एनर्जी से चार्ज या कमजोरी से रहेंगी ग्रस्त, जानिए क्या कहते हैं आज आपकी सेहत के सितारें

तनाव के कारण हमारें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। इसलिए जानिए आज किन खास बातों का आपको रखना होगा ख्याल।
यहां है आपका 1 जनवरी का राशिफल
Tamanna C Published: 9 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 134

शारीरिक रूप से चार्ज रहेंगी मेष राशि की महिलाएं

शारीरिक रूप से चार्ज होने के बाद भी आप बाहरी दबाव के कारण मानसिक और भावनात्मक रूप से थकावट हुआ महसूस कर सकती हैं। छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं के लिए दवा लेने से परहेज करें। आज काम स्थिर रहेगा, साथ ही जब आप अपने नए विचारों को प्रसारित करेंगी आपके आसपास के लोग आपके फैसलों का समर्थन करने लगेंगे। आज आपको ज्यादा जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। आज पीठ और घुटने के दर्द पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ झगड़े की स्थितियों को बढ़ने नहीं दें। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा और आप लंबे समय के बाद किसी से मिल पाएंगे। आपको अपने दोस्तों के साथ ज्यादा विवेकशील रहने की आवश्यकता है।

लव टिप – आज पार्टनर के तनाव में होने की संभावना है। उनके लिए खाना बनाकर उन्हें स्पेशल फील कराएं।

एक्टिविटी टिप – कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनें

अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान दें वृषभ राशि के जातक

नींद की कमी के कारण स्वास्थ्य दिनभर अस्थिर रहने की संभावना है। इसके कारण आपको फोकस की कमी और घबराहट हो सकते हैं। साथ ही आपको कैफीन के अधिक सेवन से परहेज करने की आवश्यकता है। काम स्थिर रहेगा, लेकिन दूसरों को अपने फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करने दें। अपने दिल की सुनने के साथ समय पर भोजन भी करें। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन आज पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें। साथ ही आखिरी समय में बदलाव करने के कारण सामाजिक जीवन व्यस्त होने की संभावना है।

लव टिप – अतीत में कही गई किसी बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले खुद के लिए समय निकालने की कोशिश करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनें

तैलीय भोजन से परहेज करें मिथुन राशि की लड़कियां

आज समय पर भोजन करने के साथ तैलीय भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें। साथ ही अपना स्टेमिना बनाने के लिए कोई शारीरिक गतिविधि शुरू करने की कोशिश करें। आज काम अत्यधिक व्यस्त और प्रोडक्टिव रहेगा। लेकिन लोग आपके विचारों के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ हो सकते हैं। आपको लोगों पर निर्भर होने से बचने के साथ ज्यादा संचारी बनने की आवश्यकता है। काम व्यस्त होने और कुछ समय अकेले बिताने की जरूरत के कारण आज पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन पीछे छुटने की संभावना है।

लव टिप – आज पार्टनर चिड़चिड़े रहेंगे, इसलिए चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें।

एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा प्रसारित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – ज्यादा जमीनी बनी रहें

हेल्दी डाइट पर बनी रहें कर्क राशि की महिलाएं

त्वचा और घुटने से जुड़ी समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। अनियमित खान-पान या भोजन स्किप करने के कारण आज आप कमजोर महसूस कर सकती हैं। साथ ही आज धीमा दिन रहेगा, जहां आप मानसिक और भावनात्मक ऊर्जा की कमी महसूस कर सकती हैं। आपको परिवार के साथ निर्णायक बनने की आवश्यकता है अन्यथा वे आपसे नाराज या चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपने अतीत पर अटके नहीं रहे। आज सामाजिक जीवन धीमा रहेगा क्योंकि आपके दोस्त आपकी समस्या समझने में असमर्थ हो सकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – सामाजिक कार्यो में नए लोगों से जुड़ने के लिए तैयार रहें।

एक्टिविटी टिप – किसी नए विषय पर कुछ रिसर्च करें जिस पर आपका हाल ही में ध्यान गया है।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

अधूरे कार्यो को पूरा करेंगी सिंह राशि की लड़कियां

आप अपनी डाइट में बदलाव करने के साथ बाहर खाने से परहेज करने पर ध्यान दे पाएंगी। काम पर दिन स्थिर रहेगा और आप अधूरे कार्यो या दूसरों द्वारा छोड़े गए अधूरे मामलों पर ध्यान दे पाएंगी। साथ ही इसमें ज्यादा जिम्मेदारियां भी शामिल हो सकती है, लेकिन आपको इसे शांति से समाप्त करने की जरूरत है। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने की संभावना है, लेकिन लंबे समय तक काम करने के कारण आप कुछ देर अकेले समय बिताना और शारीरिक रूप से आराम लेना चाहेंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर पर अपना गुस्सा नहीं निकाले।
एक्टिविटी टिप – तनाव महसूस करने पर गहरी सांस लेने का व्यायाम करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – संतुलित बनी रहें

भोजन स्किप करने से परहेज करें कन्या राशि के जातक

आज नींद खराब होने की संभावना है लेकिन इसके बावजूद अपनी डेली वर्क एक्टिविटी को जारी रखने के लिए आपके अंदर पर्याप्त एनर्जी रहेगी। आज काम में तेजी आएगी क्योंकि आपके आसपास के लोग अपने विचारों और फैसलों के साथ ज्यादा तालमेल बिठा पाएंगे। आज किसी जरूरी मीटिंग कैंसिल या उसमें देरी होने की संभावना है इसलिए इसके लिए तैयार रहने की कोशिश करें। साथ ही आज भोजन स्किप करने से परहेज करें। परिवार के सदस्य अपने मुद्दों के कारण परेशान रहेंगे। साथ ही किसी सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। जबकि सामाजिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत होगी, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने की आवश्यकता है।

लव टिप – अपने अतित के डर को अपनी डेटिंग लाइफ प्रभावित नहीं करने दें।

एक्टिविटी टिप – स्विमिंग करने के लिए जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – भरोसा बनाएं रखें

आज ज्यादा सहनशील बनी रहें तुला राशि की महिलाएं

आज आप काम में व्यस्त रहेंगी, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप अपने इटिंग टाइम को लेकर ज्यादा जागरूक बनी रहें। साथ ही आज तैलीय भोजन से परहेज भी करें। आज काम व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपको कई मीटिंग्स या प्रोजेक्ट्स के बीच बैलेंस बनाना पड़ेगा। आज काम पर दिन असंतुलित रहेगा क्योंकि आपको बहुत कुछ करने में देरी का सामना करना पड़ेगा। आज काम पर लोगों की आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए ज्यादा सहनशील बनी रहें। क्योंकि आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करें जिससे वे आपको बेहतर महसूस कराने की कोशिश कर सके। साथ ही घर पर काम का तनाव नहीं लें।

लव टिप – जिस व्यक्ति को आपने डेट करना शुरू किया हैं, उससे बहुत ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करें।

एक्टिविटी टिप – अपने विचारों को जर्नल करना शुरू करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – दूसरों के बहकावे में नहीं आएं

शारीरिक गतिविधि करने की आदत बनाएं वृश्चिक राशि के जातक

शारीरिक गतिविधि करने से आपको अपना स्टेमिना बढ़ाने के साथ तनाव दूर करने में मदद मिलेगी। देर रात में बाहर खाने से परहेज करें अन्यथा इसका असर आपके पेट पर पड़ सकता है। आगे बढ़ने के लिए आप चार्ज रहेंगी लेकिन साथ ही किसी रुके हुए काम में ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आपकी नए लोगों के साथ काम या साझेदारी करने की संभावना है। इसलिए जल्दबाजी में फैसले लेने से परहेज करें। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा, लेकिन किसी के भावनात्मक तनाव के कारण कोई दोस्त आपसे दूर हो सकता है। इसलिए ज्यादा समझदार बनें।

लव टिप – आप खुद को कम्फर्ट जोन से बाहर निकालकर अपने लव इंटरेस्ट के साथ कुछ अच्छा और कार्य कर पाएंगी।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले मेडिटेशन करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – अपने विश्वास के मुद्दे संतुलित करें

आज एनर्जी से भरपूर रहेंगी धनुराशि की महिलाएं

आज स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। साथ ही आप जागने के बाद ऊर्जावान और शांत महसूस कर पाएंगी। जबकि आपको मानसिक रूप से कोई परेशानी हो सकती है लेकिन आप फ्लेक्सिबल बनी रहेंगी और जो चीज आपके कंट्रोल में है, उसे संभाल भी पाएंगी। आज काम पर दिन स्थिर रहेगा, साथ ही आप नए लोग, नए प्रोजेक्ट्स और नए विचारों के साथ काम कर पाएंगी। आज आपको अतित में किए गए कार्यो के लिए पहचान भी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आज ज्यादा धैर्य बनाएं रखें। घर पर काम का तनाव नहीं लें। सामाजिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा और आप जहां भी जाएंगी आप ध्यान का केंद्र बनी रहेंगी।

लव टिप – आपका पार्टनर फाइनेंस के जुड़ी सलाह के लिए आपके पास आ सकता है।
एक्टिविटी टिप – कोई खेल खेले
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

पर्याप्त पानी का सेवन करें मकर राशि के जातक

दिन के दूसरे भाग में आज आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। काम के दौरान पर्याप्त पानी पीने की कोशिश करें। नींद पहले से बेहतर रहेगी लेकिन, फिर भी आज आपको जल्दी सोने की आवश्यकता है। आज काम पर एक संतुलित दिन रहेगा, जहां आपको पुराने क्लाइंट के जरिए ज्यादा काम मिलने की संभावना है। काम पर दूसरों की जरूरतों के लिए ज्यादा गंभीर बनी रहें। साथ ही अपने वर्तमान को अतीत से न जोड़ें। आज लंबे समय तक काम करने और व्यस्त दिन होने के कारण पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है। साथ ही करियर के मामलों में कोई पुराना दोस्त आपसे सलाह ले सकता है।

लव टिप – आज आपकी लव लाइफ पीछे छुट सकती है।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद नमक के पानी से स्नान करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – निर्णायक बनी रहें

अपने ब्लड प्रेशर का ख्याल रखें कुंभ राशि के जातक

पेट संवेदनशील होने के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अगर आप ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं। तो आपको अपने भोजन को लेकर ज्यादा सतर्क रखने की आवश्यकता है। अन्यथा तैलीय या मसालेदार खाना हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। काम स्थिर रहेगा, लेकिन काम पर लोगों के साथ मतभेद होने के कारण आज आप सभी लाभों का पूरी तरह आनंद नहीं लें पाएंगी। साथ ही ज्यादा क्षमाशील बनने की कोशिश करें। आज पुराने क्लाइंट के माध्यम से काम शुरू होने की संभावना है। आप लोगों पर निर्भर होने के बजाय कार्यभार संभालने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन व्यस्त रहेगा क्योंकि अतिथि आने के कारण आपको कर्तव्यों को निभाना पड़ सकता है।

लव टिप – अतीत का कोई क्रश आज काम के उद्देश्य से आपसे संपर्क कर सकता है।
एक्टिविटी टिप – आभार व्यक्त करने की कोशिश करें
काम के लिए शुभ रंग – हल्का बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

परिवार के लिए समय निकाले मीन राशि की लड़कियां

सर्दी-जुखाम और गले से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। इसका कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। इसलिए ऐसी कोई भी चीज खाने से परहेज करें, जो बहुत ज्यादा ठंडी हो। आज लोगों के कहने पर ज्यादा ध्यान नहीं दें। जबकि आज काम स्थिर रहेगा, लेकिन चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने के साथ ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपना समय निकाल पाएंगी। पारिवारिक दायित्वों के कारण आज सामाजिक जीवन धीमा हो सकता हैं।

लव टिप – लव लाइफ को लेकर कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले धैर्य बनाएं रखें
एक्टिविटी टिप – कुछ कार्डियो एक्सरसाइज करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – क्षमाशील बनी रहें

  • 134
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख