मकर राशि के जातक व्यायाम के अभ्यास से रह सकते है स्वस्थ

व्यायाम का अभ्यास आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपको पूरे दिन तरोताजा रखेगा।
makar raashi ka rashifal
ये है मकर राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 7 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

 

मकर राशि वालों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आपका प्रतिरोध प्रबल होता है। आपकी त्वचा कोमल होती है और हड्डियाँ शक्तिशाली हैं। वहीं आपके घुटने नाजुक होते हैं। आप गुर्दे की पथरी, गठिया या आंतों की समस्या से परेशान रह सकते हैं। मौसमी बदलाव के कारण आपको सर्दी और खांसी की समस्या हो सकती है। अधिक मांसाहारी भोजन के सेवन से खुद को दूर रखें। धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें। 

 

संतुलित आहार का सेवन आपको तंदुरुस्त रखेगा। विटामिन और प्रोटीन से युक्त भोजन आपके लिए अनिवार्य हैं। दबाव और तनाव से खुद को दूर रखें। उन स्थितियों से बचें जो आपको तनावग्रस्त करती हैं। आपकी मुख्य चिंता का विषय त्वचा की बीमारियां और आंत्र की असामान्यताएं हो सकती है। आपको अत्यधिक ठंड से बचने की जरूरत है। तनाव से दूर रहने के लिए सामाजिक कार्यों में खुद को व्यस्त रखें।

 

यह भी पढ़ें:  आपकी थकान दूर कर एक ऊर्जामय दिन की शुरुआत में मदद कर सकते हैं योग के ये आसन

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख