्रदान करता है

ताड़गोला में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है, जो त्वचा के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देती है। कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन है जो त्वचा के टेक्सचर को मेंटेन रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से भी बचाता है।

6. लिवर के लिए हेल्दी है ताड़गोला

ताड़गोला में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है जो लीवर को डैमेज होने से प्रोटेक्ट करता है। इसके साथ ही यह बॉडी टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, जिससे कि आपका लीवर स्वस्थ रहता है और समग्र सेहत को फायदा पहुंचता है।

यह भी पढ़ें : हीट वेव से मुकाबला करने के लिए आम ही काफी हैं, मेरी मम्मी बनाती हैं आम की ये 3 खास रेसिपीज

  • 120
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख