मौसम बदल रहा है, मिथुन राशि की लड़कियों को है संक्रमण से बचने की जरूरत

मौसमी बदलाव के कारण आप कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो सकती हैं। इस दौरान अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 5 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

 

मिथुन राशि की लड़कियों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। यह अपेक्षित है कि आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगी। हालांकि मौसमी बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे नजरअंदाज  न करते हुए सेहत को लेकर सतर्क रहना उचित रहेगा। अत्यधिक कार्यभार के कारण आपको शारीरिक थकावट हो सकती है। नियमित हेल्थ चेकअप आपको हेल्दी और फिट रहने में मदद करेगा। किसी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह लेना उचित रहेगा।

आपको दिन के समय पैरों में दर्द रह सकता है। जिसके कारण आप अपने कार्य के ऊपर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरी सलाह लेने की आवश्यकता है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। दिन के समय आपको शारीरिक चोट लग सकती है। किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए आपको खुद की सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। 

स्वास्थ्य के लिहाज से मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है। छोटी-छोटी चोटें आपकी दिनचर्या पर बड़ा असर डाल सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें – आपको फिट रखेगा या फैट बना देगा घी? एक्सपर्ट बता रहे हैं देसी घी के फायदे और नुकसान

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख