कुछ अज्ञात स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है आज का दिन

फास्ट फूड का सेवन आपको लीवर की समस्याओं से ग्रसित कर सकता है। जिसके कारण आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 5 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

आपके आज के राशिफल के अनुसार आपकी सेहत में कई तरह के बदलाव होने की संभावना है। दिन की शुरुआत में आप तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। इसकी वजह से आप अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। वहीं केतु के प्रभाव के कारण आपको अज्ञात स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज आप नसों और मांसपेशियों की समस्या से परेशान रहेंगे। इसकी वजह से पूरे दिन आपके शरीर में दर्द रह सकता है। 

इस समस्या पर जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। आज के दिन अपनी सेहत को लेकर अधिक जागरूक रहने की जरूरत है। यदि संभव हो तो ऊंचाई से बचें और सेहत के प्रति सतर्क रहें। आज रक्त संबंधी समस्याओं से परेशान रहने की संभावना है। 

सेहत के प्रति लापरवाही, आपको मुसीबत में डाल सकती है। वहीं दूसरी ओर आपको चोट लगने की संभावना है। दोपहर के बाद आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आप कई तरह की यात्राओं पर जा सकती हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी और पौष्टिक आहार का सेवन आपको स्वस्थ रहने में मदद करेगा।

सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उथल पुथल भरा हो सकता है। आज आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलने की संभावना है। अत्यधिक कार्यभार के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का दिन एथलीटों के लिए एक शानदार हो सकता है।  फास्ट फूड से बचें क्योंकि यह आपके लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

यह भी पढ़ें – लॉकडाउन में क्या आपका बच्चा भी मोटा हो गया है? समझिए आप कैसे दोबारा फिट होने में उसकी मदद कर सकती हैं

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख