मकर राशि के जातक शारीरिक गतिविधियों में भाग लेकर स्वास्थ्य को कर सकते है बूस्ट

खेलकूद आपके खून का संचार बढ़ता है, जिसके कारण आप शारीरिक रूप से एक्टिव रह सकती हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मेडिटेशन आपकी मदद कर सकता है।
Aaj ka makar rashi ka swasthya rashifal
आज का मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 11 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज आपका स्वास्थ्य नाजुक रहेगा। आपको किसी अप्रत्याशित बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि के लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी आ सकती है। मकर राशि से ग्रहों के संरेखण के कारण माइग्रेन की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। मंगल का प्रकोप आपके दाएं कान, नसों और गुप्त अंगो में समस्या उत्पन्न कर सकता है। कटने, जलने के निशान दांत टूटने जैसी समस्याएं परेशानी में डाल सकती है। परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे समय में अपने परिवार के साथ वक्त बिताना आपकी मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा। मंगल के दूसरे गृह में विराजमान होने के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी समस्याएं परेशानी में डाल सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देकर इन समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। 

 

अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलना आपके लिए उचित रहेगा।डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक सचेत रहने की जरूरत है। काम से छोटा सा ब्रेक लेकर अपने मन और शरीर को आराम देने की जरूरत है। अगर आप सभी सुझाव को पुरी तरह फॉलो करेंगे तो आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आसानी से ठीक हो सकती हैं। इस वक्त अपनी संतुलित आहार के प्रति विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से पोषक तत्वों का सेवन आपके लिए अत्यधिक आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:   क्या आपकी त्वचा का रंग गहरा होता जा रहा है? तो इसके लिए पपीता हो सकता है जिम्मेदार

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख