बिजी हैं तो भी खाना स्किप न करें सिंह और धनु राशि के जातक, जानिए आज क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

काम के बीच भोजन स्किप करना कई स्वास्थ्य समायाओं का कारण बन सकता है। इसके कारण आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है और आप ज्यादा थकावट महसूस कर सकती हैं।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 10 अप्रैल का राशिफल
Tamanna C Updated: 20 Dec 2022, 11:08 am IST
  • 148

मेष – काम और सेहत का आज खास ख्याल रखें

आज काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आप ज्यादा कमजोर महसूस कर सकती हैं। इसलिए स्वस्थ खाने के साथ पर्याप्त आराम लेने की कोशिश करें। काम सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन काम पर लोगों का व्यवहार चिंता का कारण हो सकता है। आप अपनी समस्या जाहिर करना चाहेंगी लेकिन उसके लिए आज बेहतर दिन नही होगा। अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ दूसरों की जरूरतों पर गौर न दें। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, अतीत की छोटी-मोटी समस्याओं पर ध्यान न दें। आज दोस्त डिमांडिंग बने रहेंगे और सामाजिक योजनाओं में आपके साथ की उम्मीद कर सकते हैं।

लव टिप – आज पार्टनर मूडी हो सकता है, उन्हें नाराज करने की गलती नहीं करें

एक्टिविटी टिप – कोई संगीत सुनने से आपको बेहतर महसूस करने में मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – गंभीर बनी रहें

वृषभ – अपने शरीर की आवश्यकता समझने की कोशिश करें

अपने शरीर की आवश्यकता समझे और ऐसी किसी भी चीज में लिप्त न हो जो आपको सूट न करें, या आगे चलकर रिएक्शन का कारण बने। आपके परेशान होने के कारण काम में बाधा आ सकती है। कभी-कभी आपको अपनी प्राथमिकताओं को समझ कर सबसे बेहतर करने की आवश्यकता हो सकती है। सहकर्मियों के साथ चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने की गलती नहीं करें। आज व्यस्तता और लंबे समय तक काम करने के कारण आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है। आज सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना भी है।

लव टिप – पार्टनर व्यस्त हो सकता है, इसलिए आज परिवार के साथ समय व्यतीत करें

एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – लाइम ग्रीन
प्यार के लिए शुभ रंग – मैरून
कर्म टिप – ज्यादा गंभीर बनी रहें

मिथुन – एक समय पर केवल एक ही चीज पर ध्यान दें

आज दिन के दूसरे भाग में आंखें संवेदनशील होने की संभावना हो सकती है। लेकिन आपको एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आज आपका काम व्यस्त लेकिन प्रोडक्टिव बना रहेगा। दिन के आखिर में आज आपको अपने कार्यो पर गर्व महसूस होगा। नई नौकरी की तलाश करने वालों को आज स्पष्टता मिल सकती है। पार्टनर के साथ मनमुटाव होने के कारण पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। दिन के आखिर में सामाजिक जीवन बेहतर हो सकता है।

लव टिप – अपने पार्टनर पर अपना भावनात्मक तनाव नहीं उतारें

एक्टिविटी टिप – अपनी रुचि की कोई फिल्म देखने से आपको सहायता मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – आत्मग्लानि करने से परहेज करें

कर्क – पीठ की समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी

पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं पर आज खास ध्यान दें। इसलिए आज कोई भी भारी चीज उठानें की गलती नहीं करें। ज्यादा परिश्रम करने के कारण पीठ का निचला हिस्सा लंबे समय तक के लिए संवेदनशील हो सकता है। दूसरों के देरी करने के कारण आपके काम में देरी हो सकती है। आपको अपने साथ-साथ सभी के लिए सहनशील बनने की आवश्यकता होगी। अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित बनाए रखें। आज परिवार सप्पोर्टिव रहेगा और सही फैसले लेने में आपकी मदद भी करेगा। आज दोस्तों से दोबारा जुड़ने की संभावना हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ पैसों के मामले पर मतभेद नहीं करें। सामाजिक जीवन स्थिर होने की संभावना है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – आज पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी

एक्टिविटी टिप – अपनी अलमारी व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – दूसरों से स्वीकृति नहीं लें

सिंह – काम के कारण भोजन स्किप नहीं करें

काम के दौरान भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें अन्यथा आपको ज्यादा सिरदर्द हो सकता है। आज काम पर ज्यादा संतुलित होने की आवश्यकता होगी। साथ ही अपने फैसलों को लेकर कॉन्फिडेंट बनी रहें, अन्यथा लोग आप पर शक भी कर सकते हैं। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, उनकी सलाह को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करें। क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने की आवश्यकता के कारण आपका सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर अपनी आर्थिक समस्या के कारण चिड़चिड़ा हो सकता है

एक्टिविटी टिप – सांस लेने के व्यायाम से आपको ज्यादा ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – अधिक गंभीर बनी रहें

कन्या – सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है

सेहत से जुड़ी कोई समस्या आज चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है कि आप कुछ ऐसा सोच रही हो, जिसके सच होने की संभावना भी नही हो। क्लाइंट की तरफ से देरी काम पर तनाव का कारण बन सकती है। आज आपको लोगों को दी गयी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना पड़ सकता है। काफी लंबे समय के बाद परिवार के किसी दूर के व्यक्ति से मिलने के कारण आज पारिवारिक जीवन आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। साथ ही आज सामाजिक जीवन भी धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – आज पार्टनर आपकी बहुत ज्यादा केयर कर सकता है

एक्टिविटी टिप – अपने घर और ऑफिस को अव्यवस्थित बनाए रखने पर ध्यान दें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद

तुला – आर्थिक समय परेशानी कारण बन सकती है

आज आपको जागने के बाद भी थकावट महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम लेने के साथ शारीरिक गतिविधि से परहेज करने की कोशिश करें, अन्यथा आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर लेने की कोशिश करें। काम सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन पैसों की समस्या आज चिंता का कारण बन सकती है। आजकी सभी जरूरी मीटिंग्स आपके अनुसार चलने की संभावना हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन पीछे छुट सकता है। साथ ही आपका सामाजिक जीवन भी अस्त-व्यस्त बना रहेगा क्योंकि आज आपको किसी अपने के साथ समय बिताने की आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – पिछली बातों के कारण आज आप उदास महसूस कर सकती है

एक्टिविटी टिप – मंत्र या मेडिटेटिव संगीत सुनने से आपको मदद मिल सकती है
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – विवेकशील बने

वृश्चिक – पूरे दिन की योजना पहले से बनाकर रखें

शरीर में दर्द होने के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही आज मांसपेशियां भी चिंता का कारण बन सकती है। अपने पूरे दिन की योजना पहले से बनाकर रखें। आस-पास सभी चीजें सुचारू रूप से चलने के बाद भी कुछ कारणों से आपके आस-पास के लोग भ्रमित हो सकते हैं। आज काम पर नई शुरूआत पर बातचीत होगी लेकिन आज कोई स्पष्टता नहीं आएगी। पेट और पीठ की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर बना रहेगा। अपने सामाजिक जीवन में आप सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना शुरू करें

एक्टिविटी टिप – अपने विचारों को डायरी में लिखने से आपको मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

धनु – काम के दौरान भोजन स्किप नहीं करें

आज भोजन स्किप करने की गलती नहीं करें। आखिरी समय की देरी के कारण आपका काम अस्थिर हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में अटके हुए पेपर वर्क पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपके कहने और करने में अंतर होने के कारण आपके आसपास के लोगों को कंफ्यूजन हो सकती है। लोगों की सलाह स्वीकार करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, लेकिन दोस्तों की प्लानिंग में आखिरी समय में बदलाव आपको चिड़चिड़ा बना सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर पार्टनर भावनात्मक रूप से तनाव में हो सकता है। आपको उनके लिए सहायक बने रहने की आवश्यकता होगी

एक्टिविटी टिप – समय पर सोने की आदत बनाए
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – ज्यादा फ्लेक्सिबल बनी रहें

मकर – पारिवारिक जीवन में धैर्य बनाए रखें

आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। अगर आप माइग्रेन या साइनस से ग्रस्त रहती हैं, तो आज यह समस्या का कारण हो सकता है। आज काम पर सभी चीजें आपकी योजना के अनुसार ही चलेंगी। लेकिन लोगों की भावनाओं को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करें। आज नींद में समस्या होने की संभावना हो सकती है। आपको परिवार के साथ धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आज आपका कोई अपना परेशान होगा जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सामाजिक जीवन व्यस्त बना रहेगा, लेकिन इसलिए आज अपनी आउटिंग को अपनी प्राथमिकता बनाए।

लव टिप – अपना रिश्ता फ्लेक्सिबल बनाए रखें

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताने से आपको अच्छा महसूस हो सकता है
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – लोगों की समस्याओं से दूरी बनाए रखें

कुंभ – काम पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। काम में स्थिरता आने के साथ हाल ही में शुरू किए गए काम को लेकर आपको सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। साथ ही कुछ फैसलों के लिए सहकर्मी आप पर निर्भर भी हो सकते हैं। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव करने की गलती नहीं करें। पिछली समस्याओं को बातचीत के बीच लानें से आपको इसका पछतावा भी हो सकता है। भाई-बहन भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं, और आपको उनके लिए समय निकालने की आवश्यकता होगी। आखिरी समय की योजनाओं के कारण आपका सामाजिक जीवन व्यस्त भी हो सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर आर्थिक मामलों पर आपसे सलाह ले सकता है

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले किताब पढ़ने से आपको मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – लिंक ब्लू
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – लोगों की समस्याओं से दूरी बनाए रखें

मीन – स्लीप पैटर्न पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी

स्लीप पैटर्न में समस्या होने के कारण आज आपका स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। अतीत के गलत फैसलों के कारण काम धीमा हो सकता है। लेकिन इसे दूसरों पर थोपने की गलती नहीं करें। आज आप नए लोगों के साथ काम करेंगी, लेकिन वे कितने भरोसेमंद हैं, इस बारे में स्पष्टता बाद में आएगी। परिवार के सदस्यों के अपनी समस्याओं से गुजरने के कारण पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। चाहे आपकी कितनी भी सामाजिक योजनाएं हो, लेकिन सामाजिक जीवन आज आपकी प्राथमिकता नही होगा।

लव टिप – काम पर ज्यादा समय लगाने के कारण आज आपके पास अपने पार्टनर के लिए समय नही होगा

एक्टिविटी टिप – अगले कई दिनों के लिए अपना शेड्यूल व्यवस्थित करके रखें

काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – अपनी समस्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाएं

यह भी पढ़े – Monthly Horoscope : जानिए आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कितना प्रोडक्टिव रहेगा दिसंबर

  • 148
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख