04 जनवरी दैनिक राशिफल : इम्युनिटी पर खास ध्यान दें वृषभ और कन्या राशि के जातक, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

लंबे समय पर स्वस्थ रहने और बीमारियों के खतरें से दूर रहने के लिए इम्युनिटी पर काम करना जरुरी है। क्योंकि बेहतर इम्युनिटी होने से काम और दिनचर्या पर भी पर्याप्त ध्यान दे पाएंगी।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 26 मार्च का राशिफल
Tamanna C Published: 4 Jan 2023, 05:00 am IST
  • 145

मेष – डाइट में जरूरी बदलाव करना होगा आवश्यक

आज सेहत बेहतर रहेगी लेकिन आपको एसिडिटी और ब्लड प्रेशर की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए डाइट में जरूरी बदलाव करने होंगे। काम प्रोडक्टिव बना रहेगा। अधूरे कार्यो पर भी स्पष्टता मिल सकती है। आप आज अपनी फील्ड के लोगों से भी सलाह ले सकती हैं। साथ ही आर्थिक मामलों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपका परिवार आपकी खूब केयर करेगा और आपको समझेगा। अपने पार्टनर से पुरानी बातों पर बात नहीं करें अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। डिनर पर पुराने दोस्तों से मिलने से सामाजिक जीवन बेहतर बना रहेगा।

लव टिप – काम के तनाव के कारण पार्टनर के साथ मतभेद नहीं करें

एक्टिविटी टिप – शाम के दौरान कोई अच्छी किताब पढ़ना या अच्छी मूवी देखना आपके मूड को बेहतर रख सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – अच्छी लिसनर बने

वृषभ – अपने इम्युनिटी सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखें

आज स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आपको अपना इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग बनाए रखने पर काम करने की आवश्यकता होगी। पानी का सेवन संतुलित रखने की कोशिश करें। नए कार्यो पर ज्यादा ध्यान देने के कारण आपका पुराना काम प्रभावित हो सकता है। किसी अपने के लिए आपको आज अपने शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है। फालतू के खर्चे करने से परहेज करें। किसी जरूरी कार्यक्रम के कारण आज आपका सामाजिक जीवन ही आपकी प्राथमिकता रहेगा।

लव टिप – अतीत को अपने वर्तमान रिश्तें को प्रभावित न करने दें

एक्टिविटी टिप – स्वीमिंग करना या लंबे समय तक स्नान आपके लिए बेहतर रहेगा
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – दूसरों से स्वीकृति नहीं लें

मिथुन – काम पर अपनी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करें

घुटनों और पीठ की समस्याओं के कारण स्वास्थ्य अस्थिर हो सकता है। इसलिए आज खुद पर ज्यादा जोर डालना समस्या को ज्यादा बढ़ा सकता है। आज काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन काम ज्यादा प्रोडक्टिव नहीं होगा। दिन के आखिर तक आपको ज्यादा थकावट हो सकती है। इसलिए जरूरी पेपर वर्क को पहले से करके रखें। काम पर नए कार्यो के बारे में ज्यादा जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करें। भाई-बहन की किसी समस्या के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। अपनी एनर्जी पर काम करने के लिए आप सामाजिक जीवन से पीछे हटना चाहेंगी।

लव टिप – आज अपनी लव लाइफ से थोड़ा पीछे रहें अन्यथा आप अपना तनाव किसी पर डाल सकती हैं

एक्टिविटी टिप – रीडिंग करने की आदत बनाए
कार्य के लिए शुभ रंग – नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अतीत की बातों पर ध्यान न दें

कर्क – ज्यादा भोजन करने से परहेज बनाए रखें

रात में ज्यादा खाने से परहेज करने के साथ शारीरिक गतिविधि की आदत बनाए। लेकिन आज आपकी सेहत स्थिर बनी रहेगी। अपने लालच पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। काम अस्थिर हो सकता है, लेकिन आज आप जरूरी निर्णय लेंगी और काम को व्यवस्थित करने पर ध्यान भी देंगी। पुराने क्लाइंट आज आपसे संपर्क करना चाहेंगे, साथ ही जरूरी पेमेंट में देरी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर बना रहेगा। सामाजिक जीवन व्यस्त होगा क्योंकि आज आपकी लंबे समय से दूर दोस्तों से मिलने की योजना हो सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – आज अपने पार्टनर के साथ ज्यादा सहनशील बनी रहें

एक्टिविटी टिप – अपना ऑफिस और पर्सनल स्पेस व्यवस्थित बनाए रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – धैर्य बनाए रखें

सिंह – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करना शुरू करें

कोई फिजीकल एक्टिविटी या आध्यात्मिक गतिविधि से आपको अपनी एनर्जी पर काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही इससे मन को शांति भी मिलेगी। पानी का सेवन संतुलित रखें। किसी के कारण आज आपका काम धीमा हो सकता है। इसके कारण आपको चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। आज आपको काम संभालने और अपने कंट्रोल में लेने की जरूरत भी होगी। आज परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ टकराव या बहस नहीं करें।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं क्योंकि आज वो शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं

एक्टिविटी टिप – अधूरी छोड़ी किताबों को पढ़ना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करना शुरू करें

कन्या – अपने इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने पर ध्यान दें

सेहत स्थिर रहेगी लेकिन आपको इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग बनाए रखने पर काम करना होगा। काम के दौरान भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें। काम के बाद आपकी आंखें भी संवेदनशील हो सकती हैं। आज आपको किसी जरूरी कार्य पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में कोई आपकी कोशिशों से खुश नहीं होगा। आपको अपनी जरूरत के अनुसार काम करने की जरूरत होगी। चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने से आपका कॉन्फिडेंस ही कम होगा। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे और आपका खूब ख्याल भी रखेंगे। समान विचार वाले लोगों से जुड़ने से आपका सामाजिक जीवन बेहतर बना रहेगा।

लव टिप – अपने पार्टनर की समझ को हल्के में नहीं लें

एक्टिविटी टिप – कार्डियो वर्कआउट या रनिंग करने से मदद मिल सकती है
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – ज्यादा क्षमाशील बनी रहें

तुला – ब्लड प्रेशर और शुगर का खास ध्यान रखें

अगर आपके ब्लड प्रेशर या शुगर में उतार-चढ़ाव रहता हैं, तो आज अपना खास ख्याल रखें। काम की व्यस्तता के कारण भोजन स्किप नहीं करें। काम स्थिर रहेगा लेकिन आपको ज्यादा काम और जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अपने लक्ष्यों पर काम करने और विचारों पर स्पष्टता के लिए आप मानसिक शक्ति पर काम करना चाहेंगी। अधूरी पेमेंट भी आज क्लीयर हो सकती है। अकेले समय बिताने के लिए आप परिवार और दोस्तों से दूर होना चाहेंगी।

लव टिप – पार्टनर से बातचीत करते समय चीजों को उनके नजरिए से भी समझे

एक्टिविटी टिप – जर्नलिंग या स्केचिंग करने से मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – अच्छी लिसनर बनें

वृश्चिक – पेट की समस्याओं पर आज जरूर ध्यान दें

पेट की समस्याओं के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इसलिए अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करें। खुद दवा करने के बजाय डॉक्टर के पास जाकर अपनी समस्या का समाधान करवाएं। संतुलित बनी रहें अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। किसी भी मामलों को समझने के लिए ज्यादा जोर नहीं डालें। अपने मन की गति को धीमा बनाए रखें। अधूरे कार्यो को पूरा करने के कारण आप पारिवारिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। आखिरी समय में सामाजिक योजनाएं हो सकती है। दिन के दौरान आज पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – नए लोगों से जुड़ने के लिए खुद को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकालें

एक्टिविटी टिप – अपना मनपसंद खाना बनाना आपको रिलेक्स रखेगा
काम के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – सहनशील बनी रहे

धनु – मीठे और कैफीन के सेवन के सेवन पर कंट्रोल रखें

आज स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आपको अपने ईटिंग पैटर्न पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मीठे या कैफीन का ज्यादा सेवन आपके स्लीप पैटर्न को भी प्रभावित कर सकता है। अधूरे कार्यो और नई जिम्मेदारीयों के साथ काम व्यस्त रहेगा। आप आपको किसी के सदस्यों के काम पर भी ध्यान देना होगा। लंबे समय तक काम करने के कारण पर्याप्त आराम लेने का समय नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन स्थिर होगा। भाई-बहन सहयोगी बने रहेंगे और आपको कोई आवश्यक सलाह भी देंगे, जिससे आपको स्पष्टता प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

लव टिप – अपने पार्टनर के लिए बेहतर लिसनर बनी रहें

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से स्नान जरूर करें
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल

मकर – हाई ब्लड प्रेशर आज समस्या का कारण बन सकता है

एसिडिटी और सीने से जुड़ी समस्याओं पर आज विशेष ध्यान दें। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रहती हैं, तो आज यह चिंता का कारण हो सकता है। काम धीमा बना रहेगा। आपको क्लाइंट या सहकर्मी से सम्मान और तारीफ भी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सामाजिक जीवन धीमा रहेगा लेकिन आपको किसी दोस्त के मुद्दे को सुलझाने में मदद करनी होगी। पारिवारिक मुद्दों पर अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव नहीं करें।

लव टिप – आज आपका प्रेम जीवन भी पीछे छूट सकता है

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले आभार व्यक्त करने का अभ्यास करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – अपनी तुलना दूसरों से नहीं करें

कुंभ – रात में भोजन स्किप करने की गलती नहीं करें

आज स्वास्थ्य स्थिर रहेगा लेकिन रात का खाना स्किप नहीं करें। सोने से पहले खुद को रिलेक्स जरूर करें। मंत्र या शांत संगीत सुनने से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी। काम धीमा रहेगा, आपको पुराने प्रोजेक्ट्स को लेकर स्पष्टता मिल सकती है। किसी मीटिंग में देरी आज समस्या का कारण बन सकती है। आज कुछ अधूरी पेमेंट में देरी भी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज भावनात्मक रूप से आप पर भारी पड़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए आप सामाजिक से पीछे हटना चाहेंगी।

लव टिप – पार्टनर की भावनात्मक समस्याओं के प्रति ज्यादा गंभीर बनी रहें

एक्टिविटी टिप – काम के बाद कार्डियो या वॉक करने से मदद मिल सकती है
काम के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – नेवी ब्लू
कर्म टिप – ध्यान केंद्रित करें

मीन – सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। दिन के समय आंखों और गले का खास ख्याल रखें। अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। आपको अपनी मानसिक गति धीमा करने की आवश्यकता होगी। आज आपको अकेले ही कई जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। काम की जिम्मेदारीयों के कारण आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है। आज दिन के पहले भाग में पार्टनर आपसे चिड़चिड़ा हो सकता है। उनके साथ खुलकर बातचीत करने से उन्हें बेहतर महसूस कराने में मदद मिलेगी।

लव टिप – अपने रिश्तों को अपनी प्राथमिकता बनाए
एक्टिविटी टिप – कोई खेल या शारीरिक गतिविधि की शुरूआत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – विवेकशील बने

यह भी पढ़े – जनवरी मासिक राशिफल : बहुत सारी चुनौतियां और बदलाव लेकर आ रहा है नए साल का पहला महीना

  • 145
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख