फाइबर और कैल्शियम युक्त भोजन मकर राशि के जातको को सेहतमंद रहने में करेगा मदद

फाइबर और कैल्शियम युक्त खाद्यपदार्थ आपकी सेहत को संतुलित रखने में मदद करता हैं। यह आपकी हड्डियों को मजबूत रखेगा।
makar raashi ka rashifal
ये है मकर राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 14 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए दिमाग को संतुलित रखने की जरूरत पड़ेगी। आपकी तीव्रता बढ़ने के साथ धीरज में वृद्धि होने की संभावना है। स्वस्थ और खुश रहने के लिए नकारात्मक विचारों से दूर रहने के साथ सकारात्मक पहलुओं पर विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है। डाइट प्लान फॉलो करने की कोशिश करें। आपका गुरु स्वस्थ होने के रास्ते में भी आपकी मदद करेगा। 

 

आज उन चीजों को करने की कोशिश करें जो आपके मूड को प्रसन्न रखने में मदद करेगी। आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। जल्दबाजी में कार्यों को करने से बचें क्योंकि यह आपको तनाव से ग्रसित कर सकता है। अप्रभावी व्यायाम के अभ्यास से खुद को दूर रखें। यह आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। वहीं सलामती ब्रह्मांडीय ऊर्जा आपकी सेहत को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। फिर भी छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आती रहेंगी। इसके परिणाम में आपको अप्रत्याशित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। संतुलित आहार और रोजाना व्यायाम का अभ्यास आपको सेहतमंद रहने में मदद करेगा।  

 

आज आप पूर्ण रूप से प्रसन्न रह सकती हैं। मकर राशि की महिलाएं हेल्थी लाइफस्टाइल के साथ खुद को स्वस्थ रख सकती हैं। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वहीं व्यापार और व्यवसायिक संबंध में कहीं  यात्रा पर जाना पड़ सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य के लिए खास परेशानी की बात नहीं है, आप तनाव मुक्त और तरोताजा महसूस करेंगी। यह समय आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा होगा। अपने स्वाभाविक प्रवृत्ति पर भरोसा रखें, आप सभी उद्देश्य को हासील कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  दुनिया भर की जरूरत बन चुका है यह आसन, एक्सपर्ट बता रहें हैं इसे करने का तरीका

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख