सर्दियों के मौसम में क्‍यों जरूरी है आपकी रसोई में अजवाइन का होना, हम बता रहे हैं इसके 5 कारण

पीरियड्स क्रैम्‍प से लेकर बदहजमी तक अजवाइन कई समस्‍याओं का त्‍वरित उपचार है। पर सर्दियों में और भी बढ़ जाती है अजवाइन की जरूरत। आइए जानते हैं क्‍यों-
pet ke liye acchi hai ajwain
पेट के लिए फायदेमंद है अजवाइन। चित्र : शटरस्टॉक
विदुषी शुक्‍ला Updated: 12 Oct 2023, 17:35 pm IST
  • 86

हमारा किचन हमारी हर समस्या के समाधान से लैस है। कोई भी तकलीफ हो, किचन में उसके लिए उपाय जरूर होता है। यानी हमारा किचन सुपरफूड्स का भंडार है। हल्दी, बेकिंग सोडा, सौंफ, मेथी के गुणों को जानने के बाद आज हम बात करने जा रहे हैं अजवाइन की।

अजवाइन जिसे अंग्रेजी में कैरम सीड्स भी कहते हैं, खाने में मसाले के रूप में उपयोग होता है। अजवाइन डाल कर परांठे या पूड़ी बनती है, कई सब्जियों में भी अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। यूं तो अजवाइन पाचन सम्बंधी विकारों का इलाज करती है, लेकिन इसके और भी फायदे हैं जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं।

1. पेट की बीमारियों से देती है छुटकारा

अजवाइन पेट की कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। इसका सेवन करने से पेट दर्द, गैस, उल्‍टी, खट्टी डकार और एसिडिटी जैसी तमाम समस्याओं में आराम मिलता है। अजवाइन में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और यह लैक्सटिव गुणों से भरपूर है।

अगर आपको अपच, गैस, कब्ज या पेट दर्द हो रहा है तो हम आपको बताते हैं अजवाइन का अत्यंत कारगर उपयोग। अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। खाना खाने के बाद इस चूर्ण का सेवन करने से खट्टी डकार और गैस की समस्या दूर हो जाती है।
पेट खराब होने पर अजवाइन चबाएं। यही नहीं अगर डाइजेशन सही करना हो तो अजवाइन से बेहतर कुछ नहीं।

2. वजन भी घटाती है अजवाइन

अजवाइन वजन घटाने में भी काफी मददगार है। अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है, जिससे चर्बी कम होने लगती है। एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भ‍िगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पियें। आप चाहें तो इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं, इसे पीने से जल्‍दी फायदा होता है। आप चाहें तो पानी में अजवाइन उबालकर भी पी सकते हैं।

अजवाइन वजन घटाने में मददगार है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. अर्थराइटिस यानी गठिया का इलाज है अजवाइन

गठिया या अर्थराइटिस हड्डियों का एक रोक होता है जिसमें जोड़ों में सूजन आ जाती है और दर्द होता है।अजवाइन से गठिया में भी आराम मिलता है क्योंकि इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती हैं। अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर घुटनों को सेका भी जाता है, दर्द में इस से फायदा होता है।
इसके अतिरिक्त आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया में राहत मिलती है।

4. पीरियड्स के दर्द से छुटकारा देती है

कई महिलाओं को पीरियड्स के वक्‍त कमर और एब्डोमेन में बहुत दर्द होता है। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ अजवाइन लेने से इस दर्द में आराम मिलता है। हां, इस बात का ध्‍यान रख‍िए कि अजवाइन की तासीर गरम होती है और अगर ब्‍लड फ्लो ज्‍यादा हो तो इसका इस्‍तेमाल करने से बचें।

पीरियड्स में पेट दर्द होने पर आप अदरक की चाय का उपयोग कर सकते है- शटरस्टॉक।
पीरियड्स में पेट दर्द होने पर अजवाइन चबाएं। शटरस्टॉक।

5. मसूड़ों की सूजन दूर करती है

अगर आपके मसूड़ों में सूजन हो तो अजवाइन आपको राहत दे सकती है। नार्थ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सिद्ध हुआ है कि गुनगुने पानी में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालकर कुल्‍ला करने से मसूड़ों की सूजन से आराम मिलता है।
इसके अलावा अजवाइन को भूनकर उसके पाउडर से ब्रश करने से मसूड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है। इसके लिए भी अजवाइन की एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी ही जिम्मेदार हैं।

तो अब आप जानती हैं किसी भी तरह के दर्द से राहत पाने के लिए आपको क्या चाहिए। आप इन नुस्खों को आजमाएं और हमसे अपना अनुभव साझा करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 86
लेखक के बारे में

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते। ...और पढ़ें

अगला लेख