इस मौसम हेल्दी वेट लॉस करना चाहती हैं, तो शलजम बन सकती है आपकी दोस्त

अगर आप फिटनेस फ्रीक (fitness freak) के साथ एक हेल्दी डाइट (healthy diet) के दीवाने हैं, तो शलजम को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने में देर न करें। क्योंकि ये वजन घटाने के साथ आपको पोषण भी देती है।
Winter diet mein add kare turnip
इस ठंडी अपनी डाइट में शामिल करें शलजम। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Updated: 27 Oct 2023, 17:50 pm IST
  • 103

अगर आप वेट लॉस की तैयारी कर रहीं हैं और आपका लक्ष्य इसके हेल्दी तरीके से फॉलो करना है, तो शलजम आपके लिए मददगार हो सकती है। एक हेल्दी और लो कैलोरी डाइट (low calorie diet) का बेहतरीन हिस्सा बन सकती है शलजम (turnip)। कंदमूल वाली यह सब्जी पौष्टिक गुणों से भरपूर है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और यह स्वास्थ्य संबंधी फायदे प्रदान करती है। 

आयुर्वेद में शलजम को खाने के अलावा औषधि के रुप में भी उपयोग किया जाता है। यह बहुत सारी बीमारियों से राहत दिलाने में सहायता करती है। विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का महत्वपूर्ण स्रोत है शलजम। साथ ही इसके पत्तों औरे जड़ों में भी लाभकारी गुण मौजूद है। जानिए इसके अनेक स्वास्थ्य-लाभ: 

जानिए क्या होता है, जब आप शलजम को अपने आहार में शामिल करती हैं 

1. खांसी की करे छुट्टी 

बदलते मौसम में अक्सर आप सर्दी-जुकाम और खांसी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में शलजम के सेवन से आपको राहत मिल सकती है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण आपको विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाते है। यह खांसी दूर करने का रामबाण उपाय है। 

Cough ko dur karta hai turnip
आपकी खांसी को दूर कर सकता है शलजम। चित्र:शटरस्टॉक

2. अपच और कब्ज को दूर करती है 

आजकल के असंतुलित खान-पान के कारण अपच और कब्ज जैसी समस्या आम हो गई है। ऐसे में शलजम आपकी सहायता कर सकती है। इसके पत्ते आपको अपच जैसी परेशानी से बचा सकते है। शलजम के पत्ते की सब्जी बनाकर, उसका भी सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा आप पत्तों को सुखाकर काढ़ा भी बना सकते है। दोनों ही विकल्प फायदमेंद साबित हो सकते हैं। 

3. बवासीर से दिलाए राहत 

अगर आपको ज्यादा मसालेदार, तीखा खाने की आदत है, तो पाइल्स (piles) की  बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए अपनी डाइट में शलजम को जरूर शामिल करें। आप शलजम के पत्ते को पकाकर खा सकते हैं। इससे बवासीर ठीक होने में मदद मिलेगी।  

4. डिटॉक्स में मददगार 

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शलजम आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का उम्दा विकल्प है। आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में शलजम कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए आप शलजम का जूस बनाकर उसका सेवन कर सकती हैं। सुबह खाली पेट इसे पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होगा और आपको हल्का महसूस होगा। 

5. वजन को रखे नियंत्रित 

वजन बढ़ने की समस्या से परेशान लोग शलजम को अपना वेट लॉस पार्टनर बना सकते हैं। जी हां, यह आपके शरीर से फैट जलाने और अधिक फैट के जमा होने से बचाने में मदद करता है। साथ ही यह आपके लिवर को भी स्वस्थ रखता है, जिसके कारण आपकी पाचन क्रिया बहुत अच्छे से काम करती है। 

Turnip ke sewan se weight loss
शलजम के सेवन से आप वेट लॉस कर सकती हैं। चित्र-शटरस्टॉक.

 6. हड्डियों को करे मजबूत 

अगर आपकी हड्डियों में दर्द रहता है, तो परेशान न हो। आपकी तकलीफों का उपाय है शलजम! शलजम में कैल्शियम का स्तर बहुत ज्यादा होता है। जिसके कारण आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी और आपको दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही यह शरीर की सूजन को कम करने में सहायता करता है। अतः अर्थराइटिस या अन्य सूजन संबंधी परेशानियों का जोखिम भी कम हो सकता हैं। 

तो लेडीज, हेल्दी वेट लॉस के लिए अपने लाइफस्टाइल को ठीक करने के साथ ही शलजम को भी अपने आहार का हिस्सा बनाएं। 

यह भी पढ़ें: डियर लेडीज, अपनी विंटर डाइट में जरूर शामिल करें ये 4 सेहतमंद सब्जियां, पेट से लेकर स्किन तक रहेगी हेल्दी

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 103
लेखक के बारे में

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख