सेहत को अपनी प्राथमिकता बनाएं इन 4 राशियों के जातक, जानिए आज क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

काम पर ध्यान देने की आवश्यकता के कारण स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करें। अपनी सेहत को अपनी पहली प्राथमिकता बनने की कोशिश करें।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 27 जनवरी का राशिफल
Tamanna C Published: 10 Nov 2022, 05:00 am IST
  • 142

मेष – अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की कोशिश करें

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा जिससे आप बैलेंस डाइट पर ध्यान देने के साथ अपनी दिनचर्या पर सतर्क बनी रहेंगी। काम पर आपको अपने विचारों को काम में लाने की कोशिश करनी होगी। अपने काम को लेकर ज्यादा कंफ्यूज रहने से आपके आसपास के लोग भी कंफ्यूज हो सकते हैं। इससे आप पर लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है। अपनी सलाह दूसरों पर थोपनें की गलती नहीं करें। पारिवारिक जीवन व्यस्त रहेगा साथ ही दूसरों की भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको बहुत कुछ करना होगा। आज आप जीवन मीट चल रही समस्याओं पर बातचीत करने के लिए दोस्तो से मिलने का प्लेन बना सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के लिए गंभीर बनी रहें आपके जीवन में जो कुछ भी चल रहा है, उसको लेकर खुलकर बात करें

एक्टिविटी टिप – पावर योगा या कोर स्ट्रेंथ वर्कआउट करने से मदद मिलेगी
काम के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

वृषभ – काम पर अपनी प्राथमिकता निर्धारित करें

घुटनों और पैरों से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। पैरों को गर्म पानी में नमक डालकर सिकाई करने से दर्द में राहत मिल सकती है। आज काम धीमा बना रहेगा, क्योंकि आपको कई कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आज किसी सहकर्मी की मदद करने के लिए आपको काम के अन्य मामलों पर भी ध्यान देना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च करने से परहेज रखें। अपनों के साथ आप बेहतर शाम बीता पाएंगी, साथ ही भविष्य की योजनाओं और शेड्यूल पर चर्चा भी करेंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों के लिए गंभीर बनी रहें

एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधि के लिए बिजी शेड्यूल से समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

मिथुन – आज आप थकावट से बहुत ज्यादा ग्रस्त रहेंगी

काम पर दिन संतुलित रहेगा लेकिन स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या और थकावट के कारण आप चिड़चिड़ा महसूस कर सकती हैं। आज भोजन छोड़ने से भी परहेज रखें। साथ ही समय पर सोने की आदत भी बनाएं। आपको अपने अधुरे कार्यो को आज पूरा करना होगा, फिर चाहे आप कितनी भी व्यस्त क्यों न हों। परिवार के सदस्य सहयोगी बने रहेंगे। आज अचानक कुछ जरूरी काम आने के कारण आपका सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है।

लव टिप – अगर आपका किसी के साथ डेट का प्लान है, तो आज इसमें बदलाव होने की संभावना है

एक्टिविटी टिप – काम के बीच गहरी सांस लेने के व्यायाम करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नहीं बढ़ाएं

कर्क – समस्या में शारीरिक गतिविधि नहीं करें

घुटनों और पीठ के निचले हिस्से से जुड़ी के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। इसका कारण व्यायाम के दौरान किसी मांसपेशी का खींचना या खुद पर ज्यादा दवाब डालना हो सकता है। अन्य लोगों की समस्याओं के कारण काम धीमा हो सकता है। साथ ही आपको कुछ चीजों को सुलझाने की आवश्यकता भी हो सकती हैं। ज्यादा धैर्यवान बनी रहें। साथ ही समय पर भोजन करने की आदत बनाएं। आज गले और पेट का खास ख्याल रखें। पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा बना रहेगा, क्योंकि आपको थोड़ा ब्रेक की आवश्यकता होगी। किसी भी व्यक्ति से भावनात्मक समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – अगर आप मूडी महसूस कर रही हैं, तो अपने पार्टनर से मिलने से परहेज करें, अन्यथा आपमें मतभेद भी हो सकता है

एक्टिविटी टिप – डांस या जॉगिंग करने से आपको अपने गुस्से को कम करने में मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – धैर्य बनाएं रखें

सिंह – पेट और ब्लड प्रेशर की समस्या पर खास ध्यान दें

स्वास्थ्य सम्बन्धित कुछ मुद्दों के कारण सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। समय पर भोजन करने की आदत बनाएं। पेट और ब्लड प्रेशर से ग्रस्त होने के कारण आपको तनाव महसूस हो सकता है। आज दिन सुकून भरा रहेगा, जहां आप काम को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दे पाओगे। नए प्रोजेक्ट के लिए आप नए लोगों से जुड़ सकती हैं। आज पारिवारिक और सामाजिक जीवन आपकी प्राथमिकता बना रहेगा। दोस्त और परिवार के सदस्य सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। उनके नजरिए को समझे और उनसे खुलकर बातचीत करें।

लव टिप – अतीत को अपनी वर्तमान स्थिति को प्रभावित न करने दें

एक्टिविटी टिप – काम पर जाने से पहले जिम जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से भी समझे

कन्या – अपनी डाइट पर अपना पूरा कंट्रोल बनाएं रखें

स्वस्थ भोजन करने के साथ तेलीय और मसालेदार भोजन करने से परहेज करें। अपने बिजी शेड्यूल के बीच पानी पीना न भूलें। समस्या ज्यादा होने पर कोई भी शारीरिक गतिविधि नहीं करें अन्यथा आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है। आज आपके पास करने के लिए बहुत कुछ होगा, लेकिन आसपास के लोग आपको नहीं समझ पाएंगे। आपको लोगों को समझना होगा, जिससे मतभेद पैदा नहीं हो। परिवार के सदस्य कुछ मामलों पर चर्चा करने के लिए आपसे सलाह लेना चाहेंगे। बिना सोचे समझे कोई सलाह नहीं दें। माइंड को रिलेक्स करने के लिए दोस्तों के साथ समय बिताना शुरू करें। साथ ही उन मुद्दों को नजरअंदाज नहीं करें जिन्हें आपके दोस्त झेल रहे हैं। किसी बदलाव के लिए उन्हें आपकी आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – अगर आपने हाल ही में ब्रेकअप किया है, तो भावनाओं में बहने से परहेज करें

एक्टिविटी टिप – सुबह उठने के बाद जप या प्रार्थना करें
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

तुला – आज भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें

अनियमित खान-पान या भोजन स्किप करने के कारण आज आप कमजोर महसूस कर सकती हैं। आज समय पर भोजन करें साथ ही तैलीय भोजन से परहेज रखने की कोशिश भी करें। आपको हाल ही के फैसलों पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आपको काम पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है, लेकिन दूसरों को अपनी पसंद प्रभावित न करने दें। परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य बनाएं रखें अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त बना रहेगा, लेकिन आखिरी समय पर योजना में बदलाव आपको परेशान कर सकता है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं या अभी-अभी दिल टूटा है, तो दूसरों के बहकावे में आने की गलती नहीं करें

एक्टिविटी टिप – दिन के आखिर में कोई किताब या अच्छा संगीत सुनकर रिलेक्स करें जिससे आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिले
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – मूडी बनने से परहेज करें

वृश्चिक – अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर लेना शुरू करें

आज आप जागने के बाद बैचेनी महसूस कर सकती हैं, इसलिए तरल पदार्थ पीने के साथ अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर शामिल करें। अनावश्यक दवाओं से परहेज रखने की कोशिश करें। सभी तरीकें से आज दिन व्यस्त बना रहेगा, लेकिन काम की बाधाएं आपको व्यस्त बनाएं रखेंगी। आज अधूरी पेमेंट में देरी होने की संभावना भी है। पारिवारिक दायित्व आपको व्यस्त बनाएं रखेंगे। साथ ही परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी होगी। आज आप लंबे समय से दूर दोस्तों से मिल पाएंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, अन्यथा वे नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं
एक्टिविटी टिप – समय पर सोना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

धनु – तैलीय भोजन से परहेज करने की कोशिश करें

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। साथ ही आपका दिन भी संतुलित बना रहेगा। दिनचर्या और खान-पान में किए गए बदलाव आज आपके काम आ सकते हैं। तैलीय भोजन से परहेज करने की कोशिश करें। काम पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता होगी, फिर चाहे आप मानसिक रूप से कितनी भी व्यस्त क्यों न हों। आज आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत भी हो सकती है। जरूरी कार्यो को खत्म करने में किसी प्रकार की देरी नहीं करें। आज आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा बना रहेगा।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ बिताए अच्छे समय को लेकर सावधान बनी रहें

एक्टिविटी टिप – रचनात्मक गतिविधि करने से परेशानी में मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें

मकर – काम पर ध्यान लगाने की कोशिश करें

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा जिससे आप खान-पान और व्यायाम के अनुशासन पर बने रहने की कोशिश कर पाएंगी। आज आपको अपना फोकस ढूंढने की जरूरत भी होगी। आज आपका बहुत कुछ करने का मन होगा, लेकिन सुनिश्चित करें कि आपके पास सभी चीजों की योजना हो अन्यथा सभी चीजें विफल होती जाएंगी। परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करें। पारिवारिक दायित्वों के कारण आपका सामाजिक जीवन धीमा बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए आप आखिरी समय में प्लेन बदल सकती हैं।

लव टिप – किसी ऐसे व्यक्ति के साथ ज्यादा गंभीर बनी रहें, जिसे आप अभी जान रही हैं

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले संगीत सुनकर या किताब पढ़कर आराम करें
काम के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार का शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – अपने जीवन को अपनी प्राथमिकता बनाएं

कुंभ – आंखों और एलर्जी की समस्या पर खास ध्यान दें

आंखों और एलर्जी के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप माइग्रेन, चक्कर या साइनस से ग्रस्त रहती हैं, तो आज अपना खास ख्याल रखें। आपको अपने संचार को लेकर स्पष्ट रहने की आवश्यकता है। कॉल या ईमेल के माध्यम से संचार में देरी हो सकती है। अंतिम समय पर योजना में परिवर्तन आपके पूरे शेड्यूल को अस्त-व्यस्त कर सकता है। आज पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता भी होगी, क्योंकि कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से आपसे परेशान हो सकता है। कई दायित्व होने के कारण आपका सामाजिक जीवन व्यस्त बना रहेगा। अपने जीवन को प्राथमिकता बनाने की कोशिश करें।

लव टिप – अपने पार्टनर पर भरोसा बनाएं रखें, लेकिन उनकी मंशा पर शक नहीं करें

एक्टिविटी टिप – अपने पर्सनल स्पेस को व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

मीन – समय पर भोजन करने की आदत बनाएं

आज वर्कआउट करने से परहेज करें अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। अगर आप एसिडिटी से ग्रस्त रहती हैं, तो समय पर भोजन करें। आज खासकर दिन के दूसरे भाग में मसालेदार भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें। आज दिन के पहले भाग के दौरान काम व्यस्त हो सकता है, लेकिन दूसरे भाग में आप निराश महसूस कर सकती हैं। खुद को दोष देने की कोशिश नहीं करें। अपनी पुरानी समस्याओं को वर्तमान में नहीं लाएं। सामाजिक जीवन व्यस्त बना रहेगा। साथ ही आप समान विचारधारा वाले लोगों से मिल भी पाएंगी।

लव टिप – उन लोगों से खुलकर बातचीत करें जो आपके साथ हमेशा रहना चाहते हैं

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले नमक के पानी से स्नान करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनी रहें

यह भी पढ़े – November Health Horoscope : एनर्जी से भरपूर रहेंगे इन 7 राशियों के लोग, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नवंबर

  • 142
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख