कुंभ राशि के लोग भावनात्मक स्वास्थ्य का रखें ख्याल

भावनात्मक स्वास्थ्य आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह प्रभावित कर सकती है। नकारात्मक दृष्टिकोण से दूर रहना आवश्यक है।
kumbh raaashi ka rashifal
ये है कुंभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 28 Feb 2022, 00:00 am IST
  • 111

कुंभ राशि शारीरिक ऊर्जा के ऊपर प्रभाव डाल सकता है। शनि की दशा को देखते हुए पीयूष ग्रंथि, यौन ग्रंथि, हड्डियां, मांसपेशियां, तिल्ली, ब्लाडर में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ज्योतिष यज्ञ के हिसाब से अरुण ग्रह  का प्रभाव पीनियल ग्रंथि पर पड़ता है। कमजोर रक्त संचार के कारण टखने की मोच आ सकती है।  कभी-कभी स्वास्थ्य के प्रति दूसरों की राय मान लेना सेहत के लिए उचित हो सकता है। 

किसी जरूरी कार्य की वजह से आप पूरे दिन व्यस्त रह सकते हैं। जिसके परिणाम में आप भावनात्मक रूप से चिंतित और परेशान हो सकते हैं। अपने भावनाओं को संतुलित रखना अधिक आवश्यक है, क्योंकि यह आपके मूड और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालते है। अपने शरीर को पुनर्जीवित करने के लिए अलग-अलग जगह पर यात्रा करना और अनेक तरह के भोजन का सेवन आपको पाचन क्रिया की समस्या से ग्रसित कर सकता है। फल और सलाद के सेवन से अपने स्वास्थ्य समस्याओं को बेहतर कर सकते हैं। 

खांसी, सर्दी और अपच की समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। स्वस्थ खाना खाने की आदत और सकारात्मक विचार लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए अनिवार्य है। अगर आपको किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है तब भी जंक फूड के सेवन को अनदेखा करें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपको सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है। काम की जगह से मिला तनाव आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आपका दोस्त या करीबी अपने ब्रेकअप फेज से गुजर रहा है, तो एक्सपर्ट से जानिए इस परिस्थिति के डूज और डोंट्स

  • 111
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख