गले और छाती से जुड़े मुद्दों के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही आप मौसम के कारण कमजोरी महसूस कर सकती है। बाहर के खाने से परहेज करने की जरूरत है। आपको अपने बिजी शेडुल के कारण शारीरिक गतिविधि भी छोड़नी पड़ सकती है। शाम व्यस्त होने के कारण भोजन स्किप करने से परहेज करें अन्यथा आप और भी ज्यादा कमजोर महसूस कर सकते है।
काम में व्यस्तता रहने के साथ आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। हालांकि यह आपके लिए एक अच्छा संकेत हो सकता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करें और अपने काम को लेकर दबाव महसूस नही करें। नौकरी करने वालों के लिए नए प्रोजेक्ट या नई नौकरी पर स्पष्टता आने की संभावना है। अगर आप नौकरी बदलना चाह रही हैं। आज वित्त स्थिर रहेगा और आप अपनों का ख्याल भी रख पाएंगी। अत्यधिक कार्य आपको जरुरी पारिवारिक चर्चाओं और मीटिंग से दूर रख सकता है।
पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। परिवार के सदस्य अपने-अपने दायित्वों में व्यस्त हो सकते है। आपके पास कई सामाजिक योजनाएं हो सकती हैं लेकिन लंबे समय तक काम करने के कारण आखिरी मिनट में आप बदलाव कर सकती है। आपको पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की आवश्यकता है। साथ ही कुछ वित्तीय संबंधी प्रश्नों के संबंध में कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको लोगों से मिलने-जुलने में कोई दिलचस्पी नही होगी। खुद पर जोर डालने की कोशिश नही करें।
ऐक्टिविटी टिप –स्केचिंग या ड्राइंग जैसी रचनात्मक गतिविधि करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – नारंगी
कर्म टिप – अतीत को दोहराने से नही डरे
यह भी पढ़े – तनाव और एंग्जाइटी से उबरने में मदद कर सकती है जर्नलिंग, जानिए इसके लिए कुछ टिप्स