कुंभ राशि के जातक व्यायाम और योग के अभ्यास से बीमारियों को रख सकते हैं कोसों दूर

व्यायाम और योग बीमारियों को दूर रखता है। मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से शांत रहने में मदद कर सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपको गुर्दो की समस्या नही होती।
ye hai kumbh rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है कुंभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 26 Feb 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। रोजाना एक तरह के भोजन से बोर हो जाने के कारण, आप आज बाहरी खाने और जंक फूड पर ज्यादा ध्यान देने की सोच रहें हैं। कुछ भी खाने से पहले, अपने सेहत का ध्यान करना बहुत जरूरी है।

रोजाना व्यायाम की मदद से आप उर्जा से भरपूर रह सकते हैं। इस महीने आपका शारीरिक और आंतरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन आपको डायबिटीज और शारीरिक दर्द से परेशानी हो सकती है। कुंभ राशि के हिसाब से आपको अपने दांत की समस्याओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को नियमित रूप से जांच कराने की आवश्यकता है। आपको किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से चिंतित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं।

रोजाना योग और मेडिटेशन के अभ्यास से आप अपने आंतरिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकते हैं। आज पूरे दिन आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। आज आपकी किस्मत आपके साथ है। आज आप अंदरूनी रूप से खुश रह सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल, विशेषज्ञ से जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख