17 मई राशिफल : मेष और मिथुन राशि वालों को व्यायाम से दिन की शुरूआत करनी चाहिए, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

कभी-कभी आपका मन काम से कहीं और भटक सकता है इसलिए एकाग्र होने की जरूरत है जिसमें मेडिटेशन आपकी मदद कर सकता है।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 16 अप्रैल का राशिफल
Sheetal Shaparia Published: 17 May 2023, 07:00 am IST
  • 145

मेष- लाभ मिलने की संभावना

ये आपके करियर के लिए गोल्डल पीरियड है, जिसमें आपको खूब तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इस समय आपको कई ऐसे मौके मिलेंगे, जो आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगे। इसके अलावा पूर्वजों की संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। आंखों से जुड़ी समस्याएं आपको घेर सकती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क अवश्य करें।

लव टिप: अपने साथी की ओर ध्यान दें
एक्टिविटि टिप: डांस करें।
काम के लिए शुभ रंग: नीला
प्यार के लिए शुभ रंग: सफेद
हेल्थ टिप: आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं।

वृषभ- काम के प्रति सतर्क रहें

आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अपने काम पर फोक्स बनाए रखें। कुछ वक्त आराम के लिए भी निकालें। मगर साथ ही साथ काम पर अपना ध्यान बनाए रखें। आपको काम के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

लव टिप: इस सप्ताह आपको आराम मिलेगा। साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। अच्छे संबध बनाए रखने के लिए नकारात्मकता से दूर रहें।
एक्टिविटी टिप: मनपसंद एक्टिविटी करें।
काम के लिए शुभ रंग: काला
प्यार के लिए शुभ रंग: गुलाबी
हेल्थ टिप: लो बीपी की शिकायत रहती है, तो व्यायाम करें।

मिथुन- नियमित तौर पर व्यायाम करें

अगर आपने कोई कर्ज लिया है, तो उसे चुकाने का वक्त आ चुका है। मंगल ग्रह जो ऊर्जा का कारक है। उसके फलस्वरूप आपको हर कार्य में उन्नित की प्राप्ति होगी। व्यायाम को डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं और पोषण व स्वास्थ्य पर नज़र बनाए रखें।

लव टिप: अगर आप किसी रिलेशन में हैं, तो आपको साथी का साथ नहीं मिल पाएगा और आपको अकेलेपन का एहसास सताने लगेगा।
एक्टिविटी टिप: नई चीजें सीखने की कोशिश करें
काम के लिए शुभ रंग: गहरा नीला
प्यार का शुभ रंग: पीला
हेल्थ टिप: तनाव लेने से बचें और छोटी छोटी बातों को मन में न बैठाएं। आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है

कर्क- भाग्य आपका साथ देगा

आज हर दिशा में और हर कार्य में आपका भाग्य आपके साथ रहने वाला है। आपको जल्द एक बड़ा वित्तीय भुगतान करना पड़ सकता है। जो आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को काफी प्रभावित करेगा। इस बात की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है कि आप उसे पैसे को कैसे प्राप्त कर पाएंगे। आज के दिन जिम में वर्कआउट करने से बचें।

लव टिप: लंबे समय से फैली अशांति के बाद अब कमान आपके हाथ में है। ऐसे में अपने जीवन पर नियंत्रण की आवश्यकता है और सुकून बनाए रखना ज़रूरी है।
एक्टिविटी टिप नए दोस्त बनाएं
काम के लिए शुभ रंग: सोना
प्यार के लिए शुभ रंग: हल्का हरा
हेल्थ टिप- सोशल लाइफ पर अपना नियंत्रण बनाए रखें। आज के दिन आपको स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

सिंह- आय में वृद्धि के योग

अब आपकी किस्मत चमकने का वक्त नज़दीक है। बड़ी ही सावधानी से जाल को भेदते हुए बाहर आएं और जीवन में आगे बढ़ेगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही नए अवसरों को भी पाने का ये सुनहरा मौका है। हर ओर से लाभ की उम्मीद है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य भी ठीक बना रहेगा।

लव टिप- जो लोग अपनी सेपरेशन से गुज़रे हैं, वे नए पार्टनर की तलाश में हैं।
एक्टिविटी टिप– लोगों से बात करें और जानकारी हासिल करें
काम के लिए शुभ रंग- गहरा हरा
प्यार का शुभ रंग- लाल
हेल्थ टिप- जहां तक संभव हो, अपने शरीर को पूरा रेस्ट करने दें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

कन्या- आपका ध्यान भटक सकता है

कभी कभी आपका फोकस काम से कहीं बाहर भटकने लगता हैं। इस वक्त भौतिक वस्तुएं आपको अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रही है। इसके चलते आपके बैंक खातों और वित्तीय स्थिति में सुधार होना संभव है। अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो आप उसमें भी कटौती करने लगेंगे।

लव टिप: आप इस वक्त एक रिलेशन में है, जिसके चलते आप बेहद खुश महसूस करते हैं।
एक्टिविटी टिप गाना गाएं
काम के लिए शुभ रंग- हरा
प्यार के लिए शुभ रंग- लाल
हेल्थ टिप- व्यायाम और डाईट का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुछ सप्लीमेंटस अवश्य लें।

वृश्चिक- जीवन में मिलेगा सबक

पैसों के मामले में सावधानी बरतना ज़रूरी है। लेन देन को लेकर भी आज सतर्क रहने की ज़रूरत है। आस पास के लोगों पर नज़र रखते हुए अपने पैसों को संभालकर रखें। आप आपको जीवन में एक मूल्यवान सबक मिलने वाला है। जो जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण को बदलने का काम भीर करेगा।

लव टिप पार्टनर के साथ आपके संबंध शानदार रहेंगे।
एक्टिविटी टिप: काम में व्यस्त रहें, खाली समय न बिताएं
काम के लिए शुभ रंग: रॉयल ब्लू
प्यार के लिए शुभ रंग: बैंगनी
हेल्थ टिप: संतुलित भोजन खाएं और फिट रहें।

धनु- हर कार्य सोच समझकर करें

अपने पेट का ख्याल करें। पूरी सावधानी बरतते हुए अगली कार्रवाई की योजना तैयार करें और फिर आगे बढ़े। किसी भी काम को सोच समझकर कर करने का प्रयास करें। हो सकता है आप आपको धोखा भी मिले। खान पान का भी पूरा ध्यान रखें।

लव टिप विवाहित पुरुषों और महिलाओं दोनों का ही आने वाला समय खुशियों से भरा होगा
एक्टिविटी टिप: अपने परिवार के सदस्य के साथ समय बिताएं
काम के लिए शुभ रंग: मैरून
प्यार के लिए शुभ रंग: नीला
हेल्थ टिप: नियमित रूप से व्यायाम करें।

मकर- दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग

आज के दिन व्यापार में मामूली वित्तीय लाभ की उम्मीद की जा सकती है। आप अपने कामकाजी जीवन में आगे बढ़ेगे। आपके दोस्त और सहकर्मी आपकी मेहनत और लगन का सम्मान करेगे और आगे बढत्रने में आपकी मदद भी करेंगे। काम के बारे में चिंता करना बंद कर दें। समय खुशियों से भरा होगा। आप उसका आनंद उठाएं।

लव टिप- लोगों की नज़र आप पर बनी हुई है। चाहे आप सिंगल हों या फिर रिलेशनशिप में, रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
एक्टिविटी टिप: अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं, बातचीत करें
काम के लिए शुभ रंग: नीला
प्यार के लिए शुभ रंग: गहरा हरा
हेल्थ टिप: आप लंबे समय से तनाव में हैं। तनाव कम करने का प्रयास करें।

कुंभ- सफलता आपके कदम चूमेगी

धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्टूडेंटस अपने पसंदीदा कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने में सक्षम होंगे। परिक्षाओं की तैयार भी आप पूरे मन से करेंगे और उद्देश्य पूरे होंगे। आपको खूब सराहना भी प्राप्त होगी। वे लोग जो किसी तरह के उपचार से गुज़र रहे हैं। उन्हें अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है।

एक्टिविटी टिप: कहीं घूमने के लिए जाएं
काम के लिए शुभ रंग: हरा
प्यार का शुभ रंग: काला
हेल्थ टिप: आज अपने खान.पान में सावधानी बरतें। हेल्दी डाईट को प्राथमिकता दें।

मीन- चिंताओं से दूर रहें

आज आपको मन मुताबिक नौकरी के खूब सारे अवसरों की प्राप्ति होगी। आप अपने करियर में ग्रो करेंगे और खूब आगे भी बढ़ेंगे। अपनी आय को पूरी तरह से भोजन में ही खर्च न करें। वित्तीय मामलों पर भी ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। लाइफ में पॉजिटिव रहने की ज़रूरत है। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहे।

लव टिप: आज दिन उचित रहने वाला है। चाहे आप प्यार में है या शादीशुदा आप पूरा दिन पार्टनर के साथ खुश रहेंगे।
एक्टिविटी टिप: कुछ क्रिएटिव काम करें
काम के लिए शुभ रंग: हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग: लैवेंडर
हेल्थ टिप: कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें और अपने पेट का ख्याल रखें।

  • 145
लेखक के बारे में

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख