15 मई राशिफल: हेल्दी लाइफस्टाइल फ़ॉलो करें मिथुन और कर्क राशि के लोग, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

आपको अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने की जरूरत है क्योंकि अगर आपका लाइफस्टाइल हेल्दी रहेगा तो आप अपने जीवन में सभी लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 24 मार्च का राशिफल
Sheetal Shaparia Updated: 15 May 2023, 10:05 am IST
  • 142

मेष- पीसफुल रहना और हार्ड वर्क होगा आज आपका सक्सेस मंत्रा

यह राशि आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नज़र ररखने की बात कह रही है। किसी भी बड़ी चीज़ की खरीदारी करते समय सावधान रहें। बहुत अधिक खर्च करने से बचें। मेष राशि वाले लोगों के लिए यह राशिफल संकेत देता है कि आज के दिन परिवार वालों के साथ किसी भी प्रकार की असहमति और मनमुटाव से बचे रहें। आज के दिन शांत रहने की कोशिश करें। अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। यह नौकरी और फिटनेस दोनों के लिए जरूरी है।

लव टिप: रोमांटिक फ्रंट पर किसी विषय पर सीधी चर्चा हो सकती है
एक्टिविटी टिप: स्क्वैट्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं
काम के लिए शुभ रंग: नारंगी
प्यार के लिए शुभ रंग : गहरा हरा
हेल्थ टिप : जंक फूड का सेवन न करें

वृषभ – स्वस्थ रहने के लिए आज के दिन बाहर खाना नहीं खाएं

कुल मिलाकर आपकी की गई मेहनत और लगन को शानदार सफलता मिलने का दिन है। नकारात्मक आदतों को खत्म करने के लिए और अधिक प्रयास और कोचिंग की जरूरत है। आज के दिन आपको यात्रा करनी चाहिए। आज आप किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से मिलने की योजना बनयें। यदि आप किसी संपत्ति विवाद में उलझी हैं, तो उस दिशा में सही कोशिश शुरू कर देनी चाहिए। आप आज हर परिस्थिति में शांत बनी रहेंगी।

लव टिप: प्यार के मोर्चे पर खुद को अपने प्रिय व्यक्ति के काफी करीब महसूस करेंगी।
एक्टिविटी टिप: पेंटिंग करें
काम के लिए शुभ रंग : रोज गोल्ड
प्यार के लिए शुभ रंग : काला
हेल्थ टिप: बाहर का खाना न खाएं

मिथुन – बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज आप लाइफस्टाइल में बदलाव लाएंगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर है कि उनका स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार बढ़िया रहेगा। उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। आज का दिन रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए अच्छा रहेगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आप अपनी जीवनशैली में भी बदलाव कर पाएंगी। यदि सीनियर्स द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाता है, तो आज आपको काम में सफलता मिलने की अधिक संभावना है। परिवार के किसी सदस्य का लंबी यात्रा पर जाना संभव है।

लव टिप: मूवी डेट पर जाएं
एक्टिविटी टिप्स: एक्सरसाइज करें
काम के लिए शुभ रंग : लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग : भूरा
हेल्थ टिप्स: हेल्दी डाइट लें

कर्क : इस राशि के जातक मेडिटेशन करें फिट रहें

यदि कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहती हैं या घर खरीदना, तो आज यह काम न करें। आप जो प्रयास कर रही हैं, संभव है कि आपके कूलीग या ऑब्जर्व करने वाले के लिए यह सामान्य बात हो। वह आपके प्रयासों से कुछ हद तक अप्रभावित रहे। आज के दिन यह निश्चित है कि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ शॉर्ट लीव के लिए अंतिम समय में निर्णय लेंगी।

लव टिप: जिन लोगों का लव रिलेशन नया है, वे पार्टनर की ज़रूरतों को पूरा करें, अपने व्यवहार को संतुलित रखें
एक्टिविटी टिप: मेडिटेशन करें
काम के लिए शुभ रंग : इंडिगो
प्यार के लिए शुभ रंग : पीला
हेल्थ टिप: फिट रहें

सिंह- वॉकिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल फ़ॉलो करें

आप अपने करियर के बारे में शानदार समाचार सुन सकती हैं। परिवार और दोस्त आज आपके साथ समय बिताने की कोशिश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद का कोई बढ़िया सौदा आपके सामने पेश हो सकता है। इसके कारण आप जल्द ही कोई नई संपत्ति ख़रीद सकती हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सफलता और अनुकूल नौकरी की पेशकश का एक बड़ा अवसर आने वाला है।

लव टिप: आप अपने प्यार से मिल सकते हैं
एक्टिविटी टिप: टहलने जाएं
काम के लिए शुभ रंग : लाल
प्यार के लिए शुभ रंग : गुलाबी
हेल्थ टिप: स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

कन्या-खूब आराम करें लेकिन एक्सरसाइज जरूर करें

आज इस बात की सबसे ज्यादा संभावना है कि आप अपनी बढ़ी साइज़ को शी करने के लिए सामान्य रूप से कोशिश करना शुरू कर देंगी। वर्कप्लेस पर नए लोगों के साथ हमेशा सावधानी से पेश आयें। बिजनेस मैटर डील करते समय विशेष रूप से सतर्क रहें। नये आइडियाज कुछ बिजनेस मैन या वुमन को बढ़त दे सकते हैं। शरीर और दिमाग को तरोताजा करने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ कहीं विदेशी यात्रा पर जाने का यह बढ़िया समय हो सकता है।

लव टिप: ग़लतफ़हमी और बैड कम्युनिकेशन के कारण आपके और आपके रोमांटिक पार्टनर के बीच अनबन हो सकती है
एक्टिविटी टिप: आराम करें
कार्य के लिए शुभ रंग : चांदी
प्यार के लिए शुभ रंग : गहरा भूरा
हेल्थ टिप: फिट रहने के लिए व्यायाम करें।

तुला –मां के काम में हाथ बंटाएं और पर्याप्त नींद लें

अपने ब्रेन पर भरोसा रखें। अकादमिक फ्रंट पर बड़ी सफलता मिल सकती है। मुमकिन है कि आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो वह वापस मिल जाएगा। कुछ जातक अपने करियर के अवसरों को व्यापक बनाने के लिए न्यू स्किल डेवलप करना चाह सकते हैं। आपके प्रियजन आपसे मिलने आ सकते हैं। वे आपका दिन खुशनुमा बना सकते हैं। जब आप किसी और के साथ होती हैं, तो एक दूरी नजर आती है।

लव टिप: पार्टनर के साथ समय बिताएं
एक्टिविटी टिप्स: घर के काम में अपनी मां की मदद करें
कार्य के लिए शुभ रंग : क्रीम
प्यार के लिए शुभ रंग : हल्का नीला
स्वास्थ्य सुझाव: पर्याप्त नींद लें

वृश्चिक-आज आप डांस करें, पार्टनर आपको प्रपोज़ करेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छी बात है कि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। वे शांति अनुभव कर सकते हैं। क्योंकि परिवार के साथ आपकी बातचीत सहजता से चल रही है। यदि आप काम में प्रगति या अन्य सुखद आश्चर्य की उम्मीद कर रही थीं, तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। ध्यान रखें कि प्रयास हमेशा रंग लाता है।

लव टिप: आपका पार्टनर आपको प्रपोज़ करेगा
एक्टिविटी टिप्स: डांस में शामिल हों
काम के लिए शुभ रंग: बेबी पिंक।
प्यार के लिए शुभ रंग : गहरा नीला
हेल्थ टिप: शांत हो जाएं और तनाव न लें

मकर- एक्सरसाइज स्किप नहीं करें

आज आप सक्रिय रहेंगी। इस बात की अधिक संभावना है कि आज आप अपनी फिटनेस बनाए रखेंगी। लॉटरी में जीत और विरासत मिलने, दोनों की संभावना है। आप शायद अपने करियर और शैक्षणिक प्रयासों, दोनों में लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। आज घर में पूरी शांति है, आप वहां आराम कर सकती हैं।

लव टिप: आज आप अपने अंदर किसी के लिए सॉफ्ट कार्नर विकसित कर सकती हैं
एक्टिविटी टिप: अपने परिवार के साथ समय बिताएं।
काम के लिए शुभ रंग : आड़ू
प्यार के लिए शुभ रंग : नारंगी
हेल्थ टिप: नियमित व्यायाम करें

कुंभ- हेल्दी फ़ूड खाएं 

पैसा कमाना आसान है। यह आपको समृद्ध बनाता है। आज आप काम करने के दौरान खुद को बहुत अधिक शांत और नियंत्रण में पाएंगी। आवश्यकताओं को पूरा करने वाले परिवार के किसी सदस्य के लिए एक अच्छा मैच खोजने के लिए आज आप नेटवर्क बनाने की कोशिश कर सकती हैं।

लव टिप: पार्टनर की बात सुनें, उनसे बहस न करें, क्योंकि गलतफहमी पैदा हो सकती है
एक्टिविटी टिप्स: कला से जुड़ने का प्रयास करें
कार्य के लिए शुभ रंग : काला
प्यार के लिए लकी कलर: पीकॉक ग्रीन
हेल्थ टिप: स्वस्थ भोजन करें

मीन राशि- लव लाइफ होगी एन्जॉय फुल

आज आप अपनों के साथ जुड़ाव महसूस करेंगी। रियल एस्टेट के प्रोफेशनल के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला हो सकता है। कन्जूमर को लुभाने के लिए प्रोफेशनल फ्रंट उन्हें काफी मेहनत करनी होगी। यदि आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को बौद्धिक रूप से मात देना चाहती हैं, तो आपको अधिक प्रयास करना होगा। आप सफल हो सकेंगी। ध्यान केंद्रित करने की क्षमता उपयोगी होती है।

लव टिप: नवविवाहितों या लव बर्ड्स के लिए दिन यह दिन हैपीनेस से पूर्ण हो सकता है एक्टिविटी एक्टिविटी टिप: यदि आप गा सकती हैं तो गाएं
काम के लिए शुभ रंग : मैरून
प्यार के लिए शुभ रंग : पीला
हेल्थ टिप: अपने वर्कआउट पर ध्यान दें

  • 142
लेखक के बारे में

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख