मेष राशि के जातकों को कार्य और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाये रखना है जरूरी

कार्य और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बना कर चलने से आप मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकती हैं। ऐसा करने से आप पूरी तरह तनावमुक्त रह सकती हैं।
Yeh hai mesh raashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है मेष राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 9 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। शनि के प्रभाव के कारण आपकी पिछले स्वास्थ्य समस्याएं आपको दोबारा से परेशानी में डाल सकती हैं। आप शारीरिक रूप से सुस्त और कमजोर महसूस कर सकते हैं। वहीं परिस्थितियों को देखते हुए आपको आत्म देखभाल की अधिक जरूरत है। इन समस्यायों से उभरने के लिए स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। पूरे दिन कार्य में व्यस्त रह कर अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करना उचित नही है।

 

यह समय निर्णय लेने के लिए उचित रहेगा। कुछ ऐसा करने की कोशिश करें जिससे आप शारीरिक स्तर पर स्वस्थ और अच्छा महसूस कर सकें। किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से मिलना उचित रहेगा। शारीरिक गतिविधियां जैसे तैराकी, खेलकूद, दौड़ और योग में भाग लेना आपकी सेहत के लिए उचित रहेगा। वहीं छोटी मोटी चोट आपके दिनचर्या को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकती हैं। आप को दिन के समय पैरों में दर्द रह सकता है जिसके कारण आप अपने कार्य के ऊपर ध्यान केंद्रित नहीं रख पाएंगी। इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरी सलाह लेने की आवश्यकता है। कार्य क्षमता से अधिक कार्य करने से बचें। क्योंकि ऐसा करना आपको मानसिक रूप से थका सकता है।

 

यह भी पढ़ें:  Women’s Day Special: फिट रहने के लिए 10 आसान चीजें जो आप व्यस्त दिन में कर सकती हैं

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख