इन 4 राशियों के लोगों की सेहत आज रहेगी बेहतर, जानिए आज क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

अधूरे कार्यो को समय से पूरा करने के साथ मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। क्योंकि काम का तनाव आपकी सेहत पर भी भारी पड़ सकता है।
Health-Horoscope
यहां है आपका 30 नवम्बर का राशिफल
Tamanna C Published: 16 Nov 2022, 05:00 am IST
  • 148

मेष – आज काम सकारात्मक होने की संभावना है

आज स्वास्थ्य के कुछ जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है, जिन्हें आप लंबे समय से नजरअंदाज कर रही है। अतीत में किये गए कार्यो के सकारात्मक परिणाम आने की संभावना भी है। आज आपको ऐसी खबरें मिल सकती है, जिनके जरिए सपनों के सच होने की संभावना हो सकती है। जमीनी बनी रहें और अपना हर कदम सोच समझकर उठाएं। अपने अगले कदम हो लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने की कोशिश नहीं करें। अपने परिवार के साथ बेवजह के मुद्दों पर मतभेद नहीं करें। कई प्लानिंग में बदलाव होने के कारण सामाजिक जीवन अस्थिर हो सकता है।

लव टिप – अपने मन को शांत रखने के लिए अतीत से जुड़े परेशान करने वालें मुद्दों पर ध्यान नहीं दें

एक्टिविटि टिप – सोने से पहले मेडिटेटिव संगीत सुनें
कार्य के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – दूसरों के लिए भरोसेमंद बनें

वृषभ – अपनी प्राथमिकता पहले से निर्धारित करके रखें

समय पर भोजन करने के साथ रात में देर से भोजन करने की गलती नहीं करें। दिन के दूसरे भाग में आंखें संवेदनशील होने की संभावना है। काम पर आपको अपनी प्राथमिकता को लेकर स्पष्टता मिल सकती है, कि आपको किस चीज पर पहले ध्यान देना होगा। आज आप काम संभालेंगी और सभी जरूरी फैसलों को लेकर रचनात्मक बनी रहेंगी। आज आपका काम भी प्रोडक्टिव बना रहेगा। लेकिन निर्धारित की गयी समय सीमा को लेकर गंभीर बनी रहें। लंबे समय तक काम करने की जरूरत के कारण पारिवारिक योजनाओं में देरी हो सकती है। आज काम के बाद सामाजिक जीवन बेहतर होने की संभावना है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो किसी अपने के जरिए आज आप किसी व्यक्ति से मिल सकती हैं

एक्टिविटि टिप – मेडिटेशन करने में समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

मिथुन – काम का तनाव सेहत पर भारी पड़ सकता है

काम पर तनाव होने के कारण आज दिन के दूसरे भाग में पीठ दर्द होने की संभावना है। आज आपको अपना मनपसंद काम करने के साथ लोगों को खुश रखने के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है। आज क्लाइंट और सहकर्मी को आपसे बहुत ज्यादा उम्मीद हो सकती हैं, जिससे आप काम के तनाव में चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। सभी चीजें एक बार में करने की गलती नहीं करें। अपना ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर लगाएं, जर्नी पर ध्यान देने से कोई फ़ायदा नही होगा।

लव टिप – पैसों के मामले में पार्टनर के साथ मनमुटाव से बचें।

एक्टिविटि टिप – अपने विचारों और भावनाओं पर काम करने के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – संतुलित बनी रहें

कर्क – आज अपनी आखों पर खास ध्यान देने की कोशिश करें

आज आपको आंखों और मस्तिष्क की देखभाल करने की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए आइस पैक या आई ड्रॉप्स इस्तेमाल करने से मदद मिल सकती है। आज आप सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। काम पर आजका दिन नई डील्स, प्रोजेक्ट्स या नई नौकरी की शुरुआत करने के लिए लाभदायक हो सकता है। अगर आप चाहती हैं कि लोग आपकी सोच का सम्मान करें, तो उनकी आवश्यकताओं के लिए आपको भी गंभीर बनना होगा। परिवार के सदस्य आपको समझेंगे और आपके सभी फैसलों में आपकी मदद भी करेंगे।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – किसी ऐसे व्यक्ति के साथ ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करें, जिसे आपने हाल ही में डेट करना शुरू किया है

एक्टिविटि टिप – थकान और पीड़ा में आराम पाने के लिए योग करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – अपने विश्वास के मुद्दें संतुलित रखें

सिंह – अधूरे कार्यो को समय से पूरा करने की कोशिश करें

काम का भार होने के कारण सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आपको इस बात को लेकर स्पष्ट होना होगा कि आप किस पर भरोसा करती हैं। साथ ही आपको क्या बात किस व्यक्ति से साझा करनी चाहिए। काम धीमा बना रहेगा, लेकिन फिर भी आपको कई अधूरे कार्यो को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्य कई जरूरी मुद्दों पर बातचीत करना चाहेंगे, जिनमें आपको शामिल होने की आवश्यकता होगी। कोई भी फैसला लेने से पहले मुद्दें की गहराई को समझने की कोशिश करें। आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा लेकिन आपकी खुद के लिए वक़्त निकालने की योजनाएं होंगी।

लव टिप – अगर आप किसी को डेट कर रही हैं तो अपनी लव लाइफ को लेकर सतर्क बनी रहें

एक्टिविटि टिप – काम शुरू करने से पहले योग या मेडिटेशन करने से मदद मिल सकती है
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ धैर्य बनाएं रखें

कन्या – खुद को पर्याप्त रूप से संतुलित बनाएं रखें

आज आपको जागने के बाद पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है। जरूरी कार्यो के बाद आपका दिन संतुलित बना रहेगा। काम में स्थिरता आने की संभावना है। साथ ही कोई व्यक्ति अपने फैसलों पर मार्गदर्शन या सलाह लेने के लिए आप पर निर्भर हो सकता है। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से नई डील या प्रोजेक्ट पर बात करेंगी, जिसे आप पहले से जानती हैं। लंबे समय तक काम करने से कुछ योजनाओं में बदलाव आ सकता हैं, इसके बावजूद अपनों के साथ आपकी बेहतर शाम गुजरेगी।

लव टिप – आज आप पार्टनर को खुश करने के लिए कोई खास प्लेन बना सकती हैं

एक्टिविटि टिप – आपका मनपसंद भोजन बनाने से आपको रिलेक्स होने में मदद मिल सकती है
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – बेबी पिंक
कर्म टिप – दूसरों से स्वीकृति नहीं लें

तुला – परिवार के साथ मनमुटाव करने की गलती नहीं करें

जबकि सभी चीजें आपकी योजना के अनुसार ही होंगी लेकिन फिर भी कुछ ऐसे मुद्दें होंगे जिन पर समय से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यह आपके काम करने के तरीके को बदल सकता है, जिसके कारण आप कमजोर या निराश महसूस कर सकती हैं। खुद पर भरोसा बनाएं रखें और सोचे कि जैसा होना चाहिए था वैसा ही होगा। आज परिवार के सदस्य डिमांडिंग बने रहेंगे लेकिन किसी सदस्य के साथ मनमुटाव करने की गलती नहीं करें। आज आपके कुछ दोस्त डिमांडिंग या मूडी हो सकते हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ मतभेद वाले मुद्दों पर बात नहीं करें

एक्टिविटि टिप – जिन चीज़ों को आप प्राप्त करना चाहती हैं, उनके नोट्स बनाएं
काम के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – मुखर रहें

वृश्चिक – समस्या का जड़ से समाधान करने की कोशिश करें

आज आपको समस्या का समाधान करने की आवश्यकता होगी। लेकिन अधूरे समाधान खोजने के बजाय डॉक्टर के पास जाकर परमानेंट समाधान करने की कोशिश करें। अपने सहकर्मियों के साथ ज्यादा संवाद करने की कोशिश करें। लोगों पर शक करने से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। नए प्रोजेक्ट पर आपको स्पष्टता भी मिल सकती है। आज आपको पेपर वर्क या शेड्यूल को व्यवस्थित करने में समय व्यतीत करने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा और सामाजिक जीवन में आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। आज आप बहुत से नए लोगों से मिलेंगी या अतीत के व्यक्ति से फिर से जुड़ पाएंगी।

लव टिप – अपनी समस्या को खुद पर हावी न होने दें,अन्यथा इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है

एक्टिविटि टिप – रीडिंग करना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – पेस्टल
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – कृतज्ञ बनी रहें

धनु – गले की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है

गले और छाती से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। काम व्यस्त रहेगा जिससे आज आपको बहुत कुछ करने का मौका मिलेगा। काम में बदलाव या नया विस्तार सामने आने की संभावना है। भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें अन्यथा आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी होगी। सामाजिक जीवन व्यस्त बना रहेगा लेकिन कुछ पारिवारिक दायित्वों के कारण सामाजिक योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

लव टिप – आज आपका पार्टनर उदास महसूस कर सकता है, उनके लिए कोमल और धैर्यवान बनी रहें

एक्टिविटि टिप – कोई शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – अच्छी श्रोता बनें

मकर – आज आप मानसिक थकावट से ग्रस्त हो सकती हैं

आज आपका मस्तिष्क सक्रिय रहेगा लेकिन शरीर में थकावट हो सकती है। आपको अपने शरीर को पर्याप्त रूप से आराम देने की आवश्यकता होगी। कार्य अस्थिर हो सकता है, लेकिन आज आपको बहुत सारे कार्य करने की आवश्यकता होगी। इसका आपके फैसलों से कोई लेना-देना नहीं होगा। धैर्य बनाएं रखें और चीजों को अपने आप होने दें। बाहरी समस्याओं के कारण पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। लंबे समय से दूर दोस्तों से आज मिलने की संभावना हो सकती है।

लव टिप – आज पार्टनर बहुत ज्यादा डिमांडिंग हो सकता है, आपको उनके मुद्दों और समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी

एक्टिविटि टिप – सोने से पहले किताब पढ़ना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – अपने अतीत को जाने दें

कुंभ – आज काम अत्यधिक व्यस्त होने की संभावना है

अत्यधिक काम और दिन व्यस्त होने के कारण आज आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता होगी। आज के दिन को आपको प्राथमिकता बनाने की आवश्यकता होगी। काम स्थिर बना रहेगा लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारीयों को लेकर गंभीर बनने की आवश्यकता होगी। आपको ईमेल, पेपर वर्क आदि को व्यवस्थित करने में समय देने की जरूरत होगी। परिवार के सदस्य किसी व्यक्तिगत दुविधा से गुजर रहे होंगे जिन्हें आपको समय से सुलझाने की आवश्यकता होगी। सामाजिक जीवन बेहतर होगा और ठीक वैसा ही जैसी आपको आवश्यकता थी।

लव टिप – अपने अतीत के पार्टनर से जुड़ने की गलती नहीं करें

एक्टिविटि टिप – अपनी अलमारी व्यवस्थित बनाएं रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से समझे

मीन – शारीरिक गतिविधि की आदत होगी लाभदायक

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। साथ ही आप शारीरिक गतिविधि पर ध्यान दे पाएंगी जिससे आप मानसिक रूप से भी तरोताजा महसूस करेंगी। आज फ्लो के साथ जाना ही ठीक होगा। सभी चीजें योजना के अनुसार नहीं होंगी, लेकिन आखिरी परिणाम आपके मुताबिक ही होगा। आज नई नौकरी, क्लाइंट या प्रोजेक्ट पर काम होने की संभावना है। इसे स्वीकार करने की कोशिश करें। जीवन में होने वाली सभी चीजों के प्रति गंभीर बनी रहें। परिवार के सदस्यों की कोई समस्या आपको परेशान कर सकती हैं।

लव टिप – पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों के लिए गंभीर बनी रहें

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नहीं बढ़ाएं

यह भी पढ़े – November Health Horoscope : एनर्जी से भरपूर रहेंगे इन 7 राशियों के लोग, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नवंबर

  • 148
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख