स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। आपके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने के कारण आप चिड़चिड़ा महसूस करेंगी। अगर आपको कोई एलर्जी हैं तो मौसम के तहत आप परेशान हो सकती हैं। इसलिए प्राकृतिक उपचारों को ट्राई करने की कोशिश करें। रात में ज्यादा भोजन करने से परहेज करें।
काम तनावपूर्ण रहेगा। कोई आपके जल्दबाजी में निर्णय लेने के कारण आपकी आलोचना कर सकता है। लेकिन आपको शांत रहने और उनके रिएक्शन को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। अन्यथा काम पर तनाव ज्यादा हो सकता है। नए लोगों से बातचित करते समय ज्यादा धैर्य रखने की जरूरत है। अपनी सलाह और आईडिया पर थोपने के बजाय उनका काम करने का तरीका समझे। अटका हुआ फाइनेंस क्लीयर होने की संभावना है। किसी भी निवेश कार्य में जल्दबाजी नही करें।
परिवार के किसी बड़े सदस्य को आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। क्योंकि वह किसी कारण चिड़चिड़े हो सकते है। पार्टनर अपने काम में व्यस्त रहेगा और आपको अपने लिए वक्त देगा। आपके दोस्त के अजीब व्यवहार करने के कारण आपका सामाजिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आप उनके व्यवहार को लेकर उनसे बात करना चाहेंगी लेकिन फिलहाल खुद को दूर रखने से आपको अपनी बात समझाने में मदद मिलेगी। और आपको समय पर सोने की कोशिश करने की आवश्यकता हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप भावनात्मक रूप से थोड़ी उदास और परेशान हो सकते हैं। आपको अतीत के लोगों से जुड़ने से परहेज करने की आवश्यकता है।
ऐक्टिविटी टिप – अपने आईडिया और विचारों को जर्नल करने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – अनुमोदन न लें
यह भी पढ़े – स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए आपको जरूर करना चाहिए ये 7 बारबेल एक्सरसाइज