सुबह का वर्कआउट मिथुन राशि की महिलाओं को रखेगा स्वस्थ

सुबह वर्कआउट करने से आप पूरे दिन एक्टिव रह सकती हैं। यह आपको बीमारियों से दूर रहने में मदद करता है।
mithun raashi ka aajka swaasthy raashifal
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 14 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नींद न आना, पैर में दर्द और अपच जैसी समस्यायों से परेशानी हो सकती है। सुबह योग का अभ्यास आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं लंबे समय से आप नई संपत्ति बनाने की कोशिश कर रही हैं। आज आपको नई चीजों को आजमाने की तीब्र इच्छा हो सकती है। ऐसा करने के लिए आप यात्रा पर जा सकती हैं। इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। हालांकि आज आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होने की संभावना है। अत्यधिक व्यायाम के अभ्यास से आपकी मांसपेशियों में दर्द रह सकता है। आक्रामकता से बचें, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 

 

सड़क पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह है। अत्यधिक काम का बोझ आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सुबह का योग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने से बचें, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अप्रत्याशित रोजगार के परिणामस्वरूप, आप तनावग्रस्त रह सकती हैं। नतीजन यह आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनेगा। राहु और केतु का गोचर पैरों में दर्द और अनिद्रा का कारण बन सकता है। प्रतिरक्षा में सुधार होने की संभावना है, वहीं बाहरी भोजन से परहेज रखना आवश्यक है। 

 

जंक फूड और मसालेदार भोजन का सेवन सीमित करना जरूरी है। बुध और शुक्र का गोचर अचानक असहमति का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं को तनाव से बचने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक उपयोग करने से बचें, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ-साथ आपकी दृष्टि और नींद को भी प्रभावित कर सकता है। इस समय नियमित चेकअप करवाते रहें, और अपनी दवाओं को लेने का समय सुनिश्चित कर लें।

 

यह भी पढ़ें:  आपके बालों की लगभग हर समस्या का समाधान है दही, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल

 

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख