मेष राशि के लोगों को आज अपने भोजन पर विशेष ध्यान देने की है आवश्यकता

बासी खाने का सेवन आपको पूरी तरह अस्वस्थ कर सकता है। यह आपको गैस और अपच जैसी समस्याओं से ग्रसित कर सकता है।
mesh raashi ka aaj ka raashifal
ये है मेष राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 3 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के प्रयास की जगह अपने रूप रंग को सवारने पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। यदि आपके पास व्यायाम करने का समय नहीं है तो कम से कम अपने भोजन में पौष्टिक तत्वों का सेवन करें।

वहीं रोजाना योग का अभ्यास आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। आज के दिन बासी और भारी भोजन के सेवन से खुद को वंचित रखें। यह दिन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपको लंबे समय से चल रही बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। स्वस्थ रहने के लिए आपको कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। आज आपको तनाव और बेचैनी परेशान कर सकती हैं। 

एलर्जी और इन्फेक्शन की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए घर से बाहर जाते वक्त अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कीटाणुओं से बचने के लिए अपने हाथों को साफ रखना और बाहर ठंड होने पर गर्म कपड़े पहनना आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

यदि आप बीमार हैं, तो आराम करना आपके सेहत के लिए उचित रहेगा। कार्य से कुछ दिनो की छुट्टी लेकर परिवार के साथ कहीं घूमने जाना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इस समय बदलते मौसम को देखते हुए आपको सेहत के प्रति अधिक सचेत रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : दूध-मक्खन से लेकर रंगीन सेब-शिमला मिर्च तक, कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहे ये गंभीर स्वास्थ्य जोखिम

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख