ज्यादा भाग-दौड़ आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी, जानिए क्या कहते है आपकी सेहत के सितारें

काम की व्यस्तता और घर की जिम्मेदारियों के कारण बिगाड़ न लें अपना हेल्दी इटिंग पैटर्न। सेहत के मामले में भी सजग रहना है जरूरी।
यहां है आपका 29 मई का राशिफल
Tamanna C Published: 10 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 143

हेल्दी इटिंग पैटर्न पर बनी रहें मेष राशि की महिलाएं

आज स्वास्थ्य पहले की तुलना में काफी बेहतर रहेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप खुद पर जोर डालने की कोशिश करें और अनहेल्दी इटिंग पैटर्न शुरू कर दें। कुछ देरी के साथ आज का दिन संतुलित रहेगा। कार्य स्थिर रहने के साथ स्वास्थ्य अस्थिर होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की पहले से कुछ योजनाएं हो सकती हैं, जिससे आपके पास उनसे जुड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। परिवार के सदस्यों को खुश करने के लिए आपका सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है।

लव टिप – पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों के लिए संवेदनशील रहने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – अपने रचनात्मक विचारों को लिखें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – अपनी क्षमता पर शक नहीं करें

एलर्जी से ग्रस्त रहेंगी वृषभ राशि की लड़कियां

एलर्जी से जुड़ी समस्या पर आपको ध्यान रखने की जरूरत हो सकती है। घरेलू उपचार करने से आपको मदद मिल सकती है। कई मीटिंग और प्रोजेक्ट्स के साथ आज काम व्यस्त होने की संभावना है। भविष्य में आने वाले पुराने क्लाइंट से काम मिलने की संभावना है। अपने सहकर्मी के साथ अहंकार के मुद्दों पर मतभेद करने से परहेज करें। आज दिन संतुलित रहेगा जहां आप काम, परिवार और दोस्तों के साथ समान रूप से समय बीता पाएंगी। साथ ही आज आप चल रहे मामलों को खत्म करेंगी और फैसलों को लागू कर पाएंगी। पारिवारिक मोर्चे पर आप पर अत्यधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि परिवार के सदस्य फैसले और भावनात्मक समर्थन के लिए आपके पास आएंगे। आज सभी सामाजिक योजनाएं योजना के अनुसार ही चलेंगी। आपको दोस्तों के साथ काम में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

लव टिप – नए लोगों से मिलने के लिए आप डेटिंग ऐप पर आएंगी।
एक्टिविटी टिप – कोई खेल खेलें
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अपने जीवन को प्राथमिकता दें

समय पर सोने की आदत बनाएं मिथुन राशि के जातक

आपको समय पर सोना की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय आपके शरीर को आराम की जरूरत है। काम स्थिर होने के बाद भी कुछ कागजी कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आपका कोई अटका हुआ काम आपके वर्तमान कार्य को पूरा होने से रोक सकता है। आज दिन का दूसरा भाग भी तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि आप भावनात्मक रूप से परेशान होंगी और सिर्फ काम करने में लगी रहेंगी। आज अधूरे ऑर्डर आने की संभावना है। लेकिन परिवार के सदस्य परेशान रहने के कारण आप इसका उतना आनंद नहीं ले पाएंगी। आज का दिन आपके लिए आदर्श से भरा होगा।

लव टिप – पार्टनर के साथ अपने मुद्दों को लेकर संभलकर रहें
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाइट पिंक
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

अपनी सेहत का ख्याल रखें कर्क राशि के जातक

मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। हल्की सर्दी-खांसी या वायरल आपकी दिनचर्या में खलल डाल सकता है। इसलिए एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान देने की कोशिश करें। आपकी बहुत कोशिशों के बाद भी लोगों के लिए आपको समझना मुश्किल होगा। हालांकि इससे आप ज्यादा काम नहीं कर पाएंगी। इसलिए ज्यादा गंभीर बनने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं अन्यथा वे नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं। दूसरों की समस्या में हस्तक्षेप नहीं करें अन्यथा आप भी इसमें घसीटी जा सकती हैं।

लव टिप – किसी ऐसे व्यक्ति से कनेक्ट रहें जो आपके लिए प्रयास कर रहा हो।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले पढ़ने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्राउन
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

भारी भोजन करने से परहेज करें सिंह राशि के जातक

आज पेट संवेदनशील होने की संभावना है। इसलिए भारी भोजन करने से परहेज करें। शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ और फाइबर लेने की कोशिश करें। आज काम स्थिर रहेगा लेकिन लोगों के व्यवहार को लेकर आप थोड़ी कंफ्यूज हो सकती हैं। आप पर रुके हुए कार्यो को पूरा करने के साथ काम में ज्यादा इजाफा करने का दबाव भी रहेगा। अपनी दबी हुई भावनाओं पर परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा संवाद करें। साथ ही इस बारे में चिंता नहीं करें, कि वे कैसे रिएक्शन करेंगे। अपने दोस्तों के साथ ज्यादा क्वालिटी टाइम बिताएं क्योंकि आप उनसे थोड़ा विचलित हो सकती हैं। साथ ही पुराने मुद्दों को सुलझाने के लिए कोई दोस्त आपके पास आएगा।

लव टिप – छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर को दोष देने से परहेज करें
एक्टिविटी टिप – अपने घर को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – ज्यादा चौकस बनी रहें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

समय पर भोजन करने की आदत बनाएं कन्या राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर होने के बावजूद दिन भर की थकान और सुस्ती आप पर हावी होने की संभावना है। शाम में आराम लेने की कोशिश करें। काम स्थिर रहेगा, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण आप अपने काम को पूरा करने में असमर्थ हो सकती हैं। परिवार के सदस्य आपकी सेहत को लेकर आपसे नाराज रहेंगे। आज काम धीमा चलेगा लेकिन समय पर भोजन करने की कोशिश करें। फिर भी कोई समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर के पास जाएं। आज आपके दोस्त आपसे मिलने आ सकते हैं।

लव टिप – आज मिलने वाले नए लोगों के साथ शांत रहें
एक्टिविटी टिप – काम के बाद नामक के पानी से स्नान करें
कार्य के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – भरोसा रखें

हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें तुला राशि के जातक

आप अपने व्यायाम के समय और इटिंग पैटर्न में बदलाव कर पाएंगी जिससे आप पहले की तरह हेल्दी लाइफस्टाइल शुरू कर पाएंगी। आज काम अच्छा रहेगा साथ ही आप अपने रचनात्मक विचारों को लागू भी कर पाएंगी। पुराने क्लाइंट से ज्यादा काम मिलने की संभावना है। साथ ही अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ काम पर चर्चा करने के लिए तैयार रहें। क्योंकि उनकी सलाह से आपको मदद मिलेगी। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन आपको अकेले समय बिताने और रचनात्मक विचारों पर काम करने की आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – अपने पार्टनर की बातों पर ज्यादा गौर न करें।
एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – व्हाइट
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें

आज वृश्चिक राशि की लड़कियों पर पड़ सकता है दवाब

आज आप तरोताजा महसूस करेंगी और भोजन को लेकर ज्यादा सचेत भी रह पाएंगी। अपने स्वास्थ्य में इसी तरह संतुलन बनाए रखने के लिए समय पर सोने की कोशिश करें। कई कार्य करने के साथ आज काम व्यस्त होने की संभावना है। साथ ही लोग आपसे परफेक्ट बनने की उम्मीद करेंगे जिससे आप पर दबाव भी बढ़ सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन स्थिर होने के साथ ही सामाजिक जीवन धीमा रहेगा क्योंकि आप घर पर आराम करना चाहेंगी। अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं तो आज उनके आने में थोड़ी देरी हो सकती है।

लव टिप – आपने अपने पार्टनर के साथ जो प्लान बनाए हैं, उन्हें बदलने पर वो परेशान हो सकते हैं।
एक्टिविटी टिप – अपना माइंड क्लीयर करने के लिए काम के बाद टहलने जाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें

योगा या शाम में सैर पर जाएं धनुराशि की महिलाएं

योगा या शाम की सैर करने से आपको अपनी एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलेगी। काम स्थिर रहेगा, लेकिन आपको अधूरे ईमेल के कार्य पूरे करने पड़ सकते हैं। लंबे समय तक काम करने के कारण सामाजिक दायित्वों में देरी होने की संभावना है। सिरदर्द और आंखों में समस्या आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा और आप पार्टनर के साथ जुड़ी रहेंगी और खुलकर बात कर पाएंगी। सामाजिक जीवन व्यस्त होने की संभावना है।

लव टिप – आर्थिक मामलों पर पार्टनर से नाराज होने से परहेज करें
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले कुछ जर्नलिंग करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान दें मकर राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ आप अनुशासित डाइट और कसरत व्यवस्था का पालन करती रहेंगी। आज कार्य ज्यादा होगा लेकिन चीजें धीमी होने की संभावना है। अगर आप नौकरी या पोस्ट में बदलाव करने की सोच रही हैं, तो आज स्पष्टता आने की संभावना है। साथ ही पेपर वर्क धीमा रहेगा। आज स्लीप पैटर्न में गड़बड़ी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन इससे बचने की कोशिश करने पर आप सामाजिक जिम्मेदारियों में उलझी रहेंगी। अपने दोस्तों के बारे में अनावश्यक फैसलें करने से परहेज करें।

लव टिप – पार्टनर के लिए क्षमाशील बनी रहें
एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – निर्णायक बनी रहें

एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें कुंभ राशि के जातक

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आपको एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अत्यधिक वादे नहीं करें साथ ही उन्हें पूरा करें अन्यथा यह परिवार के साथ मतभेद का कारण बन सकता है। काम धीमा होगा लेकिन यह आपको सोचने और विचारों को बदलने के लिए स्पेस और समय देने की कोशिश करेगा। आज आपको अपने क्षेत्र के लोगों से बाहरी मदद लेनी पड़ सकती है। सहकर्मियों के दबाव के आगे नहीं झुकें अन्यथा इससे झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी जिससे पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा हो जाएगा।

लव टिप – दोस्तों के माध्यम से आप आपकी किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी।एक्टिविटी टिप – अगले कुछ दिनों के लिए अपना शेडुल व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

अपने फैसलों को लेकर गंभीर रहेंगी मीन राशि की लड़कियां

शारीरिक रूप से आप अपनी दिनचर्या के अनुशासन पर बनी रहेंगी लेकिन थकावट के कारण पैर या टखने का दर्द आपके खेल या शारीरिक गतिविधि में बाधा बन सकता है। ज्यादा काम होने के बाद काम में व्यस्तता होगी। लोग आपके काम का सम्मान करेंगे और आप अपने फैसलों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य के बहकावे में नहीं आएं। साथ ही लोगों के बारे में राय बनाने से पहले सच्चाई को गहराई से देखने की कोशिश करें। किसी घटना के कारण सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगी जिनके साथ भविष्य में आपके साथ काम करने की संभावना है।

लव टिप – आपकी लव लाइफ आज धीमी होने की संभावना है।
एक्टिविटी टिप – योग करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – मैरून
कर्म टिप – समस्याओं को नहीं बढ़ाएं

  • 143
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख