फिजिकल एक्टिविटि करने की आदत इन खास राशियों के लिए होगी लाभदायक, जानिए आज क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

फिजिकल एक्टिविटि की आदत आपको लंबे समय तक स्वस्थ बने रहने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप वाॅक या योगा करने से भी शुरुआत कर सकती हैं।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 27 जनवरी का राशिफल
Tamanna C Updated: 4 Nov 2022, 10:14 am IST
  • 141

मेष – स्वस्थ खाने के साथ खुद को हाइड्रेट बनाएं रखें

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर रहता है, तो अपना खास ख्याल रखें अन्यथा आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। स्वस्थ भोजन करने के साथ खुद को हाइड्रेट बनाएं रखें। काम पर ज्यादा आक्रामक होने से परहेज करें। आज काम धीमा और निराशाजनक बना रहेगा, लेकिन दिन के आखिर तक आपको काम के प्रति लोगों की मंशा के बारे में स्पष्टता मिल जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन सामाजिक जीवन में आपको किसी दोस्त से समस्या हो सकती है।

लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक समस्याओं को लेकर गंभीर बनी रहें

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें

वृषभ – शारीरिक गतिविधि करते समय पीठ का खास ख्याल रखें

शारीरिक गतिविधि करते समय अपनी पीठ पर बहुत ज्यादा दबाव नहीं डालें। बेचैनी और दर्द के कारण आज नींद में समस्या हो सकती है। काम बेहद धीमा बना रहेगा इसलिए काम पर लोगों के साथ मतभेद करने से परहेज करें। आज परिवार के सदस्य सहयोगी बने रहेंगे और आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप लंबे समय से दूर दोस्त से फिर से जुड़ पाएंगी। लेकिन आज खुद को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लें।

लव टिप – पार्टनर के साथ बीते हुए कल को वर्तमान में लाने से परहेज करें

एक्टिविटि टिप – अपने पर्सनल स्पेस को व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – लोगों के कहने पर ज्यादा ध्यान नहीं दे

मिथुन – रात के समय तैलीय भोजन से परहेज रखें

पेट संवेदनशील होने के कारण आज आपको समस्या हो सकती है। रात के समय तैलीय भोजन का सेवन करने की गलती नहीं करें। काम पर आपका दिन प्रोडिक्टिव रहेगा। आज लंबे समय बाद आपको अपनी मेहनत के लिए परिणाम और मान्यता प्राप्त होगी। काम पर व्यक्तिगत तनाव लेना आपकी समस्या हो बढ़ा सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव होने की संभावना है, क्योंकि लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षाएं कर सकते हैं। आप सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे अन्यथा आपको बाद में निराशा हो सकती हैं। मानसिक रूप से थके हुए होने के कारण आपका सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – अपने प्रेम जीवन से तनाव को दूर रखने की कोशिश करें

एक्टिविटि टिप – जल्दी सोने की आदत बनाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – गिल्ट करने से परहेज करें

कर्क – त्वचा और गले की समस्या आपको परेशान कर सकती है

त्वचा और गले से जुड़े मुद्दों के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता हैं। मौसम में बदलाव समस्याओं के बढ़ने का कारण हो सकता है। आज काम पर अगले कदम को लेकर आपको स्पष्टता मिल सकती है। साथ ही आप किसी ऐसे वीआईपी व्यक्ति से जुड़ सकती हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। अपने काम को लेकर गंभीर बनी रहें। आज परिवार का कोई सदस्य आपके कार्यों में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही आपको दोस्तों का पूरा सहयोग भी मिलेगा। आज शाम आप किसी नाईट आउट की योजना बनाने में बीता सकती हैं। आसपास के लोगों की आलोचना करने से परहेज करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – अपने पार्टनर की समझ को अपनी ओर नहीं लें

एक्टिविटि टिप – अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित करने के साथ कुछ देर आराम करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – भरोसा बनाएं रखें

सिंह – काम पर ध्यान लगाने की कोशिश करें

आपको जागने के बाद सिरदर्द या पीड़ा महसूस हो सकती है। साथ ही पुरानी कुछ समस्याएं आज आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आप अपने कार्यो को लेकर परेशान हो सकती हैं। क्योंकि बहुत कम समय में करने के लिए आपके पास बहुत कुछ होगा। लेकिन खुद को शांत बनाएं रखें क्योंकि सभी चीजें धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगी। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपके आसपास के लोग आपके कुछ फैसलों को स्वीकार नहीं करेंगे। इंतजार करें क्योंकि चीज़े अपने आप ठीक होती जाएंगी।

लव टिप – नए लोगों से मिलने के लिए खुद को कम्फर्ट जोन से बाहर निकालने की कोशिश करें

एक्टिविटि टिप – अपनी शेडुल व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एकाग्र बनी रहें

कन्या – मानसिक तनाव आपकी समस्या को बढ़ा सकता है

मानसिक तनाव के कारण आप अत्यधिक बोझिल और शारीरिक रूप से भारीपन महसूस कर सकती हैं। योग या मेडिटेशन करने से आपको शांत होंने में मदद मिल सकती है। आखिरी समय पर किसी काम से जाने के कारण आपका काम व्यस्त हो सकता है। अगर आपकी कोई जरूरी मीटिंग हैं, तो आज इसमें थोड़ा विलंब होने की संभावना हो सकती है। इसलिए ज्यादा गंभीर बनी रहें। आज फाइनेंस में देरी भी हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, लेकिन सामाजिक जीवन में आपसे कोई नाराज हो सकता है।

लव टिप – पार्टनर के साथ बातचीत करते समय चीजों को उनके नजरिए से भी समझे

एक्टिविटि टिप – अपना मनपसंद भोजन बनाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ धैर्य बनाएं रखें

तुला – काम की जिम्मेदारियों से परेशानी नहीं हो

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। साथ ही आप काम में बहुत ज्यादा व्यस्त होंगी, क्योंकि आपके आस-पास के लोग आप पर निर्भर रहेंगे। काम पर जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना भी हो सकती है। नई नौकरी की तलाश करने वालों को आज कुछ स्पष्टता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। सामाजिक जीवन से आप सभी के ध्यान का केंद्र बनी रहेंगी। साथ ही आपका सामाजिक जीवन व्यस्त भी रहेगा, क्योंकि आपके दोस्तों को आपके समर्थन और मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।

लव टिप – अपने रिश्तों को प्राथमिकता देना शुरू करें

एक्टिविटि टिप – कृतज्ञ होने का प्रयास करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें

वृश्चिक – अपने स्लीप पैटर्न पर काम करना शुरू करें

आपको ऐसा महसूस हो सकता है, जैसा कि आप बिल्कुल भी नहीं सोई हैं। कई दिनों से कई सारे काम एक साथ करने की इच्छा इसका मुख्य कारण हो सकती है। आज अपना दिन बेहतर रखने का एकमात्र तरीका दूसरों की राय से दूर होना है। नई जिम्मेदारीयों और प्रोजेक्ट्स के साथ आपका काम सकारात्मक रहेगा। लेकिन कुछ कारणों से आप काम पर लोगों की कंपनी का आनंद नही ले पाएंगी। आज परिवार या दोस्त कुछ चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेकर आपको गलत समझ सकते हैं। अकेले समय बिताने से आपको मदद मिल सकती है।

लव टिप – जिस व्यक्ति के साथ आप डेट पर गई हैं, उसके साथ संयम बनाएं रखें

एक्टिविटि टिप – स्पष्टता के लिए काम शुरू करने से पहले मेडिटेशन करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

धनु – खुद को बैलेंस रखने की कोशिश करें

खान-पान से जुड़ी एलर्जी पर खास ध्यान दें। अगर आप लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रहती हैं, तो आज दिन के दूसरे भाग में इसका खास ख्याल रखें। काम धीमा हो सकता है, लेकिन आपको अन्य कार्य भी करने होंगे जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आज धन का प्रवाह होने की संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी होगी। आपके परिवार के सदस्य किसी सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। ज्यादा संतुलित बने रहने का प्रयास करें। परिवार को आपकी आवश्यकता होने के कारण आज आपका सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, क्योंकि आज वे शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे होंगे

एक्टिविटी टिप – काम के बाद वर्कआउट करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

मकर – खुद पर ज्यादा जोर डालने की कोशिश नहीं करें

आज आपसे बहुत ज्यादा काम नही हो पाएगा क्योंकि चंद्र चक्र आपके स्वास्थ्य और भावनाओं पर भारी पड़ सकता है। आज आप चिड़चिड़ापन अत्यधिक थकावट या कंफ्यूजन महसूस कर सकती हैं। लेकिन खुद पर बहुत ज्यादा बोझ डालने की गलती नहीं करें, अन्यथा आपको बाद में इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। किसी के आलोचनात्मक होने के कारण आज आपका काम धीमा हो सकता है। आज पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी पीछे छूटने की संभावना है।

लव टिप – अपने पार्टनर के लिए अच्छी श्रोता बनें
एक्टिविटि टिप – सुबह प्रार्थना या जाप करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें

कुंभ – अपने खाने के पैटर्न को संतुलित बनाएं रखें

किसी के बहकावे में आने की गलती नहीं करें साथ ही आज वर्कआउट करते समय खुद पर ज्यादा जोर नहीं डालें। अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित बनाए रखने की कोशिश करें। आज काम स्थिर बना रहेगा, लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज रुका हुआ पेपर वर्क आगे बढ़ पाएगा। आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के कुछ मुद्दों के कारण, आप बस आराम करना और अकेले रहना चाहेंगी।

लव टिप – आज लव इंटरेस्ट के साथ ज्यादा सहनशील बनी रहें

एक्टिविटि टिप – आराम करने के लिए स्पा जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – ज्यादा निर्णायक बनी रहें

मीन – अपने घुटनों पर अधिक जोर न दें

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। जिससे आज शारीरिक गतिविधि शुरू करना एक अच्छा विचार हो सकता है। अपने घुटनों पर ज्यादा जोर डालने की कोशिश नहीं करें। काम पहले से बहुत बेहतर रहेगा लेकिन हो सकता है आज आप लोगों के काम के तरीके से खुश नहीं हों। आप सभी चीज़ों को कंट्रोल नहीं कर सकती, लेकिन उसे देखने का तरीका बदल सकती हैं। परिवार के सदस्य सहायक बने रहेंगे और आपकी कल्पना से भी ज्यादा समझदार होंगे। अपनों की सलाह नजरअंदाज करने की गलती नहीं करें। मानसिक थकावट होने के कारण आज सामाजिक जीवन से पीछे हट सकती हैं।

लव टिप – पार्टनर के साथ शांत बनी रहें क्योंकि आज उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है

एक्टिविटी टिप – स्ट्रेस दूर करने के लिए काम के बाद स्पोर्ट के लिए जाए
कार्य के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नहीं बढ़ाएं

यह भी पढ़े – November Health Horoscope : एनर्जी से भरपूर रहेंगी इन 7 राशियों के लोग, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नवंबर

  • 141
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख